हरिद्वार लोस सीट पर प्रत्याशी ढूंढने के लिए भटक रही कांग्रेसःत्रिवेन्द्र

 हरिद्वार। बुधवार को हरिद्वार जिला भाजपा की बैठक मंे लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेन्द्र सिंह ने कहा कि उत्तराखण्ड के पांचों लोकसभा क्षेत्रों मंे भाजपा की जीत तय है। जिसे देखते हुए कांग्रेसियों के हाथ पांव फूल रहे है।   कांग्रेस अभी भी अपने प्रत्याशी को ढूंढने के लिए भटक रही है। कांग्रेस के सभी दिग्गज चुनाव लड़ने से हाथ पीछे खींच रहे है।त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि वो 23 मार्च को ऑनलाइन नामांकन करेंगे और 26 मार्च को फिजिकल नामांकन करने जाएंगे। हरिद्वार लोकसभा सीट पर अपनी जीत पक्की करने…

Read More

कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग को भेजा पत्र , निष्पक्ष चुनाव के लिए डीजीपी को पद से हटाने की मांग

देहरादून। उत्तराखंड काग्रेंस कमेटी ने प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को उनके पद से तत्काल हटाये जाने को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त भारत निर्वाचन आयोग को पत्र भेजा गया है। जिसमें उन्होने वर्तमान पुलिस महानिदेशक के सत्ताधारी दल के साथ निकटस्थ सम्बन्ध होने की बात कही है।मुख्य निर्वाचन आयुक्त भारत निर्वाचन आयोग को भेजे गये पत्र के माध्यम से उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा है कि राज्य में 19 अप्रैल 2024 को र्निवाचन की तारीख निर्धारित की गयी है। उन्होने कहा कि राज्य के वर्तमान…

Read More

मसूरी पहुंचने पर कांग्रेस प्रत्याशी गुनसोला का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया

मसूरी। सूबे की टिहरी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला के मसूरी पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कांग्रेस प्रत्याशी गुनसोला ने सबसे पहले मसूरी के शहीद स्थल पहुंचकर राज्य आन्दोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उसके पश्चात मसूरी कांग्रेस भवन पर आयोजित सभा में ने सभी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और एकजुट होकर पार्टी को जीत दिलाने के लिए लिए तन मन धन से कार्य करने की अपील की।इस मौके पर आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस प्रत्याशी गुनसोला ने कहा कि मोदी सरकार की…

Read More

उत्तराखण्ड भाजपा 22 से 27 मार्च तक कराएगी अपने प्रत्याशियों के नामांकन

देहरादून। उत्तराखण्ड भाजपा अपने लोकसभा प्रत्याशियों के नामांकन 22 से 27 मार्च कराएगी। सभी प्रत्याशियों के नामांकन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी मौजूद रहेंगे।  मंगलवार को नामांकन की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। इन कार्यक्रमों में केंद्रीय नेताओ की भी मौजूदगी हो सकती है। कार्यक्रम अनुसार 22 मार्च को अल्मोड़ा, 23 मार्च हरिद्वार, 27 मार्च नैनीताल, 26 मार्च गढ़वाल,27 मार्च टिहरी गढ़वाल सीट पर भाजप अपने प्रत्याशियों के नामांकन कराएगी।भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोमवार को लोकसभा चुनाव प्रबंधन की बैठक हुई थी। इस दौरान नामांकन के साथ ही चुनाव…

Read More

भण्डारी के जाने से कार्यकर्ताओं का बढा उत्साहः माहरा

देहरादून। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि विधायक राजेन्द्र भण्डारी के भाजपा में चले जाने से चमोली जनपद के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखायी दिया जो लोग घरों में बैठे थे वह घरों से बाहर निकल आये हैं।आज यहां कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि लोकसभा से पहले कांग्रेस से जुड़े तमाम कार्यकर्ताओं, पूर्व विधायक और वर्तमान विधायक ने भाजपा का रुख किया है। बीते दिन बद्रीनाथ से विधायक राजेंद्र भंडारी ने भी कांग्रेस का साथ छोड़ दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ली। माहरा का कहना…

