अल्मोड़ा। कदली वृक्ष शोभा यात्रा के साथ नगर में 134वें मां नंदा -सुनंदा महोत्सव की शुरुआत हो गई है। रविवार से कदली वृक्षों से मां नंदा-सुनंदा की मूर्तियां निर्माण का कार्य शुरू हो गया। जिसके बाद 11सितम्बर को ब्रह्म मुहूर्त में प्राण प्रतिष्ठा की जायेगी।रविवार की सुबह नंदा देवी मंदिर से पूर्व में आमंत्रित किए गए कदली वृक्षों को लाने के लिए यात्रा शुरू हुई। राय स्टेट से पूजा अर्चना के बाद कदली वृक्षों को लाया गया। पारम्परिक नगाड़ों निशानों और छोलिया नृत्य के साथ मां नंदा सुनंदा का जय…
Read MoreMonth: September 2024
कांग्रेस ने चूड़ियां दिखाकर बढ़ते महिला अपराध के खिलाफ किया प्रदर्शन
हल्द्वानी। महिला अपराध के खिलाफ रविवार को शहर में कांग्रेस ने भाजपा सरकार को चूड़ियां दिखाकर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में भारी संख्या में कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताएं भी शामिल हुईं। कांग्रेस का कहना था कि लगातार बढ़ रहे महिला अपराधों और महिलाओं के शोषण में भाजपा से जुड़े लोगों के होने का पता चल रहा है। कांग्रेस ने प्रदर्शन करते हुए भाजपा से बेटियां बचाओ का नारा भी लगाया। साथ ही सरकार पर अपराधियों को बचाने का षड्यंत्र करने का आरोप भी लगाया।इस दौरान हल्द्वानी विधानसभा से कांग्रेस…
Read Moreचोरी के माल सहित दो गिरफ्तार
पिथौरागढ़। पुलिस ने चोरी के दो मामलों का का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी के जेवरात व नकदी बरामद की गयी है। एसपी पिथौरागढ़ रेखा यादव ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पिथौरागढ़ पुलिस ने विगत दिनों सरस्वती विहार कॉलोनी (निकट पियाना) एवं कुजौली क्षेत्र में हुई चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं का सफलतापूर्वक खुलासा किया है। 6 सितंबर को शिकायतकर्ता हरिप्रिया खाती, निवासी सरस्वती विहार कॉलोनी (निकट पियाना) द्वारा कोतवाली पिथौरागढ़ में तहरीर दी। जिसमें बताया अज्ञात चोरों…
Read Moreशहर में कोई बच्चा भिक्षावृति करता न दिखे: जिलाधिकारी
देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में देर सांय भिक्षावृति मुक्त देहरादून के संबंध में बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि देहरादून शहर में कोई बच्चा भिक्षावृति करता न दिखे इस दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाएं। भिक्षावृति एवं बाल मजदूरी करते बच्चों को रेस्क््यू कर मुख्य धारा, शिक्षा के सार्वागीण विकास से जोड़े। वाहन के माध्यम से निरंतर पेट्रोलिंग करते हुए भिक्षावृति करते बच्चों को रेस्कयू करें।जिलाधिकारी ने भिक्षावृत्ति पर रोक लगाने हेतु प्रतिदिन अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने…
Read Moreवन विभाग की टीम पर तस्करों द्वारा फायरिंग मामले में पुलिस स्टेशन इंचार्ज सस्पेंड
उधमसिंह नगर। वन विभाग की टीम पर तस्करों द्वारा की गई फायरिंग मामले में उधमसिंह नगर के नवनियुक्त एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने पुलिस स्टेशन इंचार्ज गणेश दत्त भट्ट को सस्पेंड कर दिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार विशेष टीमों का गठन किया है। बता दें कि शुक्रवार दोपहर को उधमसिंह नगर के पीपल पड़ाव रेंज की वन टीम को सूचना मिली कि जंगल में कुछ अज्ञात लोग तस्करी के लिए घुसे हैं। इस पर वन टीम ने पुलिस स्टेशन इंचार्ज गणेश दत्त भट्ट को सूचित किया, लेकिन…
