सीएस राधा रतूड़ी ने आरवीएनएल को देये चंद्रभागा नदी के चैनलाइजेशन कार्यवाही के निर्देश

देहरादून:मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने मानसून काल के चलते चन्द्रभागा नदी में मलबा जमा होने से उस क्षेत्र में बाढ़ की संभावनाओं के समाधान को लेकर रेल विकास निगम लिमिटेड को इस मार्ग के चैनलाइजेशन की सैद्धान्तिक सहमति देते हुए इस पर तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने चन्द्रभागा पर बने ब्रिज की सुरक्षा के दृष्टिगत आरवीएनएल, सिंचाई, लोक निर्माण तथा वन विभाग की सयुंक्त टीमों द्वारा सर्वेक्षण के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया हैं कि नदी के मार्गां के चैनालाइजेशन के साथ -साथ इस…

Read More

केदारनाथ हेली सेवा के नाम पर ठगी,डाक्टर को थमा दिए फर्जी टिकट

देहरादून। केदारनाथ धाम की यात्रा शुरू होने के पहले दिन ही हेली सेवा के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने सुभारती मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर से केदारनाथ हेली सेवा टिकट बुकिंग के नाम पर एक लाख तीस हजार रुपए की ठगी कर ली। पीड़ित ने देहरादून के प्रेमनगर थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वो इंटरनेट पर केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर के टिकट की बुकिंग सर्च कर रहे थे, तभी उन्हें पवन हंस हेली सेवा कंपनी का…

Read More

केदारनाथ में तोड़-फोड पर आक्रोशः तीर्थ पुरोहित समाज और व्यापार सभा की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के पहले ही दिन तीर्थ पुरोहितों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए केदारपुरी के व्यापारिक प्रतिष्ठान, प्रसाद की दुकानें, खाने के होटल-ढ़ावों को बंद रखा। साथ ही पंडिताई का काम भी तीर्थ पुरोहितों की ओर से नहीं किया गया। तीर्थ पुरोहितों की मांग है कि विगत 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम में तोड़-फोड़ करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। वहीं दूसरी ओर केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर संचालित होने वाले घोड़े-खच्चर भी हड़ताल पर रहे। घोड़े-खच्चरों के न चलने के कारण यात्रियों…

Read More

झोलाछाप डाॅक्टरों के क्लीनिक पर छापेमारी से हड़कंप

 नैनीताल। रामनगर और उसके आसपास के ग्रामीण इलाकों में झोलाछाप डॉक्टर की बाढ़ सी आ गई है। वहीं उपचार के दौरान कई गरीब लोग इन झोलाछाप डॉक्टरों के इलाज से अपनी जान तक गंवा चुके हैं। प्रशासन द्वारा समय-समय पर झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। लेकिन जैसे ही मामला शांत होता है, फिर झोलाछाप डॉक्टर सक्रिय हो जाते हैं। रामनगर में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी से झोलाछाप डॉक्टरों में खलबली मची हुई है. रामनगर में एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की।…

Read More

बेशकीमती सागौन की लकड़ी की तस्करी में तीन गिरफ्तार

हल्द्वानी। तराई पूर्वी वन विभाग की डॉली रेंज की टीम ने अवैध लकड़ी तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए स्कॉर्पियो और पिकअप वाहन से भारी मात्रा में बेशकीमती सागौन की लकड़ी बरामद की है। साथ ही मौके पर तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। वहीं दोनों वाहनों को सीज कर दिया गया है. वहीं पकड़ी की अवैध लकड़ी की कीमत लाखों में आंकी जा रही है।वन क्षेत्राधिकारी डोली रेंज नवीन सिंह पंवार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर वन विभाग की टीम ने कार्रवाई की है। उन्होंने बताया…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बने कपाट खुलने के साक्षी

