UK Breaking : निकाय चुनावों को लेकर भाजपा की तैयारी तेज, बूथ प्रबंधन पर रहेगा पार्टी का मुख्य फोकस
उत्तराखंड में होने वाले आगामी निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने तैयारी तेज कर दी हैं । भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि निकाय चुनावों के लिए आरक्षण तय होते ही पार्टी पर्यवेक्षकों की 50 टोलियों को निकायों में भेजेगी।
उन्होंने कहा कि निकाय चुनावों में शानदार जीत दर्ज करने के लिए संगठन पूरी तरह तैयार है। इस चुनाव में भी पार्टी का मुख्य फोकस बूथ प्रबंधन पर रहेगा। आरक्षण तय होने के बाद प्रत्याशी चयन के लिए सभी निगमों में तीन पर्यवेक्षक भेजे जाएंगे। उन्होंने कहा कि 50 से अधिक पर्यवेक्षक टोलियां निगमों, नगरपालिकाओं और नगर पंचायतों का दौरा करेंगी। जो भी जांच सामने आएंगे उसे जमीनी सर्वे से मिलान करते हुए प्रदेश पार्लियामेंट्री बोर्ड को भेज दिया जाएगा।