हरिद्वार। सवारी लेकर खानपुर जा रहा टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में पलट गया। इस हादसे में दो बुजुर्गो की मौत हो गयी। जबकि इस दुर्घटना में टेंपो चालक सहित दो घायल हो गए। मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।मिली जानकारी के अनुसार टेंपो चालक लक्सर से कुछ सवारियों को बैठाकर खानपुर दल्लावाला के लिए चला था, जैसे ही वह लक्सर खानपुर हाईवे पर ब्राह्मणवाला गांव की पुलिया…
Read MoreMonth: June 2024
गहरी खाई में गिरी कार, 4 की मौत, 3 घायल
पौड़ी। जनपद के खिर्सू में एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, हादसे में कार सवार चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। मौके पर पहंुची बचाव दल की टीम ने चारों मृतकों के शव को खाई से बाहर निकाला। मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेजा गया है जबकि घायलों को फिलहाल सीएचसी खिरसू में भर्ती किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार एक परिवार कठुली से परसुंडाखाल विवाह समारोह में शामिल होने जा रहा…
Read Moreगंगा दशहरा पर जगद्गुरु रामभद्राचाय ने लगाई आस्था की डुबकी
हरिद्वार। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर तुलसी पीठाधीश्वर स्वामी रामभद्राचार्य महाराज भी धर्मनगरी हरिद्वार पहुंचे। रामभद्राचार्य महाराज ने अपने भक्तों के साथ रविवार सुबह गंगा दशहरे के दिन कनखल में राजघाट पर गंगा स्नान किया। इसके बाद उन्होंने गंगा के महत्व में विस्तार से जानकारी दी।बता दें आजकल स्वामी रामभद्राचार्य महाराज कनखल राजघाट में गंगा के तट पर श्री राम कथा कर रहे हैं। राम कथा के समापन के अवसर पर उन्होंने रविवार को गंगा स्नान किया। इस दौरान स्वामी रामभद्राचार्य महाराज ने कहा कि गंगा दशहरे के दिन…
Read Moreगंगा दशहरा पर धर्मनगरी में जाम का झाम,लोग हलकान
हरिद्वार। रविवार को गंगा दशहरा और निर्जला एकादशी स्नान पर्व को लेकर धर्मनगरी हरिद्वार में भारी भीड़ उमड़ी। दिल्ली, यूपी, हरियाणा समेत देशभर से लोग यहां पहुंचे हैं। जिसके चलते घाटों पर तो भीड़ है ही, लेकिन हाईवे से लेकर शहर के अंदर तक भारी जाम लग गया। कुछ किलोमीटर का सफर लोगों ने कई घंटों में तय किया।हालांकि पुलिस ने ट्रैफिक और भीड़ के देखते हुए पहले ही तैयारी की थी, लेकिन भीड़ के आगे वो तैयारी भी नाकाफी साबित हो रही है। शहर के अंदर चैक चैराहों पर…
Read Moreपौड़ी में रविवार को तीसरा हादसा,एक की मौत, चार घायल
पौड़ी। रविवार को पौड़ी में दोपहर बाद तीसरा हादसा सतपुली हनुमान मंदिर के समीप हो गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हो गए। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है। घायलों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।मिली जानकारी के अनुसार , सतपुली रेतपुर से पेंड्यूल शादी समारोह में जा रही एक कार दंगलेश्वर महादेव मंदिर के पास रेतपुर जाने वाले मार्ग पर अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। मौके पर…
Read Moreमुख्यमंत्री ने सड़कों, पैदल मार्गों, पुलियाओं, पेयजल लाइनों, की मरम्मत हेतु स्वीकृत की 50 करोड़ की धनराशि
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में आपदा मद के तहत होने वाले कार्यो के लिए रू.50 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। इस धनराशि से सभी जिलों में क्षतिग्रस्त मार्गों, पुलियाओं, पेयजल लाइनों आदि के कार्य किए जाएंगे। स्वीकृत धनराशि के तहत सड़कों के लिये लोक निर्माण विभाग को 30 करोड़ तथा पेयजल के लिये 20 करोड़ की धनराशि प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को आदेश दिए हैं कि आसन्न मानसून सीजन को देखते हुए सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण कर लिए जाएं। इसमें…
Read Moreभाजपा ने की दो दिवसीय लोकसभा चुनाव समीक्षा कार्यक्रम की शुरुआत
देहरादून। उत्तराखंड में पांचों लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करने के बाद भारतीय जनता पार्टी का शनिवार से दो दिवसीय समीक्षा कार्यक्रम शुरू हो गया है। यह कार्यक्रम देहरादून के राजपुर रोड स्थित एक होटल में चल रहा है। पहली बैठक की शुरुआत बीजेपी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने की है। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीट पर तीसरी बार लगातार भाजपा को प्रचंड जीत हासिल हुई है। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं और चुनाव प्रबंधन समिति के तहत काम करने वाले सभी कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक…
Read Moreकैंची धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब
नैनीताल। विश्व प्रसिद्ध बाबा नीब करौरी (करौली) महाराज के कैंची धाम में आस्था का सैलाब देखने को मिल रहा है। धाम के स्थापना दिवस के मौके पर बड़ी संख्या में भक्त कैंची धाम पहुंचे हैं। सुबह 5 से कैंची धाम में 5 किलोमीटर से अधिक लंबी लाइन भक्तों की लगने लग गई थी। धाम आने वाले भक्त बाबा के दर्शन के लिए लंबी लंबी लाइन मे लगकर इंतजार कर रहे हैं। नैनीताल जिले में भवाली के पास स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा नीब करौरी महाराज के कैंची धाम मंदिर का आज…
Read Moreखुद को डाक्टर बताकर लाखों की ठगी करने वाला नाईजीरियन गिरफतार
देहरादून। खुद को डाक्टर बताकर लोगों से लाखों रूपये की ठगी करने वाले मास्टरमाईंड नाईजीरियन को एसटीएफ ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।आज यहां इसकी जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि कुछ दिवस पूर्व साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन उत्तराखण्ड देहरादून निवासी एक महिला द्वारा सूचना दर्ज कराई कि अज्ञात साइबर ठगो द्वारा वादिनी से फेसबुक ध् व्हाटसअप आदि के माध्यम से संपर्क कर व स्वंय को डा. विलियम रयकर यूएसए में डॉक्टर बताकर उसको विदेश से 25 हजार यूएस डॉलर गिफ्ट आईटम लेडिज…
Read Moreगला रेतकर नाबालिग की हत्या,आरोपी काली नदी में कूदा,तलाश जारी
पिथौरागढ। शनिवार की सुबह धारचूला में चाकू से गला रेतकर 17 साल के नाबालिग की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी नाबालिग नेपाल भागने की फिराक में काली नदी में कूदा गया। इसके बाद से आरोपी का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस काली नदी किनारे सर्च अभियान चला रही है। नाबालिग की हत्या क्यों की गयी पुलिस इसकी जांच कर रही है। मृतक के शव को पीएम के लिए भेजा गया है।मिली जानकारी के अनुसार धारचूला के छलमा छिलासों निवासी अनुज सिस्ताल (17) पुत्र…
Read More