मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार देर शाम महाराणा प्रताप स्टेडियम, देहरादून पहुंचकर 38वें राष्ट्रीय खेलों की विभिन्न व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने अब तक की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय खेल हेतु उत्तराखंड आ रहे खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किए जाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन हमारे राज्य के लिए एक बड़ा अवसर है। हम सभी ने मिलकर इसे ऐतिहासिक बनाना है। पूरा देश 38वें राष्ट्रीय खेलों के शुभारंभ का इन्तजार कर रहा है, और हम इस…
Read MoreMonth: January 2025
केदारनाथ विधायक ने जागतोली में मिनी स्टेडियम का किया शिलान्यास…
केदारनाथ की विधायक आशा नौटियाल ने दशज्यूला क्षेत्र के जागतोली में 98.72 लाख रुपये की लागत से बनने वाले मिनी स्टेडियम का शिलान्यास किया। इस स्टेडियम में 200 मीटर दौड़ के लिए छह लेन का ट्रैक, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल और फुटबॉल कोर्ट के साथ-साथ शौचालय, स्टोर और दर्शकों के लिए बेंच बनाए जाएंगे। इस अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज काण्डई दशज्यूला में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में स्कूली बच्चों ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विधायक आशा नौटियाल ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि जागतोली में मिनी स्टेडियम का…
Read Moreपीएनबी ने मनाया 76वां गणतंत्र दिवस
देहरादून – 27 जनवरी 2025: देश के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने रविवार को अपने मुख्यालय में 76वां गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया। समारोह की शुरुआत पीएनबी के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ श्री अशोक चंद्र द्वारा बैंक के कार्यपालक निदेशकों, सीवीओ, सीजीएम और वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई। इस अवसर पर बोलते हुए, पीएनबी के एमडी एवं सीईओ श्री अशोक चंद्र ने कहा, “76वें गणतंत्र दिवस के इस महत्वपूर्ण अवसर पर, मैं प्रत्येक भारतीय को…
Read Moreउत्तरकाशी जिले के मोरी ब्लॉक के सावणी गांव में आग लगने से कई घर जले
उत्तरकाशी जिले के मोरी ब्लॉक के सावणी गांव में आग लगने के कारण कई घर जल गए। सूचना मिलने पर राहत और बचाव टीमें पहुंच चुकी है और आग को नियंत्रित करने का प्रयास जारी है। तहसीलदार मोरी भी घटनास्थल पर पहुंच रहे है और जिलाधिकारी के निर्देश पर राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग हेतु अतिरिक्त टीमों को मौके के लिए रवाना किया गया है। जिला प्रशासन के द्वारा प्रभावितों की सहायता के लिए मोरी और उत्तरकाशी दे राहत सामग्री और खाद्यान्न भेजने की व्यवस्था भी की गई है।…
Read Moreउत्तराखंड में यूसीसी नियमावली लागू
यूसीसी नियमावली हाईलाइट दायरा – अनुसूचित जनजातियों को छोड़कर, सम्पूर्ण उत्तराखंड राज्य, साथ ही राज्य से बाहर रहने वाले उत्तराखंड के निवासियों पर लागू। प्राधिकार – यूसीसी लागू करने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में एसडीएम रजिस्ट्रार और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी सब रजिस्ट्रार होंगे। जबकि नगर पंचायत – नगर पालिकाओं में संबंधित एसडीएम रजिस्ट्रार और कार्यकारी अधिकारी सब रजिस्ट्रार होंगे। इसी तरह नगर निगम क्षेत्र में नगर आयुक्त रजिस्ट्रार और कर निरीक्षक सब रजिस्ट्रार होंगे। छावनी क्षेत्र में संबंधित CEO रजिस्ट्रार और रेजिडेंट मेडिकल ऑफिसर या सीईओ द्वारा अधिकृत अधिकारी…
Read Moreमुख्यमंत्री धामी ने सावणी गांव में लगी आग से प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता के निर्देश दिए
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी जिले के मोरी ब्लॉक के सावणी गांव में लगी आग से प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को तुरंत राहत और पुनर्वास कार्य शुरू करने का आदेश दिया है। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिया है कि प्रभावित परिवारों को आवश्यक सामग्री, भोजन, कपड़े और अस्थायी आश्रय की व्यवस्था प्राथमिकता के आधार पर की जाए। प्राप्त सूचना के अनुसार सावणी गांव में लगी आग को नियंत्रित कर लिया गया है। एसडीआरएफ, पुलिस, फायर सर्विस, फायर सर्विस…
Read Moreमुख्यमंत्री धामी ने सावणी गांव में लगी आग से प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को तुरंत राहत और पुनर्वास कार्य शुरू करने का आदेश दिया है। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिया है कि प्रभावित परिवारों को आवश्यक सामग्री, भोजन, कपड़े और अस्थायी आश्रय की व्यवस्था प्राथमिकता के आधार पर की जाए। प्राप्त सूचना के अनुसार सावणी गांव में लगी आग को नियंत्रित कर लिया गया है। एसडीआरएफ, पुलिस, फायर सर्विस, फायर सर्विस नौगांव, राजस्व, वन विभाग, की टीम सहित उपजिलाधिकारी पुरोला गोपाल सिंह चौहान और तहसीलदार मोरी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं।
Read Moreउत्तराखंड निकाय चुनाव में निर्दलियों ने दिखाया दम, मेयर से पार्षद तक BJP-कांग्रेस पर भारी पड़े ये नेता
उत्तराखंड में शनिवार का दिन राजनीति में सराबोर रहा। यहां शहरी निकाय चुनाव के आज नतीजे घोषित हो रहे हैं। राज्य में 11 नगर निगम, 46 नगर पालिका और 43 नगर पंचायतों के साथ ही निगम पार्षद के 540, नगर पालिकाओं में सभासद के 444 और नगर पंचायतों में वार्ड सदस्य के 298 पदों पर चुनाव की मतगणना चल रही है। मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच चल रहा है। लेकिन निगम से लेकर पार्षद तक कई जगहों पर निर्दलीय प्रत्याशी भी झंडा बुलंद कर रहे हैं। उत्तराखंड नगर…
Read Moreमुख्यमंत्री धामी ने भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित ’सामूहिक वन्दे मातरम’ गायन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को गांधी पार्क, देहरादून में भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित ’सामूहिक वन्दे मातरम’ गायन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों द्वारा सामूहिक रूप से वंदे मातरम् गाया गया। मुख्यमंत्री ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए भारत विकास परिषद का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा राष्ट्रगीत वंदे मातरम के सामूहिक गायन से हृदय में राष्ट्रप्रेम की ज्वाला और अधिक बढ़ जाती है। हमारा राष्ट्र विविध प्रकार के संप्रदायों, जातियों, भाषाओं, परंपराओं एवं संस्कृतियों से परिपूर्ण है। 26…
Read Moreजिलाधिकारी सविन बंसल ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया…
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारी कार्मिकों को संबोधित करते हुए कहा कि इस दिवस में देश की सैन्य शक्ति, आर्थिक ताकत, तकनीकी विकास आदि प्रदर्शित करते हैं, जिससे प्रत्यक्ष नागरिक को अपने देश की शक्ति एवं स्वतंत्रता का सुखद अहसास कराती है, इससे जनमानस में प्रेरणा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि हम प्रत्येक गणतंत्र दिवस में अपने देश की उपलब्धियां को प्रदर्शित करते हैं ताकि हमारे देश के बच्चे, नवयुवक सहित संपूर्ण…
Read More