38वें राष्ट्रीय खेल की तैयारी: स्विमिंग खिलाड़ियों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित…

देहरादून, 21 जनवरी 2025: आगामी 38वें राष्ट्रीय खेल की तैयारी को ध्यान में रखते हुए खेल विभाग द्वारा इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, हल्द्वानी में स्विमिंग खिलाड़ियों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है। इस शिविर में उत्तराखंड के अलावा अन्य राज्यों की टीमों के प्रतिभागी भी शामिल हो रहे हैं। खिलाड़ियों की बेहतर सुविधा और प्रदर्शन को सुनिश्चित करने के लिए स्विमिंग पूल में विशेष पूल हीटिंग सिस्टम भी लगाया गया है, ताकि ठंड के मौसम में भी खिलाड़ी बिना किसी बाधा के प्रशिक्षण कर सकें। यह कदम…

Read More

पहाड़ों में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार, मैदान में शुष्क रहेगा मौसम

पहाड़ से मैदान तक सुबह और शाम को हाड़ कंपाने वाली ठंड हो रही है। हालांकि दिन के समय हल्की धूप राहत भी दे रही है। प्रदेश के अधिकांश इलाकों में हालांकि अभी धूप खिली है, लेकिन दोपहर बाद पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। हालांकि, अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का…

Read More

यूसीसी नियमावली को धामी सरकार के कैबिनेट की मंजूरी…

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज सोमवार को कैबिनेट बैठक आययोजि की गई। सचिवालय में आयोजित कैबिनेट बैठक में यूसीसी, समान नागरिक संहिता की नियमावली को मंजूरी दी गई है। 6 मार्च 2010 के बाद की गई शादी के लिए अनिवार्य तौर से रजिस्ट्रेशन करना होगा। समान नागरिक संहिता कानून लागू होने के बाद 60 दिन के अंदर पंजीकरण करना होगा। कॉमन सर्विस सेंटर पंजीकरण के लोगों को मिलेगा फॉर्म। विवाह पंजीकरण के साथ तलाक की भी देनी होगी सूचना।

Read More

खेल अधिकारियों ने मंत्री रेखा आर्या को ग्राउंड जीरो से की रिपोर्टिंग…

देहरादून 20 जनवरी 2025: 38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारी को लेकर खेल मंत्री रेखा आर्या ने सोमवार को सभी जिलों के खेल अधिकारियों से ग्राउंड जीरो से लाइव रिपोर्ट ली। सभी जिला खेल अधिकारी आयोजन स्थल पर खड़े होकर इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जुड़े थे। राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम स्थित खेल सचिवालय में हुई इस समीक्षा बैठक के बाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि सभी जनपदों में आयोजन स्थलों पर वेन्यू मैनेजर पहुंच गए हैं। सभी आयोजन स्थल वेन्यू मैनेजर्स को सौंपे जा रहे हैं। उन्होने बताया कि…

Read More

अवस्थापना सुविधाओं को संभालेंगी खेल अकादमी…

38 वें राष्ट्रीय खेलों के लिए अवस्थापना सुविधाओं के व्यापक विस्तार के बाद अब उसके दीर्घकालिक उपयोग को लेकर भी काम शुरू हो गया है। जहां-जहां खेल सुविधाएं बढ़ाते हुए आधारभूत ढांचे तैयार हो रहे हैं, वहां खेल अकादमी खोलने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। ताकि राष्ट्रीय खेलों के बाद भी खेल गतिविधियां बेहतर ढंग से संचालित होती रहें। खेल विभाग के स्तर पर तैयार किए जा रहे लेगेसी पाॅलिसी के ड्राफ्ट में खेल अकादमी के प्रस्ताव को शामिल किया जा रहा है। मंजूरी के लिए इसे जल्द…

Read More

रुद्रप्रयाग की बेटी का परचम: अंजली ने राष्ट्रीय मैराथन में हासिल किया दूसरा स्थान…

