UK Breaking : मंत्री गणेश जोशी ने किया गुनियाल गांव में निर्माणाधीन सैन्यधाम के निर्माण कार्यों का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश
सार : राजधानी देहरादून में आज सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने गुनियाल गांव में निर्माणाधीन सैन्यधाम के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री ने अधिकारियों को सैन्य धाम के निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने गुनियाल गांव में निर्माणाधीन सैन्यधाम के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री ने अधिकारियों को सैन्य धाम के अंतिम चरण के कार्य तेजी के साथ करने और समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सैन्य धाम की भव्यता एवं दिव्यता का विशेष ध्यान देने की भी निर्देशित किया। मंत्री गणेश जोशी ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की परिकल्पना और राज्य सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट सैन्य धाम जल्द ही प्रदेश की जनता को समर्पित किया जाएगा। शहीदों के प्रति सम्मान तथा सेना के गौरवशाली इतिहास को संजोकर रखने के लिए इस धाम का निर्माण किया जा रहा है। सैन्य धाम में अब अंतिम चरण का कार्य गतिमान है
मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि प्रधानमंत्री की परिकल्पना, उत्तराखंड का पंचमधाम, सैन्यधाम, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में बनकर लगभग तैयार है और इसे जल्द ही हमारे सैनिक भाइयों तथा जानता को समर्पित किया जाएगा।इसी क्रम में आज निर्माणाधीन सैन्यधाम का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को निर्माण के अंतिम चरण को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। यह सैन्यधाम हमारे अमर बलिदानियों के शौर्य व समर्पण की गाथाओं को संजोकर रखने का एक प्रयास है और मुझे पूर्ण विश्वास है कि प्रदेश का पंचमधाम हमारे युवाओं को माँ भारती की सेवा हेतु निरंतर प्रेरित करता रहेगा।