मुख्यमंत्री धामी ने बरेली में किया 29 वें उत्तरायणी मेले का शुभारंभ…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बरेली पुलिस लाइन में 29 वें उत्तरायणी मेले में प्रतिभाग करते हुए मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि उत्तरायणी मेले का प्राचीन समय से ही व्यापक सांस्कृतिक,व्यापारिक और ऐतिहासिक महत्व रहा है। प्राचीन समय में जब संचार और आवागमन के साधन सीमित थे तो उस समय मेल- मिलाप, व्यापार, सूचना के आदान-प्रदान हेतु मेलों का बड़ा महत्व था। मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में आज भारत सांस्कृतिक पुनर्जागरण के दौर से गुजर रहा है। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर निर्माण, उज्जैन…

Read More

मुख्यमंत्री ने कैम्प कार्यालय लोहियाहेड, खटीमा में जनता से संवाद किया व जन समस्याएं सुनी…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को कैम्प कार्यालय, लोहियाहेड, खटीमा में जन संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा उपस्थित रहे।

Read More

डीएम ने एयरपोर्ट के समीप बिना एनओसी के निर्माण कार्यों की रिपोर्ट तलब…

देहरादून : जिलाधिकारी सविन बसंल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण देहरादून पर्यावरण समिति की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने बैठक में हवाई अड्डे के प्रचालन क्षेत्र में बर्ड हिट की घटनाओं एवं वन्यजीवों की गतिविधियों पर नियंत्रण के सम्बन्ध में 10 किमी परिधि के भीतर आवश्यक सुरक्षा उपाय करने के दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने एयरपोर्ट के समीप बिना एनओसी के हो रहे अनाधिकृत निर्माण पर एसडीएम डोईवाला, एमडीडीए, एयरपोर्ट के अधिकारियों को संयुक्त निरीक्षण कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी/प्रशासक…

Read More

भारतीय व्यापार मंडल की 2025 की पहली बैठक संपन्न हुई…

देहरादून- 09 जनवरी 2025 – भारतीय व्यापार मंडल की 2025 की प्रथम बैठक प्रदेश कार्यालय दून वन शॉपिंग कंपलेक्स सालावाला कैंट रोड देहरादून मे संपन्न हुई। भारतीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड सतीश अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि हम व्यापारियों के लिए चिंतित है और उनकी हर संभव सेवा करने के लिए वचनबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग को मदद करने के लिए हमारी एक टीम तैयार हो रही है जो दूर दराज के क्षेत्रों में व्यापार कर रहे हैं लोगों को ऑनलाइन सुझाव एवं बैठक…

Read More

मुख्यमंत्री धामी ने 28 वें राष्ट्रीय युवा उत्सव में प्रतिभाग करने जा रहे 72 प्रतिभागियों को फ्लैग ऑफ किया…

दिनांक 10 से 12 जनवरी के मध्य भारत मंडपम नई दिल्ली में आयोजित होने वाले 28 वें राष्ट्रीय युवा उत्सव में प्रतिभाग करने वाले उत्तराखंड के 72 सदस्यीय दल को आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा फ्लैग ऑफ किया गया। इस दौरान युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या भी उपस्थित थीं। उक्त दल में सांस्कृतिक कार्यक्रम से संबंधित 30 प्रतिभागी तथा विकसित भारत से संबंधित 42 यंग लीडर्स राष्ट्रीय युवा महोत्सव में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। 72 सदस्यीय दल में 40 महिला प्रतिभागी महिला सशक्तिकरण का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।…

Read More

फिर बदलने जा रहा है उत्तराखंड में मौसम, ठंड से लोग परेशान

उत्तराखंड में मौसम बदल रहा है। पहाड़ों में शानदार धूप खिली हुई है लेकिन तराई और भाबर क्षेत्र में सूरज के दर्शन नहीं हो रहे हैं और कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। बृहस्पतिवार सुबह हल्द्वानी, रुद्रपुर, बाजपुर में कोहरा छाया रहा। रुद्रपुर में आसमान में बादल छाये हुए है। हल्द्वानी, पिथौरागढ़, नैनीताल, अल्मोड़ा, थल, बागेश्वर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड से लोग परेशान है। वहीं, बुधवार को हल्द्वानी का अधिकतम पारा 15 डिग्री और न्यूनतम पारा 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा। तेज हवाएं चलने के कारण दिन…

Read More

बागेश्वर, नैनीताल और मसूरी के लिए भी अब मिलेगी हेली सेवा…इसी महीने हो सकती है शुरू

प्रदेश के तीन नए शहरों के लिए इसी माह के अंत तक हेली सेवा शुरू होगी। इनमें देहरादून से बागेश्वर, मसूरी व नैनीताल के लिए हवाई सेवा शुरू होंगी। इसके लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। निकाय चुनाव की आचार संहिता हटने के बाद तीनों स्थानों के लिए हवाई सेवा की शुरुआत हो सकती है। यूकाडा की ओर से बागेश्वर, मसूरी, नैनीताल के लिए हवाई सेवा शुरू करने के लिए प्राइवेट हेली कंपनियों के साथ सभी औपचारिकताओं को पूरा करने की प्रक्रिया को…

Read More