देहरादून में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट परिसर, रिकॉर्ड रूम और आपदा परिचालन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। डीएम ने अधिकारियों को जनसमस्याओं के समयबद्ध निस्तारण, स्वच्छ कार्यालय व्यवस्था और अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव के निर्देश दिए।
उन्होंने रिकॉर्ड के डिजिटलीकरण और लंबित मामलों की नियमित समीक्षा पर भी जोर दिया। साथ ही मानसून को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में आपदा प्रबंधन तैयारियां मजबूत रखने और राहत व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
