देहरादून: उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल ने प्रदेश के युवाओं को न सिर्फ खेलों के प्रति जागरूक किया, बल्कि उन्हें अपने सपनों को पूरा करने की नई प्रेरणा भी दी। इन खेलों ने साबित कर दिया कि मेहनत, लगन और सही दिशा में प्रयास करने से बड़े से बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं। राष्ट्रीय खेल का आयोजन प्रदेश के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है, जिसने बच्चों और युवाओं को खेलों में करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। खेलों को देखने आई महिलाओं और दर्शकों ने कहा कि…
Read MoreDay: February 7, 2025
तीर्थ पुरोहितों की सहयोगी बनकर चार धाम की यात्रा को और अधिक सफल बनाएगी सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड चार धाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत एवं चारों धामों के पुरोहितों ने भेंट की। इस अवसर पर चार धामों से आए तीर्थ पुरोहितों ने शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा दिए जाने पर मंत्र उच्चारण के साथ मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने चार धाम यात्रा को और बेहतर बनाए जाने हेतु सभी तीर्थ पुरोहितों के सुझाव भी लिए। मुख्यमंत्री ने सभी तीर्थ पुरोहितों का अभिनंदन करते हुए कहा कि राज्य सरकार तीर्थ पुरोहितों की सहयोगी बनकर चार धामों की यात्रा…
Read Moreनैनीताल: रामलीला ग्राउन्ड हल्द्वानी में नवनिर्वाचित मेयर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण हुआ…
शुक्रवार को रामलीला ग्राउन्ड हल्द्वानी में नवनिर्वाचित मेयर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में आयुक्त/सचिव मा. मुख्यमंत्री दीपक रावत ने नवनिर्वाचित मेयर गजराज सिंह बिष्ट को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके पश्चात मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने सभी 60 पार्षदों को शपथ दिलाई। शपथ समारोह मे बडी संख्या में लोग साक्षी बने। शपथ ग्रहण समारोह के बाद मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि हल्द्वानी शहर का चहुमुखी विकास के लिए हर सम्भव प्रयास करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री/खेल मंत्री…
Read Moreमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में महापौर एवं पार्षदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में शुक्रवार को नगर निगम प्रांगण, देहरादून में नगर निगम देहरादून के नवनिर्वाचित महापौर सौरभ थपलियाल एवं पार्षदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नगर निगम प्रांगण में पौधारोपण कर स्वच्छ और सुंदर देहरादून का संदेश दिया। देहरादून नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर सौरभ थपलियाल को कमिश्नर गढ़वाल विनय शंकर पांडे ने शपथ दिलवाई एवं सभी निर्वाचित पार्षदों को श्री सौरभ थपलियाल द्वारा शपथ दिलावाई गई। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री प्रेमचंद्र अग्रवाल, श्री गणेश जोशी,…
Read Moreराष्ट्रीय खेलों की अहम व्यवस्थाओं को संभाल रहीं 1053 महिला वॉलंटियर…
राष्ट्रीय खेलों में मैदान के भीतर ही नहीं, बल्कि बाहर भी बेटियां जमकर पसीना बहा रही हैं। अपने जुझारूपन का सुबूत दे रही हैं। यह बेटियां वो हैं, जिन्हें राष्ट्रीय खेलों की अहम व्यवस्थाओं में वॉलंटियर बतौर तैनात किया गया है। पूरे प्रदेश में ऐसी 1053 महिला वॉलंटियरों को ड्यूटी पर लगाया गया है। उत्तराखंड में पहली बार कोई ऐसा आयोजन हो रहा है, जिसमें इतनी बड़ी संख्या में महिला वॉलंटियरों की भागीदारी सुनिश्चित हो रही है। उत्तराखंड में 38 वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन खेल के अलावा तमाम अन्य…
Read Moreउत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र 18 फरवरी से, राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरुआत
देहरादून। प्रदेश की पांचवीं विधानसभा का इस वर्ष का पहला सत्र 18 फरवरी से देहरादून में होगा। राज्यपाल की स्वीकृति के बाद विधानसभा ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी। इस सत्र में प्रदेश सरकार वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बजट प्रस्तुत करेगी। धामी सरकार के लिए बाध्यकारी 22 फरवरी से पहले विधानसभा सत्र बुलानासत्र के पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा। केंद्र की मोदी सरकार का नया बजट आने के बाद यह तय हो गया था कि प्रदेश सरकार इसी माह बजट सत्र आहूत करेगी। इस माह 22…
Read More