38वें राष्ट्रीय खेल: शुभंकर मौली के साथ तीन प्रचार रथ बागेश्वर पहुंचे…

बागेश्वर: 38वें राष्ट्रीय खेलों का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार के लिए शुभंकर मौली के साथ तीन प्रचार रथ बागेश्वर पहुंचे। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रचार रथ आज से पांच जनवरी तक जिले के तीनों विकास खंडों में जाकर प्रमुख स्थानों एवं शहर की मुख्य सड़कों और बाजार में घूमकर लोगों को राष्ट्रीय खेल से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगा। वहीं राष्ट्रीय खेलों की मशाल तेजस्विनी 6 जनवरी को बागेश्वर पहुंचेगी। शुक्रवार को जिलाधिकारी ने खेल विभाग के इंडोर स्टेडियम परिसर से तीनों…

Read More

बागेश्वर नगर पालिका में तीन सभासदों ने नाम वापसी की…

बागेश्वर नगर पालिका में तीन सभासदों ने नाम वापसी की है। आरओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बागेश्वर नपा में सभासद पद के प्रत्याशी सैम मंदिर वार्ड से दयाकृष्ण पांडे, मंडलसेरा दक्षिणी वार्ड से लीला देवी व मंडलसेरा उत्तरी वार्ड से देवेश कुमार ने नाम वापस ले लिया है। गरूड़ से वार्ड नं 5 से दुर्गा राम ने सभासद पद पर नाम वापस लिया। कपकोट नगर पंचायत में सभासद प्रत्याशी मुन्नी देवी ने ऐठाण से तथा शिवालय वार्ड से प्रियंका ने अपना नाम वापस लिया। नगर पालिका बागेश्वर के…

Read More

उत्तरायणी मेले की तैयारियों को लेकर डीएम ने की अधिकारियों के साथ बैठक…

बागेश्वर: आगामी 13 जनवरी से लगने वाले उत्तरायणी मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने मेला अधिकारी के साथ ही अन्य अधिकारियों की बैठक ली। जिलाधिकारी ने उत्तरायणी मेले की समुचित तैयारी समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं स्टार नाइट के बारे में विचार विमर्श किया गया। जिसमें स्थानीय कलाकारों के साथ ही विद्यालयों के बच्चे भी मेले में कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। नगर क्षेत्र के साथ ही मेला स्थल में विशेष सफाई अभियान के साथ ही रंगाई पुताई का कार्य को अंतिम रुप…

Read More