नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मॉर्निग वॉक के दौरान खुद अपने हाथ से अदरक की चाय बनाकर लोगों से उनकी समस्यायें सुनी और मौके पर अधिकारियों को दिये निर्देश।आज यहां नैनीताल प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मॉर्निंग वॉक के दौरान आम लोगों से मुलाकात की। चाय की दुकान पर रुककर खुद अपने हाथ से अदरक कूटकर चाय बनाने में सहयोग किया। इसी बीच मैदान में खेल रहे खिलाड़ियों के पास जाकर उन्होंने उनकी समस्याएं पूछीं और उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए। इसके बाद…
Read MoreMonth: June 2024
दो दुकानदारों के बीच झगड़ा, छुड़ाने आए एक दुकानदार बेटे की चाकू से गोदकर हत्या
हरिद्वार। लालजीवाला क्षेत्र में देर रात दो दुकानदारांे के बीच ग्राहकों को लेकर झगड़ा हो गया। जिसके बाद एक दुकानदार ने दूसरे दुकानदार पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। इस दौरान बीच-बचाव करने आए घायल दुकानदार के बेटे को भी चाकू से गोद डाला, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम की कार्यवाही के लिए भेज दिया है। आरोपी को हिरासत मंे ले लिया गया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।पुलिस के अनुसार…
Read Moreनहाने के दौरान गंगा के तेज बहाव में बहा किशोर,तलाश जारी
ऋषिकेश। मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में नहाने के दौरान एक किशोर गंगा में बह गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहंुची जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम में सर्च ऑपरेशन शुरु कर दिया है। किन्तु फिल्हाल किशोर का कोई सुराग नही लग पाया है। उसकी तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार 14 वर्षी उमेश कुमार निवासी टीकरी ब्राह्मण जिला पलवल हरियाणा अपने पड़ोसी बलदेव सिंह के साथ घूमने के लिए मुनिकीरेती थाना क्षेत्र अंतर्गत ब्रह्मपुरी आश्रम पहुंचा। दोपहर के समय उमेश गर्मी की वजह से गंगा में नहाने के लिए…
Read Moreदेर रात तक चलता रहा पुलिस और कांवड़ियों के बीच हाई वोलटेज ड्रामा
हरिद्वार। देर रात तक कांवड़ियों और पुलिस ने बीच हाई वोलटेज ड्रामा चलता रहा। कांवड़ लेकर पुरा महादेव जा रहे मेरठ के कांवड़ियों का आरोप था कि पुलिस ने उसके साथ अभ्रदता कर उनपर लाठियां फटकारी। संत समाज भी कांवड़ियों के समर्थन मंे आ गया। किसी तरह से सहमति बनाकर पुलिस ने मामला समाप्त कराया। मिली जानकारी के अनुसार, मेरठ के शिव भक्त सोमवार की रात हर की पैड़ी से गंगाजल लेकर पुरा महादेव मेरठ जा रहे थे। डीजे के साथ कांवड़ लेकर कनखल थाना क्षेत्र में प्रेमनगर आश्रम चैक…
Read Moreदेर रात तीन युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग,एक की मौत,दो घायल
देहरादून। देर रात रायपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेहरू ग्राम में हुई फायरिंग में एक युवक की मौत हुई है। गोलीबारी में दो युवक घायल हो गए हैं। इस मामले में पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया गया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायलों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। पुलिस इस मामले में हर एंगल से पड़ताल कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार पैसों को लेकर हुए विवाद के चलते देर रात रायपुर क्षेत्रांर्तगत नेहरूग्राम में गोलियंा चलने से…
Read Moreदेहरादून। ईद उल अजहा पर मस्जिदों में नमाज अता कर देश में खुशहाली व भाईचारे की दुआ मांगी।आज यहां ईद उल अजहा बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाई गई सभी मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा कि गई शहर के हरबंस वाला घिसर पड़ी की मस्जिद आयशा में इमाम मौलवी इमरान साहब ने नमाज अदा कराई मौलवी कारी इमरान साहब ने लोगों को खिताब करते हुए कहा कि ईद उल अजहा का दिन खुशी के साथ साथ कुर्बानी करने का दिन है अल्लाह हमारी मोहब्बत और जज्बे को देखता है…
Read Moreडोडीताल ट्रैक पर दो ट्रैकर्स फंसे एक की मौत,रेस्क्यू टीम रवाना
उत्तरकाशी। डोडीताल ट्रैक पर मांझी से एक किमी पहले दो स्थानीय ट्रैकर्स फंस गए। जिसमें से एक ट्रैकर की मौत हो गई है। मृतक लोक निर्माण विभाग में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत था। वहीं, दूसरा ट्रेकर्स सुरक्षित बताया जा रहा है। उन्हे लेने के लिए रेस्क्यू टीम रवाना हो गयी है।डोडीताल ट्रैक पर मांझी से एक किमी पहले दो स्थानीय ट्रैकर्स के फंसने की आपातकालीन एसओएस कॉल प्राप्त हुई है। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ, वन विभाग व पुलिस विभाग की टीमों को…
Read Moreउपचुनाव के लिए कांग्रेस ने की प्रत्याशियों की घोषणा
देहरादून। उत्तराखण्ड कांग्रेस ने बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। पार्टी ने बदरीनाथ विधानसभा से लखपत पुरौला और मंगलौर से काजी निजामुद्दीन को प्रत्याशी बनाया है।भाजपा ने बदरीनाथ सीट से पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह भंडारी और हरिद्वार में मंगलौर से करतार सिंह भड़ाना को प्रत्याशी बनाया गया है। इसके अलावा यूकेड़ी ने बच्ची राम उनियाल को प्रत्याशी बनाया है। सोमवार को कांग्रेस हाईकमान ने बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस पार्टी…
Read Moreभाजपा ने विधानसभा उपचुनाव के लिए झोंकी पूरी ताकत
देहरादून। मंगलौर और बद्रीनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। सोमवार को मंगलौर में भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। भाजपा ने इस सीट से करतार सिंह भडाना को अपना प्रत्याशी बनाया है।उल्लेखनीय है कि मंगलौर सीट पर भाजपा अभी तक एक बार भी चुनाव नहीं जीत पायी है। कांग्रेस इस सीट से काजी निजामुद्दीन को अपना प्रत्याशी बनाने जा रही है। भाजपा ने इस सीट से भडाना को अपना प्रत्याशी घोषित किया है तथा त्रिवेन्द्र सिंह…
Read Moreगंगा दशहरा पर गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
हरिद्वार। गंगा दशहरा पर धर्मनगरी के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का रेला उमड़ा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सुबह से गंगा स्नान किया। श्रद्धालु गंगा घाटों पर पूजा कर मां गंगा से सुख समृद्धि की कामना की।मान्यता है कि मां गंगा ने आज के दिन ही धरती पर अवतरित होकर राजा भागीरथ के पुरखों का उद्धार किया था। इसलिए आज के दिन हर की पैड़ी पर ब्रह्मकुंड में गंगा स्नान करने का विशेष महत्व है। मान्यता है कि गंगा दशहरा पर गंगा स्नान करने से…
Read More