Read More

कांग्रेस प्रत्याशी गोदियाल ने किया रोड शो

चमोली। गढ़वाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल सोमवार को नारायणबगड़ में रोड शो किया। उन्होंने जनता से संपर्क कर समर्थन देने की अपील की। इस दौरान मुख्य बाजार में उनके समर्थन में आयोजित की गई जनसभा में गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण आम आदमी मंहगाई, बेरोजगारी जैसी तमाम समस्याओं से जूझ रहा है। मोदी सरकार ने अग्निवीर योजना लाकर पहाड़ के युवाओं के सेना में जाने के सपने को चकनाचूर किया है। इससे पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने परखाल तिराहे पर गाजे…

Read More

कांग्रेस में किसी भी क्षण हो सकता है हरिद्वार और नैनीताल के प्रत्याशियों का एलान

देहरादून। उत्तराखंड की हरिद्वार और नैनीताल लोकसभा सीट पर कांग्रेस अब किसी भी क्षण प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है। दोनों सीटों पर प्रत्याशी को लेकर खींचतान जारी है। जिसके चलते प्रत्याशियांे के नामों की घोषणा में अब तक अड़चन आ रही थी। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन के बाद सोमवार को राहुल गांधी दिल्ली लौट रहे हैं। इसके बाद ही प्रत्याशी के नाम का एलान हो सकता है।हरिद्वार सीट से पूर्व सीएम हरीश रावत अपने पुत्र वीरेंद्र रावत के लिए टिकट मांग रहे हैं। जबकि प्रदेश अध्यक्ष करन…

Read More

 पौड़ी लोकसभा क्षेत्र के तीन और दिग्गजों ने छोड़ी कांग्रेस

देहरादून। उत्तराखण्ड कांग्रेस के नेता लगातार चुनाव के ऐन समय पार्टी का दामन छोड़ रहे है। जिससे कांग्रेस में हताशा और निराशा का माहोल है। साथ ही जहां एक ओर भाजपा ने अपना चुनाव प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। वहीं कांग्रेस बिखरते कुनबे को बचाने का प्रयास कर रही है।  एक बार फिर गढवाल लोकसभा सीट से अब कांग्रेस के तीन बड़े नेताओं ने पार्टी छोड़ दी है। पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष केसर सिंह नेगी, नवल किशोर और दीपक ने कांग्रेस को बाय बोल दिया है। इसका प्रतिकूल प्रभाव न…

Read More

गंगा पूजा के साथ त्रिवेंद्र सिंह रावत ने की चुनाव प्रचार की शुरूआत

हरिद्वार। हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हरिद्वार में गंगा पूजा अर्चना की। जिसके बाद उनके चुनाव प्रचार की शुरूआत हो गयी है।भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सबसे पहले  विश्व प्रसिद्ध हर की पैड़ी पहुंचे। जहां त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गंगा पूजा की। जिसके बाद वह हरिद्वार की अधिष्ठात्री महामाया देवी मंदिर पहुंचे। यहां त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जूना अखाड़े से जुड़े साधु संतों के साथ हवन में प्रतिभाग किया। साथ ही उन्होंने मां माया देवी के दर्शन किए।हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी उत्तराखंड…

Read More

चुनाव के ऐन समय कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी भाजपा में शामिल

देहरादून। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के साथ ही उत्तराखण्ड कांग्रेस को लगातार राजनीतिक झटके लग रहे है। जिससे कांग्रेस के माथे पर चिंता की लकीरें फूटने लगी है। साथ ही कांग्रेस नेताओं के लगातार भाजपा में शामिल होने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हताशा और निराशा का माहोल बनने लगा है। इसबीच दिल्ली में कांग्रेस के चमोली जिले के बदरीनाथ से विधायक राजेंद्र भंडारी ने कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उसके बाद वे भाजपा में शामिल हो गए है।  दिल्ली में राजेंद्र भंडारी ने पीयूष गोयल,…

Read More