-श्रद्धालुओं को दी बधाई, देश‌ एवं प्रदेश की खुशहाली के लिए की कामना केदारनाथ/रूद्रप्रयाग: विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट जय बाबा केदारनाथ के उदघोष तथा सेना के ग्रेनेडियर रेजीमेंट की बैंड की भक्तिमय धुनों के बीच इस यात्रा वर्ष आज 10 मई को ठीक 7 बजे विधि- विधान से खुल गये है। इस अवसर पर सीएम धामी समेत दस हजार से अधिक श्रद्धालु कपाट खुलने के गवाह बने। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कपाट खुलने के अवसर पर विशेषरूप से मौजूद रहे उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को…

Read More

गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ हुआ चारधाम का आगाज

उत्तरकाशी। वैदिक मंत्रोच्चार, धार्मिक अनुष्ठान और जय मां गंगा के जयकारों के साथ अक्षय तृतीया के पर्व पर गंगोत्री और धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं।ं शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे भैरों घाटी से गंगा जी की डोली यात्रा गंगोत्री के लिए रवाना हुई। साढ़े नौ बजे डोली गंगोत्री पहुंची और यहां गंगा लहरी एवं गंगा सहस्त्रनाम पाठ के साथ ही हर-हर गंगे के जयकारों से पूरा गंगोत्री गूंज उठा। तय मुहूर्त पर दोपहर शुक्रवार तड़के ही गंगोत्री धाम के कपाट ओपन के लिए मां गंगा…

Read More

  केदारनाथ दर्शन के लिए पहुंचीं सिने तारिका शिल्पा शेट्टी

देहरादून। एयरपोर्ट के पास जौलीग्रांट हेलीपैड से शुक्रवार को दो धामों के लिए हेलिकॉप्टर सेवा शुरू की गई। जौलीग्रांट से पहली उड़ान में शिल्पा शेट्टी उनकी बहन शमिता शेट्टी और उनका परिवार केदारनाथ के लिए रवाना हुआ। जौलीग्रांट हेलीपैड से रुद्र रुद्राक्ष एविएशन कंपनी के एमआई 17 हेलीकॉप्टर  ने दो धामों के लिए सेवाएं शुरू की हैं।केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर जौलीग्रांट हेलीपैड से सुबह 11. 30 बजे एमआई 17 हेलिकॉप्टर कुल 20 श्रद्धालुओं को लेकर केदारनाथ के लिए रवाना हुआ। पहले श्रद्धालुओं के रूप में शिल्पा शेट्टी उनकी…

Read More

वैदिक मंत्रों के साथ खुले तुंगनाथ के कपाट

रूद्रप्रयाग। पंचकेदारों में तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ धाम के कपाट को शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चारण एवं विधि विधान के साथ खोल दिए गए हैं। इससे पहले भगवान की डोली चोपता से रवाना होकर मंदिर परिसर पहुंची। पुजारियों ने वैदिक मंत्रों के साथ भगवान तुंगनाथ की विशेष पूजा अर्चना की। इसके बाद कपाट भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिए गए। अब छह माह की नित्य पूजा यहीं पर संपन्न की जाएंगी। मौके पर मठापति राम प्रसाद मैठाणी, प्रबन्धक बलवीर सिंह नेगी, अतुल मैठाणी समेत बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित हैं।

Read More

श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए यमुनोत्री धाम के कपाट

उत्तरकाशी। केदारनाथ के बाद शुक्रवार को यमुनोत्री धाम के कपाट सुबह 10.29 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। यमुनोत्री धाम में मां यमुना की डोली सुबह 10.00 बजे पहुंच गई थी। इसके बाद पुरोहितों ने पूजा अर्चना की। शुभ मुहूर्त पर यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। मां यमुना की डोली यमुनोत्री धाम में विराजमान हो गई है।  यमुनोत्री मंदिर समिति के उपाध्यक्ष राजस्वरूप उनियाल ने में इस बार यमुनोत्री मंदिर समिति ने यमुना मंदिर परिसर में निर्णय भी कराया है। जिसका रंग…

Read More