राहुल को मारने की धमकी के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

कांग्रेस ने कराया चार भाजपा नेताओं पर केस दर्ज देहरादून। भाजपा के सांसद व नेताओं द्वारा नेता विपक्ष राहुल गांधी पर की जाने वाली अभद्र टिप्पणियों व धमकियां दिए जाने को लेकर कांग्रेसी नेता आग बबूला है। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेसियों ने नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पर जमकर बवाल काटा तथा दून सहित अन्य तमाम स्थानों पर भाजपा के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया और पुतले फूंके हैं। यही नहीं इसे लेकर कांग्रेसियों ने मुंबई से लेकर दिल्ली और जयपुर तक भाजपा के नेताओं पर मुकदमे भी दर्ज कराए…

Read More

अंकिता भंडारी की बरसी पर कांग्रेस ने रखा मौन उपवास

हल्द्वानी। उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड के दूसरी बरसी के मौके पर हल्द्वानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पार्क में मौन उपवास रखा। इस दौरान सरकार से अंकिता भंडारी को न्याय दिए जाने की मांग की गई। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश व जिला और महानगर कांग्रेस के नेतृत्व में एक दिवसीय मौन उपवास किया गया। इस दौरान विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि उत्तराखंड में आज भी बहू बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। अंकिता भंडारी हत्याकांड के दो साल हो गए हैं, लेकिन आज भी अंकित भंडारी हत्याकांड के असल…

Read More

आतिशी होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी विधायक दल की बैठक में आतिशी का नाम नए सीएम के लिए फाइनल हो गया है। आतिशी अब दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। अरविंद केजरीवाल के प्रस्ताव पर सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से सहमति जताई।बता दें कि केजरीवाल एलजी से मुलाकात के बाद नए नाम के साथ नई सरकार के गठन का दावा भी पेश करेंगे। इसके बाद दिल्ली में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू होगी। इससे पूर्व सोमवार केजरीवाल ने राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) के साथ बैठक की। इसमें हर सदस्य…

Read More

कांग्रेस की केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के साथ संपन्न

रूद्रप्रयाग। कांग्रेस की केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा धाम पहुंची। यहां पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के साथ यात्रा का समापन हुआ। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि हमारे मठ-मंदिरों को भाजपा साजिश के तहत अन्यत्र शिफ्ट करना चाहती है, जिसे कांग्रेस पार्टी द्वारा बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लगातार लोगों के साथ छल कर रही है। इस पार्टी की न तो कोई विचारधारा है। न ही इनके पास देश के विकास का कोई एजेंडा। यह राजनीतिक दल येन केन प्राकेण देश पर शासन करने…

Read More

अरविंद केजरीवाल को मिली सुप्रीम कोर्ट से जमानत

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाला केस में सीबीआई की तरफ से दर्ज मुकदमे में जमानत मिल गई है। उन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के मुकदमे में पहले से ही जमानत मिली हुई है। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आते ही केजरीवाल के जेल से बाहर निकलने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है।सुप्रीम कोर्ट के दो जजों जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस उज्जल भुइयां की पीठ ने आज केजरीवाल की जमानत अर्जी पर मुहर लगा दी है। केजरीवाल को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था, वह…

Read More

बदहाल कानून व्यवस्था को लेकर पूर्व सीएम हरीश करेंगे 11 को पदयात्रा

देहरादून। पूर्व सीएम हरीश रावत ने हरिद्वार में हुई ज्वैलरी लूट घटना पर सरकार पर जमकर निशाना साधा है। हरिद्वार में बदहाल कानून व्यवस्था के खिलाफ हरीश रावत 11 सितंबर को हरिद्वार में पदयात्रा निकाल कर अपना आक्रोश प्रकट करेंगे।हरिद्वार में डकैती की घटना के मामले में कांग्रेस नेता हरीश रावत ने 11 सितंबर को चंद्राचार्य चैराहे से परशुराम रोड तक पदयात्रा निकालने का निर्णय लिया है। इससे पहले हरीश रावत बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ 15 मिनट का मौन उपवास भी रखेंगे। उन्होंने हरिद्वार में ज्वैलरी शोरूम में हुई…

Read More

कांग्रेस ने चूड़ियां दिखाकर बढ़ते महिला अपराध के खिलाफ किया प्रदर्शन

हल्द्वानी। महिला अपराध के खिलाफ रविवार को शहर में कांग्रेस ने भाजपा सरकार को चूड़ियां दिखाकर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में भारी संख्या में कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताएं भी शामिल हुईं। कांग्रेस का कहना था कि लगातार बढ़ रहे महिला अपराधों और महिलाओं के शोषण में भाजपा से जुड़े लोगों के होने का पता चल रहा है। कांग्रेस ने प्रदर्शन करते हुए भाजपा से बेटियां बचाओ का नारा भी लगाया। साथ ही सरकार पर अपराधियों को बचाने का षड्यंत्र करने का आरोप भी लगाया।इस दौरान हल्द्वानी विधानसभा से कांग्रेस…

Read More

तालाब में कूदकर हुई युवक की मौत प्रकरण को लेकर कांग्रेसियों ने दिया धरना

रुड़की। माधोपुर में तालाब में कूदकर हुई युवक की मौत के प्रकरण को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता रविवार को रोशनाबाद में एसएसपी ऑफिस के बाहर धरने पर बैठ गए। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और कांग्रेस के विधायकों के अलावा तमाम कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में धरना स्थल पहुंचे हैं।उन्होंने मामले को लेकर सीबीआई जांच की मांग उठाई है। साथ ही चेतावनी दी कि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वह रातभर सड़कों पर रहेंगे और विधानसभा का घेराव करने से भी पीछे नहीं…

Read More

भाजपा दो अक्टूबर से प्रदेश में फिर चलाएगी सदस्यता अभियान

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा 2 अक्टूबर से प्रदेशभर में सदस्यता को लेकर महाअभियान चलाने जा रही है। जिसको लेकर भाजपा ने कार्यशाला का आयोजन किया। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिंह ने सदस्यता अभियान- 2024 का शुभारंभ किया। जिसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार समेत मोर्चो के पदाधिकारी मौजूद रहे। सदस्यता महाअभियान- 2024 के तहत भाजपा ने संयुक्त मोर्चा कार्यशाला का आयोजन किया। जिसमें सभी मोर्चों के पदाधिकारी को 2 अक्टूबर से शुरू होने जा रहे सदस्यता अभियान…

Read More

महिला कांग्रेस अध्यक्ष के साथ बदसलूकी पर भड़के कांग्रेसी

सड़कों पर उतरकर आन्दोलन का ऐलानरामनगर। महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला से पुलिस द्वारा बदसलूकी किये जाने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश की लहर दौड़ गयी है। कांग्रेसियों ने बदसलूकी मामले में कार्यवाही ना होने पर सडको ंपर उतरने का ऐलान किया है।।बीते रोज महिलाओं पर बढ़ते अत्याचारों, बलात्कारों के विरोध में महिला हितों की आवाज बुलंद करने के लिए रुद्रपुर में महिला कांग्रेस द्वारा आयोजित शांतिपूर्ण प्रदर्शन में प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला के साथ धामी सरकार की पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्ण व्यवहार किए जाने के विरोध में…

Read More