Uttarakhand

UK Breaking : निकाय चुनावों को लेकर भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, सीएम धामी के साथ सीएम योगी भी करेंगे प्रचार

उत्तराखंड में निकाय चुनावों के लिए भाजपा की स्टार प्रचारकों की सूची में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी शामिल किया गया है इसको लेकर उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ को उत्तराखंड के लोग भी आदर्श मानते है वो यूपी के मुख्यमंत्री है लेकिन उत्तराखंड के बेटे है और यहां के लोग उनको सुनना चाहते है भाजपा प्रदेश अध्यक्ष उनसे बात कर रहे है जैसे ही उनके प्रोग्राम मिलते है तो उनकी दो से तीन जगह जनसभाएं कराई जाएगी।

प्रदेश में भाजपा 93 नगर निकायों में चुनाव लड़ रही है, जबकि सात में उसने सहयोगी दलों को समर्थन देने का निर्णय लिया है। अब वह स्टार प्रचारकों को मैदान में उतारकर चुनावी माहौल को गर्माने जा रही है। इस क्रम में भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने बुधवार को निकाय चुनाव के लिए पार्टी के 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। इसमें मुख्यमंत्री धामी व उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य महेंद्र भट्ट, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व राज्यसभा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी के नाम मुख्य हैं।

इसके अलावा केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा, गढ़वाल सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी, हरिद्वार सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, सांसद अजय भट्ट, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल व डा कल्पना सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, तीरथ सिंह रावत व विजय बहुगुणा, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बिशन सिंह चुफाल, बंशीधर भगत व मदन कौशिक, धामी कैबिनेट के सदस्य सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, डा धन सिंह रावत, गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, सौरभ बहुगुणा व रेखा आर्या, भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार समेत पार्टी के तीनों प्रदेश महामंत्री, विभिन्न मोर्चों के राष्ट्रीय व प्रांतीय पदाधिकारी, पूर्व सांसद, दायित्वधारियों के नाम इस सूची में शामिल किए गए हैं।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *