पौड़ी। बाल संरक्षण गृह में एक किशोर ने आत्महत्या कर ली। पोक्सो के मामले में किशोर सुधार गृह में बीते जून माह से था। स्थानीय प्रशासन व पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा गया है। तहसीलदार पौड़ी दीवान सिंह रावत ने बताया कि बाल सुधार गृह में 17 वर्षीय एक किशोर ने बाथरुम में टी-शर्ट के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। किशोर पोक्सो के एक मामले में बीते 29 जून 2024 से सुधार गृह में था।…
Read MoreCategory: अपराध
नफरती भाषण देने के मामले में महंत के खिलाफ मामला दर्ज
देहरादून। नफरती भाषण देने के मामले में शिव शक्ति धाम डासना गाजियाबाद के महंत यति रामस्वरूपानंद गिरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। डालनवाला थाने में मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि यह भाषण महंत ने प्रेस क्लब में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में दिया था।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि नफरती भाषण देने का एक वीडियो वायरल हो रहा था। सर्वाेच्च न्यायालय के आदेशानुसार पुलिस ने इस वीडियो का स्वतरू संज्ञान लिया और…
Read Moreपत्नी की गोेली मारकर हत्या करने वाला पति गिरफ्तार
रूद्रप्रयाग। पहाड़ों की शांत वादियों में पत्नी की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या करने वाले पति को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने इस घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बताया गया कि बीती 31 अगस्त को कोतवाली रुद्रप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत अमसारी गांव में दिन दहाड़े एक महिला को उसके पति द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी जिसके बाद हत्यारोपी मौके से फरार हो गया था। पहाड़ की शान्त वादियों में इस प्रकार के घटनाक्रम को पुलिस के स्तर से चुनौती के…
Read Moreकेदारनाथ यात्रा से लौट रहे दपंति की सड़क हादसे में मौत
श्रीनगर। नेशनल हाईवे- 58 पर यहां एक कार और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में केदारनाथ के दर्शन कर लौट रहे बाइक सवार पति पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि कार सवार घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।बुधवार की सुबह नेशनल हाईवे- 58 में एक कार और बाइक की जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए. हादसे…
Read Moreचरस के साथ आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी। काठगोदाम थाना पुलिस ने चरस तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने एक आरोपी से 3 किलो 14 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी ने बताया कि चरस को चंपावत जनपद के देवीधुरा से एक अज्ञात व्यक्ति से लेकर आया था।एसएसपी नैनीताल प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को कामयाबी मिली है। काठगोदाम थाना प्रभारी विमल मिश्रा के नेतृत्व में खेड़ा तिराहा गोलापार के पास तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान एक चरस तस्कर लग्जरी कार से तस्करी कर…
Read Moreखुलासा, हत्यारोपी दोस्त गिरफ्तार,शराब के नशे में हुआ था विवाद
उत्तरकाशी। गजणा क्षेत्र मे हुई हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने मृतक के दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। हल्या का कारण शराब के नशे में आपसी विवाद होना बताया जा रहा है।जानकारी के अनुसार गाजणा पटृी के ग्राम ठाण्डी निवासी रविन्द्र द्वारा कोतवाली उत्तरकाशी पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपने बडे भाई जयपाल नेगी की हत्या के सम्बन्ध मे एक तहरीर दी गयी थी, तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा बीते 9 सितम्बर को हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी। जांच के दौरान पुलिस…
Read Moreपल्टन बाजार में पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, दर्जनों हिरासत में
देहरादून। पल्टन बाजार में गत दिवस हुई घटना के बाद पुलिस ने सत्यापन अभियान चलाते हुए 50 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। जिनको पुलिस लाइन ले जाया गया है।उल्लेखनीय है कि बीते शनिवार को पल्टन बाजार में सैडल खरीदने आयी एक युवती से दुकान के मुस्लिम सेल्समैन के द्वारा छेडछाड की घटना के बाद लोगों द्वारा युवक की पिटाई कर उसको पुलिस के हवाले कर दिया गया था। इस घटना के बाद दोनों समुदाय आमने-सामने आ गये और बाजार बंद रखकर प्रदर्शन किया गया। जिससे पुलिस को काफी मशक्कत…
Read Moreघर से टहलने निकली किशोरी से दुष्कर्म
रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के परिजन की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस को दी तहरीर में एक व्यक्ति ने बताया कि बीते दिन उसकी 14 साल की बेटी टहलने गई हुई थी। जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परिजनों उसे तलाशने में जुट गए। जानकारी में आया की उसकी बेटी कानपुर यूपी के युवक के घर पर है। जिस पर परिजन युवक…
Read Moreगोल्डन फॉरेस्ट जमीन प्रकरण में भूमाफिया के खिलाफ फिर मुकदमा दर्ज
देहरादून। गोल्डन फॉरेस्ट की करोड़ों रुपए की संपत्ति बेचने के मामले में सहायक महानिरीक्षक निबंधन की तहरीर पर भूमाफिया राजीव दुबे और अन्य पर फिर थाना रायपुर में मुकदमा दर्ज किया है। इससे पूर्व तीन बार पहले भी राजीव दुबे पर मुकदमा दर्ज किया गया है।सहायक महानिरीक्षक निबंधन संदीप श्रीवास्तव ने शिकायत दर्ज कराई है कि 27 फरवरी 2014 को एसआईटी को ईमेल के माध्यम से शिकायत मिली थी कि रायपुर स्थित ग्राम अस्थल की जमीन को राजीव दुबे (निवासी सेवक आश्रम देहरादून) ने साल 1995 में गोल्डन फॉरेस्ट ऑफ…
Read Moreदेर रात तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मारकर तीन वाहनों को किया चकनाचूर,एक जख्मी
श्रीनगर। देर रात नेशनल हाइवे 58 पर बांसवाड़ा के समीप एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पर खड़े तीन वाहनों पर जोरदार टक्कर मार दी। कार की टक्कर से तीनों वाहन चकनाचूर हो गए। टक्कर मारने वाले वाहन में सवार चार लोगों में से एक व्यक्ति को गम्भीर चोट आई है। उसे बेस अस्पताल श्रीनगर भर्ती किया गया है। कोतवाल होशियार सिंह पंखोली ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन में कुल चार लोग सवार थे। जिनमें से एक को चोट आई है। उसे अस्पताल ले जाया गया था। सभी…
Read More