बोलरो खाई में गिरा,दो की मौत

देहरादून। त्यूणी में कथियान- डांगुठा मोटर मार्ग पर एक बोलरो वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों के पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।बोलरो वाहन कथियान से ऐठान की ओर जा रहा था। वाहन में चालक सहित दो लोग सवार थे। ऐठान गांव से कुछ दूरी पर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। वाहन में खाई में जा गिरा। स्थानीय ग्रामीण दोनों व्यक्तियों को बाहर निकालने के लिए खाई में उतरे। लेकिन, दोनों की मौत हो…

Read More

ग्रामीण पर हमले  के बाद कुछ दूरी पर मृत मिला गुलदार

 श्रीनगर।  देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के कीर्तिनगर ब्लॉक के जाखी गांव निवासी लक्ष्मण सिंह नेगी उम्र 56 वर्ष पर गुलदार ने हमला कर दिया। बाद में गुलदार घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर मृत मिला है। बताया जा रहा है कि गुलदार पहले से ही घायल था।.मिली जानकारी के अनुसार लक्ष्मण सिंह अपने घर जाखी से खुम्खू जा रहे थे। पुराणी जाखी रास्ते से 50 मीटर नीचे झाड़ियों में छिपे गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने वन विभाग और देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी से संपर्क कर घटनाक्रम की जानकारी…

Read More

घायल महिला कांस्टेबल का हाल जानने पहुंचे एसएसपी

देहरादून। सडक दुघर्टना में घायल महिला कांस्टेबल का हाल जानने के लिए एसएसपी अजय सिंह अस्पताल पहुंचे और चिकित्सकों से भी जानकारी ली।शनिवार को एसएसपी अजय सिंह द्वारा कनिष्क अस्पताल पहुंचकर जाना सडक दुर्घटना मे घायल महिला आरक्षी का हाल। डाक्टरों से घायल महिला आरक्षी के स्वास्थय की जानकारी प्राप्त कर बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के उपस्थित अधिकारियों को दिये निर्देश। घायल महिला कांस्टेबल व उनके परिजनों से मुलाकात कर बेहतर उपचार के लिए हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। आज नेहरू कालोनी क्षेत्रान्तर्गत अजबपुर फ्लाई ओवर में हुई सडक…

Read More

दरोगा व हेड कांस्टेबल रिश्वत लेते गिरफ्तार

नैनीताल। रिश्वत खोरी के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हए विजिलेंस विभाग ने कोतवाली रामनगर में स्थित एलआईयू के कार्यालय में छापामारी कर सब इंस्पेक्टर सौरभ राठी को गिरफ्तार कर लिया है।भ्रष्टाचार के खिलाफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कड़ा एक्शन जारी है। इसी क्रम में शनिवार को विजिलेंस ने कार्रवाई करते हुए एलआईयू में तैनात दरोगा सौरभ राठी और हेड कांस्टेबल गुरुप्रीत सिंह को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथो गिरफ्तार कर लिया है। एसपी विजिलेंस धीरेंद्र गुंज्याल ने जानकारी देते हुए बताया है कि शिकायतकर्ता द्वारा विजिलेंस के भ्रष्टाचार निरोधी…

Read More

मुख्य सचिव ने भारतनेट, दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस-वे, देवबंद रुड़की रेलवे लाइन प्रोजेक्ट की समीक्षा की

देहरादून। सीएस श्रीमती राधा रतूड़ी ने भारत नेट प्रोजेक्ट के तहत राज्य में 697 ग्राम पंचायत में से अवशेष 227 ग्राम पंचायत भवनों में समयबद्धता से विद्युतीकरण के निर्देश दिए हैं ताकि इनमें जल्द से जल्द ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी दी जा सके। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने निर्देश दिए कि राज्य की कठिन भौगोलिक स्थिति, सामरिक महत्व और प्राकृतिक आपदाओं के प्रति संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए भारतनेट प्रोजेक्ट को समयबद्ध तरीके से क्रियान्वित किया जाना चाहिए । मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने  बैठक में राज्य में भारतनेट…

Read More

 कलयुगी बेटे ने अपनी मां पर धारदार हथियार से हमला कर उतारा मौत के घाट

 पौड़ी। जिले के कोटद्वार में मामूली सी बात पर युवक ने धारदार हथियार से अपनी मां पर  हमला कर से मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि युवक ने चाकू से मां के ऊपर एक के बाद एक कई वार किए थे। मां पर चाकूओं से वार करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश में जुटी हुई है। मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।जानकारी के अनुसार कोटद्वार कोतवाली क्षेत्र के आम पड़ाव में 45 साल की…

Read More

सीएम धामी ने किया जीईपी सूचकांक का शुभारंभ

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सकल पर्यावरण उत्पाद(जीईपी) लांच किया। इसके बाद सीएम ने प्रेसवार्ता कर कहा कि उत्तराखंड दुनिया का पहला राज्य है, जहां जीईपी लांच किया गया है। उन्होंने कहा कि हम सब लोगों के लिए आज एतिहासिक दिन है। हमारे पूर्वज अच्छी वायु, जल स्रोत देकर गए हैं। पूरा वायुमंडल शुद्ध वायु से आच्छादित है।जिस प्रकार से हम विकास में आगे बढ़ रहे हैं, उसके तहत कैसे हम पर्यावरण को भी संरक्षित कर रहे हैं, ये उसका सूचकांक है।उन्हांेने कहा कि हमारे सामने आने वाले…

Read More

लाठी से पीट-पीटकर व्यक्ति को किया अधमरा, आरोपी गिरफ्तार

अल्मोड़ा। लमगड़ा ब्लॉक में एक व्यक्ति को लाठी डंडों से पीट कर अधमरा कर दिया। किसी तरह वह होश में आने पर पुलिस के तक पहुंचा और तहरीर देकर आपबीती सुनाई। जिस पर लमगड़ा थाने में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1), 352 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के अनुसार लमगड़ा थाने में सुरखेत नेपाल के रहने वाले व हाल निवासी जलना लमगड़ा निवासी कमल शर्मा ने 16 जुलाई को लमगड़ा थाने में तहरीर दी। पुलिस को दी तहरीर में उसने…

Read More

छात्रा से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, फिर किया जा रहा था ब्लैकमेल, मामला दर्ज

हल्द्वानी। मुखानी थाना निवासी एक किशोरी के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने और ब्लैकमेलिंग कर प्रताड़ित करने का मामला प्रकाश में आया है। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस दोनों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। दोनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।मुखानी थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसके पति भारतीय सेवा में है। उसकी बेटी एक स्कूल में कक्षा 12 की छात्रा है।…

Read More

लद्दाख सीमा पर उत्तराखण्ड का एक और जवान शहीद

देहरादून। उत्तरकाशी जनपद का एक और लाल लद्दाख सीमा पर शहीद हो गया है। सेना के जवान की शहादत की सूचना मिलते ही घर मे कोहराम मच गया है, तथा गांव व क्षेत्र में शोक की लहर ब्याप्त है।भारतीय सेना में लेह-लद्दाख बॉर्डर पर तैनात उत्तरकाशी जिले के तहसील बड़कोट सरनौल गांव का लाल श्रवण  की अचानक तबियत से दर्दनाक मौत हो गई है जिससे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।बता दें कि श्रवण कुमार पुत्र शूरवीर सिंह भारतीय सेना की 14वीं बटालियन में लेह -लद्दाख बोर्डर में तैनात थे।…

Read More