Uttarakhand

उप जिला चिकित्सालय मसूरी के निरीक्षण पर पहुंचे CMO मनोज कुमार शर्मा, मिनिस्ट्रियल संघ के अधिवेशन में भी हुए शामिल

शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी देहरादून डॉ0 मनोज कुमार शर्मा ने उप जिला चिकित्सालय मसूरी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओ.पी.डी. सेवाओं, पैथोलॉजी जांच, इमरजेंसी, रेडियोलॉजी तथा चिकित्सालय के वार्डों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने भर्ती मरीजों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना। साथ ही तीमारदारों से चिकित्सालय में मिल रही सेवाओं की गुणवत्ता एवं अन्य समस्याओं के संबंध में वार्ता की। निरीक्षण के समय चिकित्सालय में 4 मरीज भर्ती थे।

डॉ0 शर्मा ने चिकित्सालय में तैयार डेंगू वार्ड का भी जायजा लिया। चिकित्सालय में 4 बेड युक्त डेंगू आईसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है, एवं मच्छरदानी लगायी गयी हैं। उन्होंने निर्देश दिये कि डेंगू वार्ड का संचालन राज्य सरकार द्वारा निर्गत डेंगू सबंधी एस0ओ0पी0 के मानकों के अनुरूप करना सुनिश्चित करें।

चिकित्सालय में स्टाफ की उपस्थिति पूर्ण एवं साफ सफाई की व्यवस्था बेहतर पायी गयी। डॉ0 शर्मा द्वारा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से वार्ता कर कहा गया कि चारधाम यात्रा 2025 के दृष्टिगत तीर्थयात्रियों हेतु चिकित्सा सेवाएं पर विशेष ध्यान दें। आपात चिकित्सा सेवाएं दुरूस्त रखें तथा औषधियों का स्टॉक पूर्ण रखें।

निरीक्षण के उपरांत मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा मिनिस्ट्रियल संघ के जनपद स्तरीय द्विवार्षिक अधिवेशन में भी प्रतिभाग किया गया और कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

निरीक्षण के दौरान सी0एम0ओ0 के साथ मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 यतेन्द्र सिंह, डॉ0 बीना सिंह, डॉ0 अमृता पाण्डेय, डॉ0 नेहा पांगती, डॉ0 अरविंद राणा, डॉ संतोष नेगी, दंत चिकित्सा अधिकारी डॉ0 अभिनव वैदिक, डॉ0 पल्लवी नैटियाल सहित अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *