उत्तराखंड के जंगलों में तांडव, यमुना और अगलाड़ घाटियों में भड़की भीषण आग

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में पारा बढ़ने के साथ ही वनाग्नि की घटनाएं तेजी से विकराल रूप धारण कर रही हैं। ताजा मामला यमुना और अगलाड़ घाटियों के जंगलों का है, जहाँ पिछले कुछ घंटों में आग लगने की कई बड़ी घटनाएं सामने आई हैं। भीषण गर्मी, सूखे पहाड़ों और तेज हवाओं के चलते यह आग एक बड़े इलाके में फैल चुकी है, जिससे वन संपदा को भारी नुकसान पहुँचने की आशंका है।

जंगलों से उठते धुएं के काले गुबार और लगातार बढ़ती लपटों के कारण आस-पास की ग्रामीण बस्तियों में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल है। लोगों को सांस लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

आग की भयावहता को देखते हुए वन विभाग की स्थानीय टीमें और फायर वॉचर्स पूरी तरह मुस्तैद हैं। मुश्किल भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं।

Related posts

Leave a Comment