ऐतिहासिक उत्तरायणी मेले का सांस्कृतिक झांकी के साथ आगाज हो गया है। झांकी को कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत व जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। झांकी में आर्मी बैंड ने जहां देश भक्ति का जोश भरा तो कलाकारों व स्कूली बच्चों ने स्थानीय पारम्परिक संस्कृति के साथ ही विविध प्रांतों की संस्कृति की छटा बिखेरी।झांकी तहसील परिसर से शुरू होकर नुमाईश मैदान में जाकर समाप्त हुई। तहसील मुख्यालय से झांकी को कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत व जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने हरी झंडी दिखाकर रवाना…
Read MoreDay: January 13, 2025
घेंजा का त्योहार: एक सांस्कृतिक धरोहर…
घेंजा का त्योहार, जो पौष महीने के अंत में मनाया जाता है, उत्तराखंड की लोकसंस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह त्योहार मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में मनाया जाता है, लेकिन समय के साथ, शहरी जीवन की व्यस्तता में यह त्योहार धीरे-धीरे भुलाया जाने लगा है। कितने लोगों को इस अद्भुत त्योहार के बारे में ज्ञात है? यह प्रश्न आज के संदर्भ में काफी महत्वपूर्ण है। घेंजा की तैयारी और परंपरा घेंजा का त्योहार मोटे अनाज जैसे कौणी, साठी, चावल और मक्का के मिश्रण से तैयार किया जाता है।…
Read Moreराष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तराखंड की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न…
देहरादून, 13 जनवरी 2025: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एन.एच.एम.) उत्तराखंड की मिशन निदेशक, स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। मिशन निदेशक द्वारा एन.एच.एम. के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों व अभियानों की समीक्षा की गई। मिशन निदेशक द्वारा सीपीएचसी एवं गैर संचारी रोग कार्यक्रम के अंतर्गत जनपदों में स्थापित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में दी जा रही मूलभूत सेवाओं को बेहतर बनाए जाने हेतु संबंधित अधिकारयों को समय-समय पर मूल्यांकन एवं पर्यवेक्षण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। स्वाति एस. भदौरिया, मिशन निदेशक, एन.एच.एम. द्वारा…
Read Moreमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति एवं उत्तरायणी पर्व की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति एवं उत्तरायणी पर्व की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर जारी अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि सूर्यदेव की उपासना, दान एवं धर्म परायणता का यह पर्व लोगों के जीवन में उत्साह और उमंग का संचार करता है। यह पर्व हमारे देश की समृद्ध विरासत और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में मकर संक्रांति और इस अवसर पर किये जाने वाले दान-पुण्य का विशेष महत्व होता है। यह पावन…
Read Moreराष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में मैराथन दौड़ आयोजित की गई…
देहरादून, 13 जनवरी 2025: स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिवस पर राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य पर जिला प्रशासन,युवा कल्याण विभाग एवं प्रा.र .द. विभाग एवं खेल विभाग के तत्वाधान में प्रातः 9:00 बजे सर्किट हाउस से अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार तक मैराथन दौड़ आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में ओपन महिला पुरुष एवं अंडर 12 बालक/ बालिकाओं की दौड़ आयोजित की गई। इस अवसर पर अपर निदेशक खेल व युवा कल्याण उत्तराखंड श्री अजय अग्रवाल जी एवं उप निदेशक खेल श्री शक्ति सिंह जी द्वारा हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ…
Read Moreधनोल्टी से लेकर औली, चकराता और नैनीताल में बर्फबारी, सफेद हुईं खूबसूरत वादियां
उत्तराखंड में आज मौसम ने करवट बदली और पहाड़ से मैदान तक ठंड में इजाफा हो गया। जिसके बाद अब कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मसूरी से लेकर औली, चकराता और नैनीताल में बर्फबारी हुई। जिससे यहां की वादियां बर्फ की सफेद चादर में लिपट गई हैं। वहीं, पैदल रास्तों और खेत खलियानों में बर्फ जम गई है। मैदानी इलाकों में बारिश के साथ कोहरा छाने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। साथ ही सर्द हवाओं ने ठंड में और इजाफा कर दिया है। उधर, नैनीताल…
Read Moreबर्फबारी के बाद आज निकली धूप ने दी राहत, मैदान में शीतलहर करेगी परेशान
उत्तराखंड में आने वाले दिनों में पर्वतीय जिलों में मौसम साफ रहेगा। जबकि, मैदानी इलाकों में कोहरा छाने से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 13 जनवरी से पर्वतीय जिलों में मौसम साफ रहेगा। जबकि, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में कोहरा छाए रहने के आसार हैं। रविवार के मौसम की बात करें तो मैदानी इलाकों में कोहरा छाने से शीतलहर परेशान करेगी। वहीं, पहाड़ाें में तेज गर्जन के साथ बिजली चमकने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर…
Read More