हरिद्वार। महारत्न कंपनी बीएचईएल में एक करोड़ के सामान चोरी होने के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार शातिरों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से चुराया गया सामान भी बरामद हुआ है। आरोपियों में से एक बीए पास तो दूसरा आठवीं तथा दो अनपढ़ बताये जा रहे है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि बीती 22 अगस्त को बीएचईएल के वरिष्ठ उप महाप्रबंधक उमेश प्रसाद द्वारा रानीपुर कोतवाली में तहरीर देकर बताया गया था कि अज्ञात लोगों द्वारा बीएचईएल परिसर से काफी सामान चोरी कर…
Read MoreDay: August 28, 2024
बाइक दुर्घटनाग्रस्त, दो युवकों की मौत
देहरादून। देर रात मोटरसाईकिल दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गयी। पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचित कर दिया है। परिजनों के आने के बाद ही पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जायेगी। प्राप्त जानकारी के अनुसा गत देर रात थाना सहसपुर पर सूचना प्राप्त हुई की देहरादून – विकास नगर मार्ग पर जस्सोवाला के निकट बाइक सवार दो युवक बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल है। सूचना पर तत्काल थाना सहसपुर पुलिस मौके पर पहुंची और पाया कि दो बाइक सवार जो सहसपुर से हरबर्टपुर विकासनगर की तरफ…
Read Moreभाजपा दो अक्टूबर से प्रदेश में फिर चलाएगी सदस्यता अभियान
देहरादून। उत्तराखंड भाजपा 2 अक्टूबर से प्रदेशभर में सदस्यता को लेकर महाअभियान चलाने जा रही है। जिसको लेकर भाजपा ने कार्यशाला का आयोजन किया। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिंह ने सदस्यता अभियान- 2024 का शुभारंभ किया। जिसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार समेत मोर्चो के पदाधिकारी मौजूद रहे। सदस्यता महाअभियान- 2024 के तहत भाजपा ने संयुक्त मोर्चा कार्यशाला का आयोजन किया। जिसमें सभी मोर्चों के पदाधिकारी को 2 अक्टूबर से शुरू होने जा रहे सदस्यता अभियान…
Read Moreविकासनगर चकराता मार्ग पर यातायात शुरू
देहरादून। जनपद के विकासनगर-कालसी चकराता मार्ग भारी बारिश से जगह-जगह बाधित हो गया था। मार्ग बाधित होने से रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई थी। वहीं लोक निर्माण विभाग ने मार्ग को दुरुस्त कर लिया है। जिसके बाद मार्ग पर फंसे लोग अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। उत्तराखंड में भारी बारिश से विकासनगर-कालसी चकराता मोटर मार्ग जगह-जगह बाधित हो रहा है। कालसी चकराता मोटर मार्ग पर ककाडी खड्ड और जजरेड की पहाड़ी से भारी मलबा और पत्थर गिरने से बंद हो गया था। लगातार बारिश होने के…
Read Moreवरुणावत पर्वत की तलहटी पर भूस्खलन,लोग घरों को छोड़ सुरक्षित स्थानों को निकले
उत्तरकाशी। बीती रात भारी बारिश से वरुणावत की तलहटी गोफियारा क्षेत्र में भूस्खलन से बोल्डर और मलबा गिरने से लोगों में हड़कंप मच गया। दहशत के चलते क्षेत्र के लोग घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से डीएम ने तकनीकी समिति गठित कर जल्द रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। बीती रात वरुणावत पर्वत ने एक बार फिर रौद्र रूप दिखाया। आवासीय क्षेत्र में वरुणावत पर्वत से अचानक बोल्डर गिरने से अफरा तफरी मच गई। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भाग कर जान बचाई।…
Read Moreमहिला कांग्रेस अध्यक्ष के साथ बदसलूकी पर भड़के कांग्रेसी
सड़कों पर उतरकर आन्दोलन का ऐलानरामनगर। महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला से पुलिस द्वारा बदसलूकी किये जाने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश की लहर दौड़ गयी है। कांग्रेसियों ने बदसलूकी मामले में कार्यवाही ना होने पर सडको ंपर उतरने का ऐलान किया है।।बीते रोज महिलाओं पर बढ़ते अत्याचारों, बलात्कारों के विरोध में महिला हितों की आवाज बुलंद करने के लिए रुद्रपुर में महिला कांग्रेस द्वारा आयोजित शांतिपूर्ण प्रदर्शन में प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला के साथ धामी सरकार की पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्ण व्यवहार किए जाने के विरोध में…
Read Moreबनभूलपुरा हिंसाः मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक की संपत्ति की जांच करेगी ईडी
ह़ल्द्वानी। 8 फरवरी को नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित बनभूलपुरा में सरकारी भूमि पर से अतिक्रमण हटाने के दौरान उपद्रवियों ने हिंसा कर दी थी। उपद्रवियों ने बनभूलपुरा थाने को आग लगाकर पुलिसकर्मियों को जलाकर मारने की कोशिश हुई थी। अनेक वाहनों को आग लगाकर नष्ट कर दिया गया था। इस हिंसा में कई लोगों की मौत हुई थी, बड़ी संख्या में लोग घायल हुए थे। पुलिस ने 107 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया था। अब्दुल मलिक को हिंसा का मुख्य आरोपी बनाया गया था। अब अब्दुल मलिक की संपत्ति की…
Read More