वाहन सड़क पर पलटा,चार यात्री घायल

पिथौरागढ़। आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर कुटी के समीप श्रद्धालुओं का वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इस दुर्घटना में दो महिलाओं सहित चार यात्री मामूली रूप से घायल हो गए। घायल महिला यात्रियों का आईटीबीपी के कैंप में प्राथमिक उपचार किया गया। सभी यात्रियों की हालत सामान्य और खतरे से बाहर है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह लगभग 11.30 बजे कुटी के पास ब्रेजा कार संख्या डीएल 12 सीएस 0286 कुटी और गणेश नाला के बीच में अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। कार में दो महिला और…

Read More

चारधाम यात्रा के संचालन के लिए दो यात्रा मजिस्ट्रेट तैनात

देहरादून। चारधाम यात्रा के सुचारू संचालन के लिए दो यात्रा मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया।शनिवार को यहां संयुक्त सचिव श्याम सिंह ने आदेश जारी करते हुए बताया कि चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड को दृष्टिगत रखते हुए यात्रा के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं यात्रा के सुचारू संचालन हेतु अन्य व्यवस्थायें सुनिश्चित कराये जाने हेतु अशोक कुमार पाण्डेय मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल व पंकज कुमार उपाध्याय अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जनपद ऊधमसिंह नगर व सचिव जिला विकास प्राधिकरण ऊधमसिंह नगर को 26 मई से 6 जून तक की…

Read More

चारधाम यात्रा की लगातार मॉनिटरिंग के लिए गठित की जाएगी कमेटी

देहरादून। उत्तराखंड चारधाम यात्रा चरम पर है। मौजूदा स्थिति ये है कि अभी तक 9 लाख से अधिक श्रद्धालु चारों धामों के दर्शन कर चुके हैं। चारों धामों में श्रद्धालुओं की मौत का आंकड़ा 52 हो गया है। धामों में बड़ी संख्या में आ रहे श्रद्धालुओं की व्यवस्था और लगातार बढ़ रहे मौत के आंकड़ों को लेकर राज्य सरकार काफी गंभीर नजर आ रही है, जिसको देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली से वर्चुअली चारधाम यात्रा की बैठक के दौरान सीएम धामी ने एसीएस आनंद…

Read More

नदी में गिरा अनियंत्रित ट्रक,एक की मौत,दो घायल

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ हाईवे पर देर रात तिलवाड़ा में लाटा बाबा गेस्ट हाउस के समीप एक ट्रक अनियंत्रित होकर मंदाकनी नदी में गिर गया। जिससे उस ट्रक में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी। जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। घायलों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।जानकारी के अनुसार बीती देर रात एसडीआरएफ को एक सूचना मिली थी कि केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लाटा बाबा गेस्ट हाउस तिलवाड़ा के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर नदी…

Read More

भालू की दुर्लभ पित्त के साथ दो वन्य जीव तस्कर गिरफ्तार

चमोली। वन्य जीव अंगों की तस्करी मामले में बड़ी कार्यवाही करते हुए पुलिस व एसटीएफ कुंमाऊ रेंज द्वारा दो वन्य जीव तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से 460 ग्राम भालू की पित्त की बरामदगी हुई है।जानकारी के अनुसार थाना थराली पुलिस व एसटीएम कुंमाऊ रेंज को सूचना मिली कि थराली क्षेत्रांर्तगत कुछ वन्य जीव तस्कर भालू की दुर्लभ पित्त की डिलीवरी हेतू आने वाले है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस व एसटीएफ कुंमाऊ रेंज द्वारा क्षेत्र में संयुक्त तलाशी अभियान चला दिया गया। इस दौरान संयुक्त…

Read More

नाबालिक के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसको न्यायालय में पेश किया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार 08 मई 24 को कोतवाली डोईवाला पर व्यक्ति के द्वारा प्रार्थना पत्र दिया कि प्रवीन उर्फ बेलपुरी पुत्र विन्देश्वर साहनी निवासी केशवपुरी बस्ती, थाना डोईवाला, देहरादून, द्वारा उनके घर मे घुसकर उनकी 17 वर्षीय पुत्री के साथ जबरन शारीरिक सम्बन्ध बनाये गये। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक…

Read More

महिला ने लगाया चार लोगों पर अश्लील हकरत करने का आरोप

रूड़की। एक महिला ने पति की नियोक्ता फर्म के मालिक के भाई सहित चार लोगों पर उसके साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगाते हुए पुलिस स्टेशन में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।लक्सर में महाराष्ट्र निवासी महिला के साथ अश्लील हरकत करने और दुष्कर्म की धमकी देने का मामला सामने आया है। महिला ने पति की नियोक्ता फर्म के मालिक के भाई सहित चार लोगों पर आरोप लगाते हुए लक्सर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल…

Read More

पिंजरे में कैद हुआ आदमखोर,मासूम पर हमला कर ली थी जान

 श्रीनगर। शुक्रवार सुबह एक आदमखोर गुलदार गिलास हाउस के समीप धरपकड़ के लिए लगाए गए पिजरे में कैद हो गया है। बताया जा रहा है कि आठ वर्ष का यह नर गुलदार गिलास हाउस के समीप से 17 मई की रात ढाई साल के मासूम को उठा ले गया था। गुलदार के पिंजरे मंे कैद होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। माना जा रहा है कि यही गुलदार बच्चों पर हमला कर रहा था। इसी गुलदार ने ढाई साल के सूरज को घर के आंगन में खेलते…

Read More

आयकर विभाग की छापेमारी के विरोध में उतरे व्यापारी

 रुद्रपुर। लकड़ी कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग की कार्रवाई 24 घंटे के बाद भी जारी रही। आयकर विभाग की टीम चारों जगहों पर जमी है। इस दौरान आयकर विभाग के छापेमारी के विरोध में व्यापारी सड़क पर उतरे है। व्यापारियों ने विरोध में एक बजे तक बाजार बंद का आह्वान किया है। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल, देवभूमि व्यापार मंडल के साथ ही कांग्रेस और भाजपा के नेता भी बंद के आह्वान में शामिल हैं। रुद्रपुर शहर में पिता-पुत्र और तीन लकड़ी कारोबारियों के प्रतिष्ठान, कार्यालय और घरों पर आयकर…

Read More

शनिवार को खुलेंगे हेमकंुड साहिब के कपाट,पहला जत्था रवाना

चमोली। हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा को लेकर करीब 2000 श्रद्धालु गोविंदघाट और घांघरिया पहुंच गए हैं। शुक्रवार को गोविंदघाट से श्रद्धालुओं का पहला जत्था घांघरिया के लिए रवाना हुआ। 25 मई को सुबह करीब दस बजे हेमकुंड साहिब के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिए जाएंगे। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह बना हुआ है।गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि यात्रा को लेकर गोविंदघाट, घांघरिया और हेमकुंड साहिब में तैयारियां पूरी हो गई हैं। सभी गुरुद्वारे फूलों से सजाए गए हैं। श्रद्धालुओं का गोविंदघाट…

Read More