कस्तूरबा गांधी आवासीय छात्रावास से दो छात्राएं हुईं गायब

रुड़की। देर रात सुल्तानपुर स्थित अकबरपुर ऊद गांव स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय छात्रावास से  दो छात्राएं संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। सुबह करीब आठ बजे जानकारी मिलने पर परिजन परिसर पहुंचे और जमकर हंगामा काटा। छात्रावास से छात्राएं गायब होने की सूचना पर शिक्षा विभाग में हडकंप मच गया। इस पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार, कक्षा नौ और कक्षा 10 की दो छात्राएं संदिग्ध परिस्थिति में लापता हुई हैं। सूचना पर खंड शिक्षा अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों का आरोप है…

Read More

अंकिता भंडारी हत्याकांडः दूसरे आरोपी सौरभ भास्कर की जमानत याचिका खारिज

नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड के दूसरे आरोपी सौरभ भास्कर की जमानत याचिका सुनवाई के बाद  खारिज कर दी। जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में न्यायमूर्ति रविन्द्र मैठाणी की एकलपीठ ने सुनवाई की थी। आरोपी सौरभ भास्कर की वारदात के समय फोरेंसिक जांच में लोकेशन घटनास्थल पर मिली थी।कोर्ट में सुनवाई के दौरान राज्य सरकार व पीड़िता की ओर से कहा कि यह एक संगीन अपराध है। अभी तक निचली अदालत में जितनी भी गवाहियां हुई हैं और उनके बयानों में भी इसकी पुष्टि हुई है कि घटना…

Read More

मामी सहित दो युवकों पर युवती की अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप

चंपावत। टनकपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक महिला और दो युवकों पर एक लड़की का अश्लील फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगा है। आरोपियों से तंग आकर पीड़ित युवती के परिवार वाले पुलिस के पास पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।  पुलिस ने पूरे मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देते हुए कहा कि उसकी 23 वर्षीय पुत्री को मामी घुमाने के बहाने अपने घर…

Read More

छात्र पर सहपाठी ने किया चाकू से जानलेवा हमला, हालत नाजूक

देहरादून। एमबीबीएस के छात्र पर सहपाठी ने चाकू से जानलेवा हमला कर उसको गम्भीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।प्राप्त जानकारी के अनुसार खन्ना नगर ज्वालापुर हरिद्वार निवासी संजय पंत ने प्रेमनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा कि उसका पुत्र आदित्य पंत गौतम बुद्ध चिकित्सा महाविघालय (झाझरा चकराता रोड़ ) देहरादून में एमबीबीएस तीसरे वर्ष का छात्र है, जो की कॉलेज कैपस में बने हॉस्टल की में रहता है। 28 अगस्त 2024 को कुलदीप गंगवार पुत्र हेमराज गंगवार नाम के…

Read More

फर्जी प्रमाण पत्र प्रकरण में ग्राम प्रधान सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज

हरिद्वार। पुलिस ने लक्सर में फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्रों के जरिए ग्राम प्रधान बनीं महिला समेत तीन के खिलाफ  धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। महिला ने आठवीं पास के फर्जी प्रमाणपत्र लगाए थे। जो कि जांच के बाद फर्जी पाए गए। इस मामले में स्कूल की प्रधानाध्यापिका सहित तत्कालीन निर्वाचन अधिकारी पर भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस सारे प्रकरण की जांच कर रही है।खानपुर विकासखंड के दल्लावाला ग्राम पंचायत में 2022 के चुनाव में ग्राम प्रधान की सीट महिला के लिए आरक्षित थी। नियमानुसार प्रधान पद के…

Read More

रात को महिलाओं से छेड़खानी मामले में चार मनचले गिरफ्तार

नैनीताल। रात को महिलाओं से छेड़खानी करने के आरोप में पुलिस ने चार मनचलों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो कारे भी बरामद की गयी है। घटना का वीडियों वायरल होने पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए इन मनचलों को गिरफ्तार किया है।इन दिनों देश के कई हिस्सों से महिलाओं के साथ बढ़ते अपराधों की खबरें सामने आ रही हैं। ऐसा ही एक मामला जनपद नैनीताल में सामने आया है। जिसका वीडियों वायरल होने पर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए आरोपियों की धरपकड़…

Read More

कोटद्वार से करोड़ों रुपए लेकर फरार कमेटी संचालक यूपी से गिरफ्तार

पौड़ी। कोटद्वार के कौड़िया से लगभग डेढ़ करोड़ रुपए की धोखाधड़ी कर फरार हुए कमेटी संचालक को पुलिस ने यूपी के खुर्जा से गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार कोटद्वार के कौड़िया निवासी मनोज कंसल उर्फ सोनू चार माह पूर्व लोगों से कमेटी के नाम पर डेढ़ करोड़ रुपए लेकर फरार हो गया था। सोनू के फरार होने के मामले में लोगों द्वारा हंगामा काटा गया था। बताया जा रहा है बीते बुधवार को कपड़ा व्यापारी मनोज कंसल उर्फ…

Read More

बीएचईएल में एक करोड़ के सामान चोरी का खुलासा, चार गिरफ्तार

हरिद्वार। महारत्न कंपनी बीएचईएल में एक करोड़ के सामान चोरी होने के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार शातिरों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से चुराया गया सामान भी बरामद हुआ है। आरोपियों में से एक बीए पास तो दूसरा आठवीं तथा दो अनपढ़ बताये जा रहे है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि बीती 22 अगस्त को बीएचईएल के वरिष्ठ उप महाप्रबंधक उमेश प्रसाद द्वारा रानीपुर कोतवाली में तहरीर देकर बताया गया था कि अज्ञात लोगों द्वारा बीएचईएल परिसर से काफी सामान चोरी कर…

Read More

बाइक दुर्घटनाग्रस्त, दो युवकों की मौत

देहरादून। देर रात मोटरसाईकिल दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गयी। पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचित कर दिया है। परिजनों के आने के बाद ही पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जायेगी। प्राप्त जानकारी के अनुसा गत देर रात थाना सहसपुर पर सूचना प्राप्त हुई की देहरादून – विकास नगर मार्ग पर जस्सोवाला के निकट बाइक सवार दो युवक बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल है। सूचना पर तत्काल थाना सहसपुर पुलिस मौके पर पहुंची और पाया कि दो बाइक सवार जो सहसपुर से हरबर्टपुर विकासनगर की तरफ…

Read More

बनभूलपुरा हिंसाः मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक की संपत्ति की जांच करेगी ईडी

ह़ल्द्वानी। 8 फरवरी  को नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित बनभूलपुरा में सरकारी भूमि पर से अतिक्रमण हटाने के दौरान उपद्रवियों ने हिंसा कर दी थी। उपद्रवियों ने बनभूलपुरा थाने को आग लगाकर पुलिसकर्मियों को जलाकर मारने की कोशिश हुई थी। अनेक वाहनों को आग लगाकर नष्ट कर दिया गया था। इस हिंसा में कई लोगों की मौत हुई थी, बड़ी संख्या में लोग घायल हुए थे। पुलिस ने 107 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया था। अब्दुल मलिक को हिंसा का मुख्य आरोपी बनाया गया था। अब अब्दुल मलिक की संपत्ति की…

Read More