Read Moreशहर में सफाई एवं सुगम व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी गंभीर
देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने शहर की सफाई एवं सुगम व्यवस्था को गम्भीरता से लेते हुए निर्देश दिये कि कूडा निस्तारण में प्रगति न लाने वाली कम्पनियों के लाईसेंस निरस्त किये जायेंगे।आज यहां जिलाधिकारी सविन बंसल ने देर रात्रि में नगर निगम के कंट्रोलरूम का औचक निरीक्षण किया। इसके उपरान्त उन्होंने उपस्थित अधिकारियों के साथ नगर निगम क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण एवं पार्किंग व्यवस्था, नगर निगम से सम्बन्धित अन्य समस्याओं की समीक्षा बैठक करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कूड़ा निस्तारण की समस्या को ठोस कार्ययोजना के तहत् सम्पादित करने…
Read Moreसौ साल पुराने लकड़ी के मकान में लगी भीषण आग,बमुश्किल पाया आग पर काबू
उत्तरकाशी। बीती देर रात हर्षिल बाजार में लगभग 100 साल पुराने लकड़ी से बने मकान में अचानक आग लग गयी। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। आग इतनी भयावह थी कि देखते-देखते मकान व दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। वहीं आग लगने से लोगों में अफरातफरी मच गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना पुलिस-प्रशासन को दी। सूचना पर सेना, पुलिस व अग्निकांड की सूचना पर फायर सर्विस उत्तरकाशी, रवाना हुई। अग्निकांड से मकान के साथ दुकान…
Read Moreभीषण सड़क हादसे में दो चचेरे भाईयों की मौत
हरिद्वार। भगवानपुर थाना क्षेत्र में चुड़ियाला गांव के समीप एक भीषण सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। इस दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक आरिफ उर्फ मोटा (21 वर्ष) अपने चचेरे भाई शाहनवाज (22 वर्ष) और शाहरूख निवासी भगवानपुर थाना क्षेत्र के…
Read Moreवरुणावत पर्वत पर भूस्खलन क्षेत्र का सर्वेक्षण शुरू
उत्तरकाशी। वरुणावत पर्वत पर हो रहे भूस्खलन का विशेषज्ञों ने विस्तृत सर्वेक्षण शुरू कर दिया है। शनिवार को गोफियारा भूस्खलन क्षेत्र के सर्वे के लिए सर्वेक्षण टीम के साथ आपदा प्रबंधन के मास्टर ट्रेनर, ड्रोन ऑपरेटर एवं एसडीआरएफ के सदस्य वरुणावत पहाड़ी रवाना हो गए हैं।शुक्रवार को टीम के सदस्यों ने वरुणावत पर्वत के ठीक सामने स्थित कुटेटी देवी क्षेत्र और पर्वत की तलहटी में पहुंचकर भूस्खलन का जायजा लिया। यह टीम भूस्खलन के कारण और निवारण पर अपनी रिपोर्ट देगी।बीते 27 अगस्त से वरुणावत पर्वत से लगे गोफियारा व…
Read More40 अवैध बंदूक के कारतूस के साथ दो गिरफ्तार
चंपावत। बनबसा थाना क्षेत्र अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा पर तलाशी के दौरान एसएसबी ने दो लोगों को 40 अवैध बंदूक के कारतूस के साथ पकड़ा है। एसएसबी ने पकड़े गए आरोपियों को बनबसा पुलिस को सौंप दिया है। आगे की कार्रवाई बनबसा पुलिस द्वारा की जा रही है।एसएसबी 57वीं वाहिनी के कमांडेंट मनोहर लाल के निर्देश पर बनबसा सीमा पर अपराध नियंत्रण को लेकर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। बीते रोज देर सायं एसएसबी के जवानों ने भारत से नेपाल जा रहे दो लोगों के सामान की तलाशी ली।…
Read More