जनपद रुद्रप्रयाग के ऊखीमठ तहसील के देवर गांव की होनहार बेटी अंजली ने गोवा में आयोजित राष्ट्रीय रेड रन मैराथन में 10 किलोमीटर दौड़ में देशभर में दूसरा स्थान प्राप्त कर उत्तराखंड का नाम रोशन किया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि से पूरे जनपद में खुशी का माहौल है। इस मैराथन का आयोजन राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको) द्वारा एचआईवी नियंत्रण और जागरूकता के लिए किया गया था। ये आयोजन 18 जनवरी को गोवा में आयोजित किया गया था।देश के 26 राज्यों के प्रतिभागियों ने इसमें हिस्सा लिया। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री श्रीपद…

Read More

राज्य के 13 जिलों के 19 डायलिसिस सेन्टर्स में 153 डायलिसिस मशीनें उपलब्ध…

बीपीएल निर्धन मरीजों और गोल्डन कार्ड धारकों के लिए प्रदेशभर के 13 जिलों में स्थापित 19 सुचारू डायलिसिस सेन्टर्स के माध्यम निःशुल्क संचालित की जा रही हेमोडायलिसिस सेवाओं की जानकारी जरूरतमंदों तक प्रभावी तरीके से पहुंचाने की जिम्मेदारी चिकित्सा विभाग पर तय करते हुए मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने इस मामले में राज्य के सभी जिलों में सौ फीसदी कवरेज को समयबद्धता से पूरा करने की कड़ी हिदायत दी है। श्रीमती राधा रतूड़ी ने अधिकारियों को राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम के कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए आंवटित सरकारी संसाधनों…

Read More

आज पहाड़ों में हल्की बारिश के आसार, मैदान के इन जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट

उत्तराखंड में अब मौसम पल पल बदल रहा है। पहाड़ से मैदान तक सुबह और शाम को हाड़ कंपाने वाली ठंड हो रही है। हालांकि दिन के समय हल्की धूप राहत भी दे रही है। वहीं, आज राजधानी दून में दिन की शुरुआत बादलों के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ ही हल्की धूप खिल गई। यमुना घाटी, मसूरी और कर्णप्रयाग में बादल छाए हैं। उधर, आज पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं। जबकि, मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर…

Read More

प्रवेश परीक्षा आवागमन व्यवस्था के लिए बच्चों ने डीएम एवं सीडीओ को दिया धन्यवाद…

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल ने सीमांत क्षेत्र त्यूणी के बच्चों को नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा हेतु चकराता में बनाए गए परीक्षा केन्द्र तक लाने तथा ले जाने हेतु वाहनों की व्यवस्था की गई। यह प्रथम बार है जब जनपद देहरादून के सीमान्त क्षेत्र में नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा हेतु बच्चों के आवागमन के लिए वाहन की व्यवस्था की गई। डीएम सविन बसंल जिले सरकारी स्कूलों में संसाधन बढाने के लिए निंरतर प्रयासरत हैं, इसके लिए जनपद उत्कर्ष प्रोजेक्ट के तहत् स्कूलों संसाधनों की व्यवस्था की जा रही है।…

Read More

मुख्यमंत्री धामी ने स्टेट प्रेस क्लब उत्तराखंड के अध्यक्ष व महामंत्री को दी शुभकामनाएं…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्टेट प्रेस क्लब उत्तराखंड के चुनाव में विश्वजीत नेगी को पुनः अध्यक्ष व बसंत निगम को महामंत्री चुने जाने पर शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों को भी बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने सभी निर्वाचित सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि स्टेट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सदस्य पत्रकारों के हितों का ध्यान रखते हुए आदर्श पत्रकारिता को बढावा देने में प्रयासरत रहेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि मीडिया सरकार की योजनाओं और नीतियों को आम जनता तक पहुँचाने में अहम…

Read More