हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में बीते दिनों 15 वर्षीय किशोर का शव मिलने के बाद पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि किशोर की मां और तीन बच्चों के पिता के बीच पिछले तीन सालों से अवैध संबंध चल रहा था। महिला का बेटा प्रेम अवैध संबंधों का विरोध कर रहा था। इसके चलते प्रेमी ने जंगल में ले जाकर किशोर की गला दबाकर हत्या कर दी।एसएसपी नैनीताल प्रह्लाद नारायण मीणा ने…
Read MoreMonth: September 2024
जेल से फरार दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
चम्पावत। जेल से फरार हो गये दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। जिसके कब्जे से एक देशी पिस्टल व कारतूस भी बरामद हुए है।जानकारी के अनुसार बीती 27 अगस्त को चल्थी, कोतवाली चम्पावत क्षेत्रान्तर्गत आरोपी शंकर लाल पुत्र विपत लाल , निवासी ग्राम धर्मपुर, थाना सिसैया, नगर पालिका बेटकोट, महेंद्र नगर, जिला कंचनपुर नेपाल द्वारा एक महिला के साथ बलात्कार करने के सम्बन्ध में उक्त आरोपी के खिलाफ कोतवाली चम्पावत मे मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया…
Read Moreभारी बारिश से टनकपुर पिथौरागढ़ हाईवे बाधित
चंपावत। भारी बारिश के चलते एनएच, एसएच समेत 39 सड़क मार्ग बंद हैं। शनिवार सुबह फिर से टनकपुर चंपावत मार्ग पर भारी मालबा आने से सड़क बाधित हो गया। टनकपुर चंपावत और पिथौरागढ़ मार्ग पर करीब 10 जगह पर पहाड़ से मलबा लगातार गिर रहा है। प्रशासन मार्ग खोलने का प्रयास कर रहा है, लेकिन बारिश के कारण पहाड़ी से गिर रहा मलबा हटाना आसान नहीं हो रहा है। बारिश के कारण मरोड़ाखान के पास करीब ऑल वेदर रोड का 20 मीटर मार्ग का हिस्सा ढह गया है। इससे अब…
Read Moreभारी बारिश के चलते प्रदेशभर में 357 सड़कें बंद
देहरादून। भारी बारिश के चलते प्रदेश भर में 357 सड़कें बाधित हैं। गढ़वाल क्षेत्र में करीब 93 सड़कें बंद हैं। जिसमें टिहरी में 17, रुद्रप्रयाग में 15, पौड़ी में 13, देहरादून में 8, उत्तरकाशी में 6 मार्ग बंद चल रहे हैं। पीडब्ल्यूडी के मुताबिक, बारिश ने अभी तक करीब 50 से ज्यादा पुलों को नुकसान भी पहुंचा है। जबकि, 15 पुल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं। वहीं, 35 पुल में पानी ने थोड़ा बहुत नुकसान पहुंचाया है। एक अनुमान के मुताबिक, पुलों को दुरुस्त करने के लिए 33 हजार…
Read Moreबाल संरक्षण गृह प्रशासन की मुश्किल बढ़ी,किशोर की मौत मामले में मजिस्ट्रेट जांच के आदेश
श्रीनगर। पौड़ी बाल संरक्षण गृह प्रशासन की मुश्किलें अब बढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं। 17 वर्षीय किशोर की मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस पूरे मामले पर गढ़वाल कमिश्नर विजय शंकर पांडे ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने इस घटना को चिंताजनक बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना बाल संरक्षण गृह में नहीं होनी चाहिए थी। कहा कि फिलहाल इसकी मजिस्ट्रेट जांच के बाद ही पता लग पाएगा कि किन कारण से किशोर की जान गई।…
Read Moreपलटकर नाले में गिरा ट्रक,चालक-परिचालक बाल-बाल बचे
टिहरी। शनिवार सुबह विकासखंड मुख्यालय थत्यूड़ के ढाणा बाजार के समीप एक ट्रक नाले में पलट गया। ट्रक में ह्यूम पाइप लदे थे, जो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड़ जा रहे थे। हादसे में चालक, परिचालक और वहां स्थित बस्ती के लोग बाल-बाल बच गए। ट्रक नाले के क्षतिग्रस्त हिस्से पर पलटा, जिससे बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय निवासियों रामलाल थपलियाल, अर्जुन भंडारी, सुरेन्द्र रांगड़ और राजेंद्र पवार ने लोक निर्माण विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक जाने वाली सड़क की स्थिति बेहद…
Read Moreधारचूला में सीजन का पहला हिमपात, कड़ाके की ठंड से बढ़ीं लोगों की मुश्किलें
पिथौरागढ। धारचूला की दारमा और व्यास घाटियों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सीजन का पहला हिमपात हुआ। हिमपात के कारण तापमान में गिरावट आने से माइग्रेशन वाले गांवों में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। बुधवार से लगातार हो रही बारिश से उच्च हिमालयी क्षेत्रों में तापमान गिर गया। दोपहर बाद दारमा घाटी के अंतिम गांव सीपू (11820फुट) में अचानक मौसम बदला और हल्की बारिश के साथ बर्फबारी शुरू हो गई।सीपू निवासी अर्जुन सिंह सीपाल और नीरज सीपाल ने बताया कि अब तक जमीन में छह इंच और पहाड़ों पर…
Read Moreनगर निगम की टीम ने की मॉनिटिरिंग,लापरवाही बरतने पर कूड़ा उठान कंपनियों पर लगाया जुर्माना
देहरादून। नगर निगम की टीम ने मॉनिटिरिंग के दौरान कूड़ा उठान कार्यों में लापरवाही बरतने पर कंपनियों पर एक लाख 99 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश के अनुसार उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल द्वारा नगर निगम क्षेत्र के अंर्तगत डोर टू डोर कूड़ा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सनलाइट वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के 12 वाहन और इकॉन वाटर ग्रेस मैनेजमेंट सर्विसेज लिमिटेड के 06 वाहन डोर टू डोर कूड़ा उठान के लिए अपने निर्धारित रूट पर रवाना नहीं हुए। साथ…
Read Moreकांग्रेस की केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के साथ संपन्न
रूद्रप्रयाग। कांग्रेस की केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा धाम पहुंची। यहां पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के साथ यात्रा का समापन हुआ। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि हमारे मठ-मंदिरों को भाजपा साजिश के तहत अन्यत्र शिफ्ट करना चाहती है, जिसे कांग्रेस पार्टी द्वारा बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लगातार लोगों के साथ छल कर रही है। इस पार्टी की न तो कोई विचारधारा है। न ही इनके पास देश के विकास का कोई एजेंडा। यह राजनीतिक दल येन केन प्राकेण देश पर शासन करने…
Read Moreयूसीसी की नियमावली बनाने को लेकर हुई समीक्षा बैठक
देहरादून। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूडी व यूसीसी सदस्य शत्रुघ्न सिंह की अध्यक्षता में यूसीसी की नियमावली बनाने की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।शुक्रवार को मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी तथा उत्तराखण्ड समान नागरिक संहिता की समिति के सदस्य शत्रुघ्न सिंह की अध्यक्षता में बीजापुर अतिथिगृह में उत्तराखण्ड समान नागरिक संहिता की नियमावली बनाने के संबंध में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में गृह, पुलिस, स्वास्थ्य, आबकारी, अल्पसंख्यक, संस्कृति, खाघ व नागरिक आपूर्ति, ऊर्जा, नियोजन, वित्त विभाग के सहयोग व समन्वय से उत्तराखण्ड यूसीसी की नियमावली बनाने से सम्बन्धित विभिन्न पहलुओं…
Read More