Uttarakhand

UK Breaking : महीनों से न्याय को भटक रही  महिला को डीएम सविन बंसल ने दिलाया न्याय

न्याय को भटक रही महिला को मिला न्याय,2 दिसम्बर को  आयोजित जनता दर्शन/जनसुनवाई में आई थी महिला. पति की मृत्यु के बाद अभिलेखों में नाम दर्ज कराने को भटक रही थी महिला. जिलाधिकारी सविन बंसल के संज्ञान में मामला आते ही उसी दिन किया गया था समस्या का निस्तारण.
 महिला ने नाम भूमि अभिलेखों में दर्ज करवाने  के  कार्यवाही पर जिलाधिकारी एवं उप जिलाधिकारी को धन्यवाद ज्ञापित किया।  पिछली जनसुनवाई में आई महिला प्रतिक्षा चौहान,  पति की मृत्यु के बाद अपना नाम विरासतन दर्ज कराने हेतु कई महीनों से परेशान थी, जिस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल उनका नाम विरासतन में दर्ज करने के निर्देश दिए थे, उसी दिन उनका नाम भूमि अभिलेखों में दर्ज करवाया गया था।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *