Punjab

चंडीगढ़ पहुंचे डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों, हुआ Grand Welcome

 डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों अपने उत्तराधिकारी के साथ आज चंडीगढ़ पहुंचे। इस दौरान वह पंजाब आम आदमी प्रधान व कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा के घर पहुंचे। डेरा ब्यास प्रमुख का घर पहुंचने पर मंत्री अमन अरोड़ा और उनकी पत्नी ने पुष्ववर्षा करके स्वागत किया।

जानकारी के मुताबिक, इस दौरान मंत्री अमन अरोड़ा के रिश्तेदारों सहित कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया भी मौजूद रहे। इस मौके का काफी खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्हें खुद ‘आप’ पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा ने ट्वीटर पर पोस्ट किया है। मंत्री अमन अरोड़ा ने पोस्ट शेयर कर लिखा कि, धन भाग साड्डे… नारायण कीड़ी घर आए…। उन्होंने आगे लिखा कि डेरा ब्यास प्रमुख सतगुरु बाबा गुरिंदर सिंह जी महाराज हमारे घर पर आए और हमें आशीर्वाद दिया।

 

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *