पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ द्वारा प्रदेश में कानून व्यवस्था के दृष्टिगत गढ़वाल व कुमाऊँ रेंज प्रभारी सहित समस्त SSP/SPs के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध की गयी कार्यवाही की समीक्षा की गयी। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाये गये विशेष अभियान में अब तक 427 अभियोग पंजीकृत करते हुए मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 591 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से 24.25 करोड़ कीमत के 936.56 कि.ग्रा. मादक पदार्थ बरामद किये गये हैं। अभियान के दौरान 26 अपराधियों को गैंगस्टर एक्ट…
Read MoreAuthor: News Desk Taaaza Times
आपदा प्रबन्धन IRS प्रणाली के नामित समस्त अधिकारी हाई अलर्ट पर रहेंगे-डीएम
बागेश्वर: मौसम विज्ञान द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद उत्तरकाशी, चमोली, रूद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पिथौरागढ़ के साथ ही बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी वर्षा एवं कुछ जगह (3200 मीटर व उससे अधिक ऊँचाई) भारी बर्फबारी होने के साथ कहीं-कहीं 3500 मीटर व उससे अधिक ऊँचाई बहुत भारी बर्फबारी की संभावना व्यक्त की गयी है। जिस कारण से पहाड़ी जनपदों में हिमस्खलन होने की संभावना है। जिला मजिस्ट्रेट आशीष भटगांई ने प्रत्येक स्तर पर तत्परता एवं सुरक्षा बनाये रखते हुए आवागमन में नियंत्रण बरतने के साथ ही किसी भी आपदा/दुर्घटना…
Read Moreपोखरी रोड पर दो वाहनों की सीधी टक्कर, 08 व्यक्ति घायल…
रुद्रप्रयाग: पोखरी रोड पर कलेक्ट्रेट के समीप आज शुक्रवार दोपहर दो वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें 08 व्यक्ति घायल हो गए। घायल व्यक्तियों को तुरंत अस्पताल पहुँचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने उक्त घटना की जानकारी देते हुए बताया कि आपदा कंट्रोल रूम को दोपहर 2ः15 बजे इस घटना की सूचना प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि सूचना प्राप्त होने के तुरंत बाद जिला मुख्यालय से डीडीआरएफ टीम मौके पर पहुँची। घायल व्यक्तियों को…
Read Moreमुख्यमंत्री ने पुनः माणा हिमस्खलन की घटना का देर रात राज्य आपदा परिचालन केन्द्र पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जिले के माणा गांव के पास हुए हिमस्खलन की जानकारी लेते हुए राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को देर रात राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, आईटी पार्क पहुंचकर अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा की और रेस्क्यू अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। जोशीमठ में भी की जाए आपदा कंट्रोल रूम की स्थापना मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सर्च ऑपरेशन तेजी से चलाए जाए। उन्होंने कहा जोशीमठ में भी आपदा कंट्रोल रूम की स्थापना की…
Read Moreस्वास्थ्य विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 1300 पदों पर होगी भर्ती: डॉ धन सिंह रावत
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत प्रदेशभर की चिकित्सा इकाइयों में लंबे समय से रिक्त चतुर्थ श्रेणी के 1300 पदों को शीघ्र भरा जायेगा। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को सभी औपचारिकता पूरी कर आउटसोर्स के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दे दिये गये हैं। इसके अलावा विभाग के अंतर्गत विभिन्न संवर्गों में रिक्त पदों को भी भरने को अधिकारियों को कहा गया है। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने आज शासकीय आवास पर स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक ली।…
Read Moreअनिवार्य सेवानिवृति के लिए नियमानुसार कार्यवाही की जाए: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे कार्मिक को चिह्नित किया जाए जो अपने दायित्वों का निर्वहन भली भांति नहीं करते हैं। ऐसे कर्मियों को अनिवार्य सेवानिवृति के लिए नियमानुसार कार्यवाही की जाए। प्रदेश में सरकारी भूमि और कई मामलों में लोगों की व्यक्तिगत भूमि पर कब्जा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। विभिन्न अपराधों में लिप्त वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि त्योहारों के सीजन के दृष्टिगत…
Read Moreमाणा कैंप के पास भारी हिमस्खलन में दबे मजदूरों का रेस्क्यू जारी, सीएम ने ली आपात बैठक
माणा कैंप के पास सुबह करीब आठ बजे हिमस्खलन हो गया। इस दौरान वहां निर्माण कार्य में लगे 57 मजदूर बर्फ में दब गए। रेस्क्यू अभियान जारी है। आईटीबीपी ने रेस्क्यू ऑपरेशन बंद कियाभारी बर्फबारी के चलते आईटीबीपी ने रेस्क्यू ऑपरेशन बंद कर दिया है। आईटीबीपी के जवान माणा गांव में वापस अपने कैंप में लौट गए है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि जिस स्थान पर हिमस्खलन हुआ है वहां करीब आठ फीट तक बर्फ जम गई है। मौसम सामान्य होने पर फिर से रेस्क्यू चलाया जाएगा। ‘हर संभव…
Read Moreडीएम ने विकासखंड कार्यालय व तहसील का औचक निरीक्षण कर दिए सख्त निर्देश…
बागेश्वर: जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने गुरुवार को विकासखंड कार्यालय व तहसील कपकोट का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी के निरीक्षण में कर्मचारियों में हड़कम्प मच गया। जिलाधिकारी ने जनता को प्रदान की जा रही जनसेवाओं की स्थिति का गहन आकलन किया। उन्होंने सरकारी अभिलेखों को व्यवस्थित रखरखाव, लंबित मामलों के निस्तारण,नागरिक सुविधाओं की उपलब्धता और शिकायत निवारण प्रणाली के बारे में कर्मचारियों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी सरकारी रिकॉर्ड सुव्यवस्थित तरीके से रखे जाएं, समय पर अभिलेखों को अपडेट रखा जाए ताकि हर काम मे पारदर्शिता बनी…
Read Moreदेहरादून: प्रोजेक्ट उत्कर्ष के अंतर्गत सरकारी स्कूलों को साक्षात मिलने लगा नया फर्नीचर…
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल के नेतृत्व में संचालित प्रोजेक्ट उत्कर्ष के तहत देहरादून जिले के दूरस्थ सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। ओएनजीसी, तेल भवन, देहरादून के सहयोग से इन स्कूलों में नया फर्नीचर उपलब्ध कराया गया है, जिससे विद्यार्थियों को अब बेहतर एवं सुविधाजनक शैक्षिक माहौल मिलेगा। अब तक राजकीय इंटर कॉलेज कुन्ना डागुरा (कालसी), पीएम अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज (कालसी), अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज (चकराता) एवं राजकीय इंटर कॉलेज सावड़ा (चकराता), देहरादून में कुल 335 टेबल एवं कुर्सियां वितरित…
Read More126 नव चयनित ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किये नियुक्ति पत्र…
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में पंचायतीराज विभाग के अन्तर्गत 126 नवनियुक्त ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। पिछले साढ़े तीन सालों में राज्य में 20 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं में नौकरी प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री ने सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन आपके जीवन में एक नया अध्याय लेकर आया है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा नव चयनित अभ्यर्थी लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण इकाई ग्राम पंचायत के अभिन्न…
Read More