हरिद्वार। धर्मनगरी में सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर एक खड़ी स्विफ्ट कार के बोनट में अजगर घुस गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। जानकारी देते हुए हरिद्वार रेंज अधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर कार के बोनट में अजगर देखे जाने की सूचना मिली थी। जिसके बाद वन विभाग की टीम…
Read MoreMonth: September 2024
अंकिता भंडारी की बरसी पर कांग्रेस ने रखा मौन उपवास
हल्द्वानी। उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड के दूसरी बरसी के मौके पर हल्द्वानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पार्क में मौन उपवास रखा। इस दौरान सरकार से अंकिता भंडारी को न्याय दिए जाने की मांग की गई। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश व जिला और महानगर कांग्रेस के नेतृत्व में एक दिवसीय मौन उपवास किया गया। इस दौरान विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि उत्तराखंड में आज भी बहू बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। अंकिता भंडारी हत्याकांड के दो साल हो गए हैं, लेकिन आज भी अंकित भंडारी हत्याकांड के असल…
Read Moreनंदिनी गर्ग ने जीता मिस टीन हरिद्वार 2024 का खिताब
हरिद्वार। फॉरएवर स्टार इंडिया ने 6 से 8 सितंबर, 2024 तक भव्य सौंदर्य प्रतियोगिता फॉरएवर मिस, मिसेज और मिस टीन इंडिया 2024 सिटी क्राउनिंग का आयोजन किया। इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में देश भर के विभिन्न शहरों की मॉडल्स को अलग-अलग श्रेणियों- मिस, मिस टीन और मिसेज इंडिया सिटी ग्रुप्स में ताज पहनाया गया। हरिद्वार के व्यापारी अनुज गर्ग एवं बाल विकास परियोजना सुपरवाइजर रिचा गर्ग की बेटी नंदिनी गर्ग फॉरएवर मिस टीन हरिद्वार सिटी विनर 2024 के रूप में विजयी हुईं। मिस टीन हरिद्वार 2024 बनना नंदिनी के जीवन में…
Read Moreदुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
पिथौरागढ़। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।जानकारी के अनुसार पीड़िता ने कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस को शिकायत दी थी कि आरोपी रविन्द्र कोठारी (29) पुत्र प्रकाश चन्द्र मूल निवासी ग्राम उड़ई देवलथल थाना व जिला पिथौरागढ़ हाल निवासी रई पिथौरागढ़ ने उसे शादी का झांसा देकर वर्ष 2022 से उसका कई बार शारीरिक शोषण किया। जब वह गर्भवती हो गयी तो आरोपी पीड़िता का बच्चा गिराने की बात कहकर उससे मारपीट भी…
Read Moreदो हाथी दांत के साथ तीन वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार
देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ, यूपी एसटीएफ तथा वाइल्ड लाइफ क्राइम कस्ट्रोल ब्यूरो दिल्ली की टीम ने एक ज्वाइंट आपरेशन में बरेली क्षेत्र से तीन वन्य जीव तस्कारों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो हाथी दांत बरामद किए हैं। तस्करों के खिलाफ थाना सीवीगंज, बरेली में वन्यजीव अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।उत्तराखंड एसटीएफ के एसएसपी नवनीत भुल्लर ने बताया कि एसटीएफ को उत्तराखण्ड और उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जनपदों में वन्यजीव अंगो की तस्करी का इनपुट मिल रहा था, जिस पर एसटीएफ की एक टीम को गोपनीय रुप…
Read Moreसभी गांवों में कचरा प्रबंधन का कार्य शुरू करना हमारा लक्ष्यः मुख्यमंत्री
क्रॉस कंट्री मैराथन दौड़ को फ्लैग ऑफ कर किया रवानाकार्यक्रम स्थल पर विश्वकर्मा पूजन कर सबको दी शुभकामनाएंदेहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को देहरादून के परेड मैदान में स्वच्छता ही सेवा-2024’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया एवं क्रॉस कंट्री मैराथन दौड़ को फ्लैग ऑफ कर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने उपस्थित सभी लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई एवं ट्टएक पेड़ मां’ के नाम अभियान के अंतर्गत परेड मैदान परिसर में पौधरोपण भी किया। मुख्यमंत्री ने बालिकाओं को किशोरी किट का वितरण भी किया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल…
Read Moreयुवती ने पुल से कूदकर नदी में लगाई छलांग
कर्णप्रयाग। मंगलवार को एक युवती ने पुल से पिंडर नदी में छलांग लगा दी। मौके पर पहंुची पुलिस की टीम ने रेस्क्यू आपरेशन चलाया है। किन्तु युवती का कोई सुराग नही मिल पाया था।मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह एक युवती के नदी में कूदते ही वहां लोगों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना। प्रशासन को दी। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने युवती की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका है।…
Read Moreसरकारी जमीन पर अतिक्रमण मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई
नैनीताल। उत्तराखंड हाई कोर्ट ने नेपाली मूल के निवासियों द्वारा नैनीताल के आसपास सरकारी जमीन पर अतिक्रमण व गलत तरीके से दस्तावेज तैयार कर कब्जा किए जाने के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की। मामले की सुनवाई के बाद मुख्य न्यायाधीश रितु बाहरी व न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खंडपीठ ने मामले को गंभीर मानते हुए राज्य सरकार से चार सप्ताह में जवाब पेश करने को कहा है। साथ में कोर्ट ने यह भी बताने को कहा है कि सरकार ने इस पर क्या एक्शन लिया? मामले की अगली सुनवाई…
Read Moreछह शातिर गिरफ्तार,चोरी की 12 मोटरसाइकिलें बरामद
नैनीताल। अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का खुलासा करते हुए पुलिस ने 6 शातिरों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनकी निशानदेही पर पुलिस ने चुरायी गयी 12 मोटरसाइकिलें भी बरामद की गयी है। आरोपी नशे की लत पूरा करने के चलते वाहन चोरियों की वारदातों को अंजाम दिया करते थे।जानकारी के अनुसार बीती 11 सितम्बर को मेराजुद्दीन निवासी आजादनगर ला.न. 2 थाना वनभूलपुरा हल्द्वानी जिला नैनीताल द्वारा थाना वनभूलपुरा में तहरीर देकर बताया गया था कि उनकी बाइक को 9 सितम्बर को अज्ञात चोर द्वारा घर के बाहर से चुरा लिया…
Read Moreगदेरा पार करने के चक्कर में बहा युवक,तलाश जारी
अल्मोड़ा। कसाण बैंड गदेरे में एक युवक पानी के तेज बहाव में बह गया। जिसकी सूचना मिलने पर धौलछीना पुलिस और एसडीआरएफ व राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची। उसकी खोज के लिए सर्च अभियान चलाया लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। युवक को खोजने के लिए लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। बुडेरा बेरीनाग निवासी शंभू राम (25 वर्ष) पुत्र पुरन राम हल्द्वानी से अपने घर बेरीनाग को जा रहा था। कसाण बैंड के पास रोड बंद होने से वह बस से उतरकर गदेरे को…
Read More