इससे पहले मिला मिला था महिला व बच्चे का शव देहरादून। बड़ोवाला में एक महिला व बच्चे का शव मिलने की गुत्थी को पुलिस अभी समझ ही नही पायी थी वहीं घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक अधेड महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। हत्यारे ने बड़ी सफाई से घटना को अंजाम देकर शवों को ठिकाने लगाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।उल्लेखनीय है कि गत रात्रि पटेलनगर के बडोवाला क्षेत्र में पेट्रोल पम्प के पास एक सूखे नाले में छह माह की बच्ची…
Read MoreMonth: June 2024
उत्तराखण्ड में महिला अपराधों में लगातार हो रही बढ़ौतरीः गरिमा दसौनी
देहरादून। कांग्रेस ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को मुद्दा बनाते हुए प्रदेश सरकार को घेरने का प्रयास किया है। कांग्रेस का आरोप है कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतर गयी है। उत्तराखण्ड में आए दिन महिला अपराध की घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है।कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में प्रेसवार्ता में कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने कहा कि बीते रोज हरिद्वार जिले के बहादराबाद से एक नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप की घटना रोंगटे खड़े कर देने वाली है। उन्होंने कहा कि बच्ची के साथ…
Read Moreपुलिस ने लिए फिर नई परेशानीःएक और नाबालिग लापता
हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र से लापता हुई दो नाबालिग छात्राओं की को ढूंढ निकालने की के बाद पुलिस के लिए फिर से एक और नई परेशानी खड़ी हो गयी है। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक और नाबालिग लड़की लापता हो गई है। पूरे मामले में पुलिस गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज कर लड़की की तलाश में लग गई है।बनभूलपुरा थाना क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। तहरीर में कहा कि उनकी नाबालिग पुत्री 20 जून को दोपहर तीन बजे घर से बगैर बताए कहीं चली गई।…
Read Moreपहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आकर स्कूटी सवार की मौत
देहरादून।कालसी साहिया मार्ग पर मंगलवार रात पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आकर एक स्कूटी सवार की मौत हो गयी। मौके पर पहंुची पुलिस टीम ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात कालसी साहिया मार्ग पर एक वाहन सवार स्कूटी से जा रहा था। अचानक पहाड़ी से लैंडस्लाइड शुरू हुआ और एक बहुत बड़ा पत्थर स्कूटी सवार इस व्यक्ति के ऊपर गिर गया। पहाड़ी से तेज गति से गिरे बड़े पत्थर के टकराने से यह स्कूटी सवार…
Read Moreसूखे नाले मे मिला महिला और बच्ची का शव,हत्या की आशंका
देहरादून। देर रात पटेलनगर के बड़ोवाला क्षेत्र में एक सूखे नाले में छह माह की बच्ची और एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। दोनों शव करीब तीन दिन पुराने बताए जा रहे हैं। दुर्गंध आने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। आशंका यह जताई जा रही है कि दोनों की हत्या कर किसी ने शव यहां फेंका हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने महिला के शिनाख्त के प्रयास किए किन्तु अब तक उसकी पहचान नही हो पाई है।पटेलनगर कोतवाली इंस्पेक्टर कमल…
Read Moreकिशोरी से दुष्कर्म और हत्या मामले के बाद सैनी को भाजपा से निकाला
देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आदित्य राज सैनी को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है। आदित्य राज सैनी और उसके नौकर पर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले मुकदमा दर्ज किया गया।हरिद्वार बहादराबाद थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे मिले एक किशोरी के शव के मामले में परिजनों ने सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर पिछड़ा आयोग के सदस्य आदित्य राज सैनी व ग्राम प्रधान पति…
Read Moreघर छोड़कर गयी किशोरी को आरपीएफ ने किया बरामद
हरिद्वार। लक्सर आरपीएफ ने घर से नाराज होकर निकल गई किशोरी को उसके घरवालों से मिलवाया है। 16 साल की किशोरी लखनऊ से नाराज होकर चली गई थी। लखनऊ के चारबाग जीआरपी ने लक्सर निरीक्षक रवि कुमार सिवाच को इसकी जानकारी दी। किशोरी के हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल में होने की जानकारी मिली। इस पर उप निरीक्षक श्रीकृष्ण शर्मा, महिला सहायक उप निरीक्षक अनीता शर्मा और महिला हेड कांस्टेबल मुन्नी देवी ने लक्सर में ट्रेन की तलाशी ली। किशोरी ट्रेन में मिल गई। सूचना मिलते ही परिजन…
Read Moreपिकअप के नीचे दबकर मां और बेटे की दर्दनाक मौत
अल्मोड़ा। लमगड़ा में पिकअप के नीचे दबकर एक महिला और उसके पांच साल के बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों का पोस्टमार्टम कर शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया है।जानकारी के मुताबिक बीते मंगलवार देर शाम दन्या के बलसूना निवासी गीता पत्नी आन सिंह अपने पांच साल के बेटे को लेकर अपनी बड़ी बहन दुर्गानगर निवासी कविता के साथ अपने मायके गौलीमहर जा रही थी।तीनों एक पिकअप (यूके 01 सीए 1276) में सवार हुए। लमगड़ा-गौलीमहर सड़क पर तीखी ढलान में गीता और उसका बेटा अचानक दरवाजे से…
Read Moreनिदेशक यातायात ने की दून की यातायात व्यवस्था के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक
देहरादून। पुलिस महानिरीक्षक/ निदेशक यातायाता मुख्तार मोहसिन ने देहरादून की यातायात व्यवस्था को दुरूस्थ करने के लिए समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिये।बुधवार को आयोजित गोष्ठी में जनपदों में यातायात व्यवस्था के अन्तर्गत देहरादून के 54 चैराहोंध्तिराहों पर यातायात प्रबन्धन (जाम की स्थिति/सुगम यातायात की समीक्षा), बेसमेंट पार्किग/प्रांगण पार्किंग की स्थिति, स्कूलों के खुलने व बंद होते समय यातायात व्यवस्था,नो-पार्किंग पर टोईंग की कार्यवाही,राष्ट्रीय राजमार्गों पर स्थित कट का विवरण/कार्यवाही आदि पर उठाये गये कदम एवं भविष्य में निराकरण सम्बन्धी उपायों पर चर्चा की गई। उक्त गोष्ठी में पुलिस…
Read Moreनए आपराधिक कानूनो को लागू करने लिए उत्तराखंड की तैयारी पूरी: सीएस
देहरादून। देशभर में एक जुलाई 2024 से लागू होने वाले तीन नए आपराधिक कानूनो हेतु उत्तराखंड की तैयारी पूरी हो चुकी है। उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने मंगलवार को गृह सचिव भारत सरकार की अध्यक्षता में सभी राज्यों के साथ हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में यह जानकारी दी है। राधा रतूड़ी ने कहा कि एक जुलाई 2024 से लागू होने वाले 3 नए आपराधिक कानूनो भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय सुरक्षा अधिनियम 2023 हेतु उत्तराखंड राज्य ने पूरी तैयारी कर ली गई है।उत्तराखंड की…
Read More