UK Breaking : सीएम धामी ने किया “इंडियन लिस्ट ऑफ रेडियो सिग्नल्स वॉल्यूम 1-2” पुस्तक का विमोचन
सीएम धामी ने राष्ट्रीय जल सर्वेक्षण कार्यालय, देहरादून में राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh (से.नि.) के साथ नौसेना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में पुस्तक “इंडियन लिस्ट ऑफ रेडियो सिग्नल्स वॉल्यूम 1-2” का विमोचन किया।
सीएम धामी ने किया भारतीय नौसेना हमारे देश की वह अद्वितीय शक्ति है, जिससे दुश्मन टकराने से डरते हैं। 4 दिसंबर 1971 को भारतीय नौसेना के जवानों ने अपने अदम्य साहस, पराक्रम और रणनीतिक कौशल का परिचय देते हुए “ऑपरेशन ट्राइडेंट” चलाया जिसने दुश्मन के षडयंत्र को विफल कर दिया। यह दिवस इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित है।
आज आदरणीय प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व और दूरदृष्टि के परिणामस्वरूप भारत रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। रक्षा उपकरणों के साथ-साथ आधुनिक जहाज और पनडुब्बियों का निर्माण भी देश में ही किया जा रहा है जो आत्मनिर्भर भारत की अभूतपूर्व क्षमता और दृढ़ संकल्प का प्रमाण है।