हरिद्वार। उत्तरांचल पंजाबी महासभा के तत्वावधान में 14 अगस्त 2026 को हरिद्वार स्थित प्रेम नगर आश्रम में “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में महासभा के गढ़वाल अध्यक्ष पंकज मैसून ने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। बैठक में पंकज मैसोन ने कहा कि 1947 का भारत विभाजन देश के इतिहास की सबसे दर्दनाक घटनाओं में से एक था, जिसमें लाखों लोगों को अपना घर-बार छोड़ने के लिए मजबूर होना…
Read Moreतीलू रौतेली राज्य स्त्री शक्ति पुरस्कार के लिए 13 महिलाओं का चयन।
तीलू रौतेली राज्य स्त्री शक्ति पुरस्कार के लिए 13 महिलाओं का चयन। राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार के लिए 35 कार्यकर्तियां सम्मानित होंगी। 8 अगस्त को देहरादून में होगा राज्य स्तरीय सम्मान समारोह। संस्कृति, खेल, कृषि, समाजसेवा और महिला सशक्तीकरण समेत विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं को मिलेगा सम्मान। महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने चयनित महिलाओं को दी बधाई।
Read Moreमुख्यमंत्री धामी से मिले एनसीसी महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल वीरेन्द्र वत्स
नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड निवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राष्ट्रीय कैडेट कोर यानी एनसीसी के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल वीरेन्द्र वत्स ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उत्तराखंड में एनसीसी के विस्तार, सीमांत और दुर्गम क्षेत्रों तक इसकी पहुंच बढ़ाने तथा आधुनिक प्रशिक्षण अवसंरचना विकसित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। महानिदेशक ने राज्य में नई एनसीसी इकाइयों के गठन, प्रशिक्षण सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और प्रस्तावित एनसीसी अकादमी की रूपरेखा से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और…
Read MoreReveal हुआ मिस उत्तराखंड 2026′ का फर्स्ट लुक
सिनमिट कम्युनिकेशन्स द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित ब्यूटी पेजेंट ‘मिस उत्तराखंड 2026’ का बहुप्रतीक्षित फर्स्ट लुक रिवील शुक्रवार को देहरादून स्थित सेंट्रियो मॉल के स्काई डेक में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से चयनित 35 फाइनलिस्ट्स ने पहली बार मीडिया के सामने एक साथ मंच पर अपनी आकर्षक उपस्थिति दर्ज कराई। शुक्रवार को हुए इस आयोजन में मीडिया प्रतिनिधियों ने प्रतिभागियों से संवाद किया और उनके पहले आधिकारिक लुक को अपने कैमरों में कैद किया। फर्स्ट लुक रिवील के दौरान सभी प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और सौम्यता का…
Read Moreजनगणना 2027 की तैयारियों को मिली गति, नगर निगम देहरादून में आयोजित हुआ एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम
देहरादून। जनगणना 2027 के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन को लेकर तैयारियां निरंतर तेज़ी से आगे बढ़ रही हैं। इसी क्रम में जिला जनगणना कार्यालय, देहरादून द्वारा नगर निगम परिसर में जनगणना संबंधी एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य जनगणना कार्यों में संलग्न अधिकारियों एवं कार्मिकों को जनगणना हस्तपुस्तिका, प्रक्रियाओं तथा आगामी कार्ययोजना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान करना रहा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला जनगणना कार्यालय के प्रभारी प्रशिक्षक प्रदीप यादव एवं शकुलदीप चौहान ने प्रतिभागियों को जनगणना से जुड़े विभिन्न तकनीकी एवं प्रशासनिक पहलुओं…
Read Moreउत्तराखंड के होनहार: री-नीट यूजी 2026 में एलेन देहरादून का दबदबा, आदि जैन ने किया टॉप
री-नीट यूजी 2026 में एलेन का शानदार प्रदर्शन, आदि जैन बने उत्तराखंड के टॉपर देहरादून। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी एनटीए ने री-नीट यूजी 2026 के परिणाम घोषित कर दिए है । इस वर्ष भी एलेन उत्तराखंड सेंटर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शानदार सफलता हासिल की। री- नीट 2026 में आदि जैन उत्तराखंड के टॉपर बने उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 242 हासिल की। इसके अलावा संस्थान के 5 विद्यार्थियों ने ऑल इंडिया टॉप 5000 में स्थान बनाया, 8 विद्यार्थियों ने टॉप 10000 में जगह बनाई, जबकि 15 विद्यार्थियों ने…
Read Moreउत्तराखंड प्रीमियर लीग में ‘मसूरी शेरू क्लासिक’ का बिगुल: युवाओं के लिए खुलेंगे सफलता के नए रास्ते!
देहरादून। उत्तराखंड प्रीमियर लीग (UPL) के आगामी सीजन में पहली बार मसूरी शेरू क्लासिक फ्रेंचाइजी टीम प्रतिभाग करेगी। शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में टीम के पदाधिकारियों ने टीम की योजनाओं, आगामी तैयारियों एवं अपने विजन की जानकारी साझा की और बताया कि हमारा उद्देश्य उत्तराखंड के युवाओं को बेहतर मंच देना है। शनिवार को राजपुर रोड स्थित होटल अकेता में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान शेरू क्लासिक के संस्थापक एवं अंतरराष्ट्रीय बॉडीबिल्डिंग प्रमोटर शेरू अंग्रीश ने बताया कि वह बतौर को-ओनर (Co-owner) मसूरी शेरू क्लासिक टीम से जुड़े हैं।…
Read MoreDehradun Breaking : ‘बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार’ के मूल मंत्र के साथ एम-पैक्स पदाधिकारियों का राज्यस्तरीय प्रशिक्षण वर्ग 4 जुलाई से
सहकार भारती, उत्तराखण्ड द्वारा अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस के अवसर पर 04 एवं 05 जुलाई, 2026 को “लक्ष्मणराव इनामदार एम-पैक्स (MPACS) पदाधिकारी प्रशिक्षण वर्ग” का आयोजन माधव सिंह भण्डारी किसान भवन, 6 रिंग रोड, अपर नथनपुर, देहरादून में किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण वर्ग उत्तराखण्ड शासन के सहकारिता विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग एवं वन विभाग के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण वर्ग में गढ़वाल मण्डल के सात जनपदों की 54 एम-पैक्स (MPACS) के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, निदेशकगण एवं अन्य पदाधिकारी सहभागिता करेंगे। अधिकांश प्रतिभागी लघु एवं सीमान्त…
Read MoreBreaking : आज नियुक्ति पत्र बांटेंगे सीएम धामी, चयनित अभ्यर्थियों को मिलेगी सौगात।
उत्तराखंड PCS-2024 के चयनित अभ्यर्थियों को आज मिलेगा नियुक्ति पत्र। मुख्य सेवक सदन में होगा नियुक्ति पत्र वितरण समारोह। सुबह 11 बजे कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 के अभ्यर्थियों का सम्मान। सीएम धामी के हाथों चयनित अधिकारियों को सौंपे जाएंगे नियुक्ति पत्र। मुख्य सेवक सदन में आज होगा बड़ा नियुक्ति पत्र वितरण समारोह
Read MoreDehradun Breaking : कुआंवाला क्षेत्र में मालवाहक ट्रक में लगी भीषण आग
कुआंवाला क्षेत्र में मालवाहक ट्रक में लगी भीषण आग सूचना मिलते ही CFO अभिनव त्यागी के नेतृत्व में दमकल की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और बड़े नुकसान को टाल दिया। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर मौजूद रही। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
Read More