हरिद्वार संसदीय सीट पर  त्रिवेंद्र रावत ने लहराया परचम

हरिद्वार।  हरिद्वार संसदीय सीट पर माना जा रहे त्रिकोणीय मुकाबले में भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बाजी मार ली है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व सीएम हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र रावत को 1.40 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया है। जबकि तीसरे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी उमेश कुमार रहे।  उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रहे त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 2024 में पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल करने के बाद अब उत्तराखंड की जनता की आवाज संसद में उठाएंगे। हालांकि, इससे पहले त्रिवेंद्र सिंह 2017…

Read More

जेवरात चमकाने के नाम पर जेवरात चोरी करने वाले दो गिरफ्तार

टिहरी। जेवरात चमकाने के नाम पर जेवरात चोरी करने वाले दो शातिरों को पुलिस ने घटना के दो घंटे बाद ही गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से चुराये गये जेवरात व घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की गयी है।जानकारी के अनुसार बीते रोज सरोजनी देवी निवासी ग्राम धर्मपुर द्वारा थाना देवप्रयाग में तहरीर देकर बताया गया कि दो अनजान व्यक्तियों द्वारा उनके घर में आकर सोना चांदी के जेवरों को पाउडर से चमकने की बात कहकर छल से जेवरों को चमकाने के नाम पर धोखाधड़ी से जेवर चोरी…

Read More

लाखों की चरस सहित दो गिरफ्तार

 टिहरी। पहाड़ो से चरस तस्करी कर ला रहे दो शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से एक किलो चरस व तस्करी में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की गयी है।जानकारी के अनुसार थाना देवप्रयाग पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में कुछ नशा तस्कर नशीले पदार्थो की बड़ी खेप सहित आने वाले है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने क्षेत्र में तलाशी अभियान चला दिया। इस दौरान पुलिस को बछेली खाल में बाइक सवार दो संदिग्ध आते हुए दिखायी दिये। पुलिस ने जब उन्हे रोकना चाहा…

Read More

गढ़वाल लोकसभा सीट पर अनिल बलूनी की बंपर जीत

देहरादून।पौड़ी लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने बंपर जीत दर्ज कराई है। अनिल बलूनी ने कांग्रेस के गणेश गोदियाल को हराया है। बता दें गढ़वाल लोकसभा सीट अनिल बलूनी के लिए टफ दिख रही थी। कांग्रेस कैंडिडेट गणेश गोदियाल ने सोशल मीडिया से लेकर रैलियों में जमकर बलूनी के खिलाफ माहौल बनाया। एक वक्त ऐसा लग रहा था कि अनिल बलूनी ये सीट हार जाएंगे, मगर आखिर में अनिल बलूनी ने पौड़ी लोकसभा सीट पर जीत दर्ज की।  अनिल बलूनी उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद रहे चुके हैं। अनिल…

Read More

नैनीताल सीट पर भाजपा ने बंपर जीत हासिल की

 देहरादून। नैनीताल लोकसभा सीट पर भाजपा कैंडिडेट अजय भट्ट ने बंपर जीत हासिल की है। अजय भट्ट ने कांग्रेस कैंडिडेट प्रकाश जोशी को बुरी तरह से हराया। जीत के बाद अजय भट्ट ने कार्यकर्ताओं के साथ जनता का आभार जताया है। अजय भट्ट ने इस जीत को पीएम मोदी के नेतृत्व की जीत बताया है। अजय भट्ट ने कहा देश की कहा नैनीताल जनपद की जनता का प्यार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिला है। अजय भट्ट बीजेपी के वरिष्ठ नेता है। वे मोदी सरकार में रक्षा राज्य मंत्री रह…

Read More

टिहरी संसदीय सीट पर माला राज्यलक्ष्मी शाह रही विजयी

देहरादून। उत्तराखंड की टिहरी लोकसभा सीट पर भी बीजेपी ने जीत दर्ज की है। टिहरी लोकसभा सीट पर हुए त्रिकोणीय मुकाबले में भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह ने जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ माला राज्यलक्ष्मी शाह ने अपने विजय रथ को जारी रखा है। टिहरी लोकसभा सीट पर माला राज्यलक्ष्मी शाह ने कांग्रेस के जोत सिंह गुनसोला को हराया। इस सीट पर निर्दलीय बॉबी पंवार भी टक्कर में थे। टिहरी सीट पर हुये रोचक मुकाबले में आखिर एक बार फिर से माला राज्यलक्ष्मी शाह ने खुद को…

Read More

अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ सीट पर अजय टम्टा ने लगाई जीत की हैट्रिक

देहरादून। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर रुझान भाजपा के पक्ष आ चुके हैं। पांचों सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी लगभग जीत दर्ज कर रहे हैं। कुमाऊं मंडल की दोनों अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ और नैनीताल-उधमसिंह नगर सीट पर भाजपा प्रत्याशियों ने बड़े अंतर से जीत हासिल की है। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा सीट पर अजय टम्टा ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा को करीब 2 लाख वोटों के अंतर से हराया है।अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ सीट पर अजय टम्टा ने जीत हासिल करने के साथ ही जीत की हैट्रिक लगा ली है। इससे पहले अजय टम्टा 2014 और…

Read More

गहरी खाई में गिरी बाइक,दो की मौत

 रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा मार्ग के गुप्तकाशी के समीप एक बाइक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। बाइक में दो युवक सवार थे, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के संबंध में एसडीआरएफ टीम को सूचना दी गई। वहीं, सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर खाई से शवों को बाहर निकाला।पुलिस कोतवाली सोनप्रयाग ने एसडीआरएफ टीम को सूचना दी कि गुप्तकाशी क्षेत्र के पास एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। सूचना मिलने…

Read More