जनसमस्याओं को दूर करना होगी प्राथमिकताः डीएम

देहरादून। नव नियुक्त जिलाधिकारी सविन बंसल ने जिलाधिकारी देहरादून का पदभार ग्रहण किया। उन्होने कोषागार डबल लॉक का चार्ज लेने के उपरान्त कचहरी परिसर स्थित संयुक्त कार्यालय एवं प्रोटोकॉल का निरीक्षण करते हुए विभिन्न पटल के कार्यों का अवलोकन किया।गुरूवार को यहंा कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त जिलाधिकारी प्रेस से वार्ता करते हुए जिलाधिकारी के रूप प्राथमिकताएं बताई तथा मीडिया के सवालों के जवाब दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि लैंड फ्राड के मामलों को गंभीरता से लिया जाएगा तथा इसमें भूमि धोखाधड़ी में लिप्त लोगों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।जिलाधिकारी…

Read More

पहाड़ के लोगों के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने का आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। जनपद के विकास नगर में एक ऐसा मामला सामने आया है। जिससे पहाड़ के लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। एक अल्पसंख्यक समुदाय के युवक द्वारा अपने इंस्टाग्राम पर पहाड़ के लोगों के खिलाफ अत्यंत ही अमर्यादित और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए एक पोस्ट डाला गया है। जिसमें अभद्रता की सारी सीमाएं लांग दी गई है।इस पोस्ट के सामने आने पर भारी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए तथा इस मामले के आरोपी को गिरफ्तार करने के संबंध में तहरीर भी पुलिस को दी गई। तनाव…

Read More

शिक्षक सही मायने में राष्ट्र निर्माताः धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में पूर्व राष्ट्रपति, शिक्षाविद् एवं दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामना भी दी। उन्होंने कहा कि शिक्षक सही मायने में राष्ट्र निर्माता हैं। विघार्थियों का चरित्र निर्माण कर उन्हें योग्य नागरिक बनाने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। शिक्षक विघार्थियों को शिक्षित कर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान तो देते ही है समाज को नई दिशा…

Read More

नंदा देवी महोत्सव 8 सितंबर से

नैनीताल। नंदा देवी महोत्सव, जो नैनीताल स्थित मां नयना देवी मंदिर में आयोजित किया जाता है। वह इस वर्ष 8 सितंबर से आयोजित होने जा रहा है।नयना देवी मंदिर के पुजारी नवीन तिवारी ने बताया कि नैनी झील के उत्तरी छोर में मां नयना देवी का मंदिर स्थित है। मंदिर की स्थापना साल 1842 में पंद्रहवीं शताब्दी में मोती राम शाह द्वारा मल्लीताल रिक्शा स्टैंड के समीप की गई थी लेकिन 1880 में आए भयानक भूस्खलन के कारण यह मंदिर ध्वस्त हो गया। बाद में इस मंदिर का निर्माण दोबारा…

Read More

लाखों की स्मैक के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार। लक्सर पुलिस ने लाखों की कीमत की स्मैक के साथ दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस की धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही कर दी गयी है।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस मादक पदार्थों के तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में देर रात पुलिस को लक्सर क्षेत्र में स्मैक की तस्करी होने की सूचना मिली। सूचना पर वरिष्ठ उप निरीक्षक मनोज गैरोला टीम के साथ तस्कर की…

Read More

लूट की घटना में लापरवाही बरतने पर हेड कांस्टेबल निलंबित

नैनीताल। मुखानी क्षेत्र में हुई लूट की घटना पर एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने कड़ा रुख अपनाया है। लूट  की इस गंभीर घटना के बाद एसएसपी ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पाया कि पुलिस कर्मचारी द्वारा आरटी सेट ड्यूटी पर नियुक्त रहते हुए उक्त घटना की सूचना पुलिस स्टेशन बैलपड़ाव को न देकर अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरती गयी है। इस पर एसएसपी द्वारा हेड का. 72 ना.पु. देशराज सिंह थाना कालाढूंगी नैनीताल को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।एसएसपी ने स्पष्ट किया…

Read More

गढ़वाल ज्वैलर्स की दुकान से लाखों के जेवरात व नगदी चोरी

रूद्रप्रयाग। बीती देर रात बदमाशों ने जिले के गढ़वाल ज्वैलर्स की दुकान में हाथ साफ करते हुए लाखों के जेवरात और नगदी चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। हालांकि सूचना मिलने पर एसपी रूद्रप्रयाग सहित कई आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और पीड़ित को घटना का जल्द अनावरण करने का आश्वासन दिया गया। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।मिली जानकारी के अनुसार अशोक कुमार पुत्र कृष्णा कुमार निवासी गढ़वाल ज्वैलर्स बिष्ट कॉलोनी विजयनगर, थाना अगस्त्यमुनि, जिला रुद्रप्रयाग ने थाना अगस्त्यमुनि पर तहरीर देकर बताया  कि देर रात…

Read More

गणेश महोत्सव के लिए सजने लगा दून का बाजार

देहरादून। सात सितंबर से शुरू हो रहे गणेश महोत्सव के लिए देहरादून में भगवान गणेश की मूर्तियों का बाजार सजने लगा है। देहरादून के चकराता रोड स्थित कुम्हार मंडी में भगवान गणेश की मूर्तियां तैयार की जा रही हैं। देहरादून में अन्य राज्यों से कलाकार आकर हर साल मूर्तियां बनाने का काम करते हैं। देहरादून के करनपुर स्थित बंगाली लाइब्रेरी में कोलकाता से कलाकार आकर पिछले 40 सालों से मूतियां बना रहे हैं। खास बात यह है कि ये कलाकार इको फ्रेंडली यानी मिट्टियों से बनी मूर्तियां ही तैयार करते…

Read More

मुख्यमंत्री ने किया हिलजात्रा महोत्सव को वर्चुअली सम्बोधित

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास से वर्चुअली पिथौरागढ़ में आयोजित हिलजात्रा महोत्सव को सम्बोधित किया। उन्होंने सभी को हिलजात्रा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि जिस प्रकार हर घर में माँ गौरा और भगवान महेश्वर की पारंपरिक पूजा के साथ सातू-आठू पर्व से हिलजात्रा की धारा प्रवाहित होती है उसी प्रकार सबके जीवन में भी सुख, समृद्धि और शांति की धारा निरंतर प्रवाहित होती रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हिलजात्रा महोत्सव के आयोजन हेतु 5 लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने,…

Read More

सीएम धामी ने किया पुलिस मुख्यालय का औचक निरीक्षण

 देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस मुख्यालय में औचक निरीक्षण करते हुए कहा कि पुलिस को कार्य करने के लिए बेहतर वातावरण मिलना चाहिए।बुधवार को यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पुलिस मुख्यालय पहुंचे। मुख्यमंत्री के औचक निरीक्षण के चलते अधिकारियों को भी जानकारी नहीं थी कि अचानक मुख्यमंत्री इस तरह पुलिस मुख्यालय पहुंच जाएंगे। मुख्यमंत्री की गाड़ी जैसे ही पुलिस मुख्यालय पहुंची तो पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने उनका स्वागत किया। इस दौरान एडीजी एडमिन अमित सिन्हा, एडीजी वी.मुरुगेशन और एडीजी अपराध एवं कानून व्यवस्था ए पी…

Read More