गंगा बचाओ अभियान के तहत संतों ने किया गंगा पूजन व दुग्धाभिषेक

हरिद्वार। हिमालय बचाओ एंव गंगा बचाओ अभियान के तहत भाजपा विधायक किशोर उपाध्याय एवं संत समाज ने श्री चेतन ज्योति आश्रम के अध्यक्ष स्वामी ऋषिश्वरानंद महाराज के नेतृत्व में हर की पैड़ी ब्रह्म कुंड पर गंगा सभा पदाधिकारियों के साथ गंगा पूजन एवं दुगधाभिषेक कर विश्व कल्याण की कामना की।मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि वर्तमान समय में हम सभी को गंगा एवं हिमालय के प्रति सजग रहकर इनके अस्तित्व को बचाने के लिए आगे आना होगा। ग्लेशियर लगातार तेजी से पिघल रहे हैं…

Read More

नंदा देवी महोत्सव 8 सितंबर से

नैनीताल। नंदा देवी महोत्सव, जो नैनीताल स्थित मां नयना देवी मंदिर में आयोजित किया जाता है। वह इस वर्ष 8 सितंबर से आयोजित होने जा रहा है।नयना देवी मंदिर के पुजारी नवीन तिवारी ने बताया कि नैनी झील के उत्तरी छोर में मां नयना देवी का मंदिर स्थित है। मंदिर की स्थापना साल 1842 में पंद्रहवीं शताब्दी में मोती राम शाह द्वारा मल्लीताल रिक्शा स्टैंड के समीप की गई थी लेकिन 1880 में आए भयानक भूस्खलन के कारण यह मंदिर ध्वस्त हो गया। बाद में इस मंदिर का निर्माण दोबारा…

Read More

गणेश महोत्सव के लिए सजने लगा दून का बाजार

देहरादून। सात सितंबर से शुरू हो रहे गणेश महोत्सव के लिए देहरादून में भगवान गणेश की मूर्तियों का बाजार सजने लगा है। देहरादून के चकराता रोड स्थित कुम्हार मंडी में भगवान गणेश की मूर्तियां तैयार की जा रही हैं। देहरादून में अन्य राज्यों से कलाकार आकर हर साल मूर्तियां बनाने का काम करते हैं। देहरादून के करनपुर स्थित बंगाली लाइब्रेरी में कोलकाता से कलाकार आकर पिछले 40 सालों से मूतियां बना रहे हैं। खास बात यह है कि ये कलाकार इको फ्रेंडली यानी मिट्टियों से बनी मूर्तियां ही तैयार करते…

Read More

दो धड़ों में बंटे अखाड़ा परिषद के एक होने की जगी उम्मीद

हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद में लंबे समय से चला आ रहा विवाद और गुटबाजी अब थमता नजर आ रहा है। अब प्रयागराज कुंभ 2025 से पहले अखाड़ा परिषद के दोनों धड़ों के एक होने की संभावना प्रबल हो गई है। इसी कड़ी में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी और महामंत्री महंत हरि गिरी को श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन निर्वाण के पंच परमेश्वर भ्रमणशील मंडल (जमात) ने अपना समर्थन देने की घोषणा की है। जिससे उम्मीद जग गई है कि साल 2025 का महाकुंभ प्रयागराज…

Read More

11 सितंबर को मनाई जाएगी राधा अस्टमी

ऋषिकेश। राधा अष्टमी भगवान श्रीकृष्ण की प्रिय राधा रानी के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है। भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को राधा जी का जन्म ब्रजभूमि के बरसाना गांव में हुआ था। राधा रानी को श्रीकृष्ण की अनन्य प्रेमिका और भक्ति, प्रेम और समर्पण की प्रतीक माना जाता है। राधा अष्टमी के दिन भक्त उपवास रखते हैं, राधा-कृष्ण की पूजा-अर्चना करते हैं और भजन-कीर्तन के माध्यम से राधा जी की कृपा प्राप्त करने का प्रयास करते हैं। इस दिन मंदिरों में विशेष आयोजन होते हैं,…

Read More

सावन के आखिरी सोमवार को लगा दक्षेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों का तांता

 हरिद्वार। सावन के आखिरी सोमवार को धर्मनगरी के दक्षेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से भक्तों का हुजूम देखने को मिला। हर कोई आखिरी सोमवार पर शिव को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद पाने को लालायित नजर आया। माना जाता है कि पूरे महीने यानी सावन में भगवान शिव अपनी ससुराल कनखल स्थित दक्ष प्रजापति मंदिर में निवास करते हैं। यही से सृष्टि का संचालन और लोगों का कल्याण करते हैं। ऐसे में भगवान शंकर का जलाभिषेक किया जाए तो वे प्रसन्न होते हैं और सभी मुरादें भी पूरी करते हैं। हरिद्वार…

Read More

सावन मास की शिवरात्रि दो अगस्त को

देहरादून। सावन शिवरात्रि का त्योहार सावन या सावन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी के दिन मनाया जाता है। सावन शिवरात्रि भगवान शिव की पूजा के लिए दूसरा सबसे बड़ा दिन है। वैसे तो सावन का हर दिन शिव पूजा के लिए शुभ होता है, लेकिन सावन की शिवरात्रि का दिन सबसे अच्छा दिन माना जाता है। इस दिन लोग व्रत रखते हैं और शिव-पार्वती की पूजा करते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार मासिक शिवरात्रि 2 अगस्त को मनाई जाएगी। इस दिन भक्तगण दिनभर उपवासी रहकर शिवलिंग का…

Read More

सावन के दूसरे सोमवार को दक्षेश्वर मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

हरिद्वार। सावन के दूसरे सोमवार धर्मनगरी के तमाम शिवालयों में सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। जबकि भगवान शिव की ससुराल कनखल के दक्षेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतार में दिखाई दिए और अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई दिए। मान्यता है सावन में दक्षेश्वर महादेव की सच्चे मन से उपासना करने से हर मुराद पूरी होती है। दक्षेश्वर महादेव मंदिर के मुख्य पुजारी स्वामी विशेश्वर पुरी का कहना है कि सावन के महीने में भगवान शिव की आराधना का खास महत्व माना जाता है।…

Read More

सावन के पहले सोमवार को श्री केदारनाथ धाम में उत्तराखण्ड की खुशहाली के लिए की गयी पूजा-अर्चना

रुद्रप्रयाग। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को श्री केदारनाथ धाम में प्रदेश की सुख, शांति, समृद्धि एवं ऐश्वर्य के लिए विशेष पूजा-अर्चना की गई।श्री केदारनाथ धाम के मुख्य पुजारी शिव शंकर लिंग ने समस्त देशवासियों को श्रावण मास की अनंत शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि पवित्र श्रावण मास भगवान शिव की आराधना का महापर्व है। द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से केदारेश्वर ज्योतिर्लिंग इस दिव्य हिमालय के उतुंग शिखर पर विराजमान है जहां सतयुग से ही अब तक निरंतर भगवान शंकर की पूजा-अर्चना की जाती है। उन्होंने बताया कि श्रावण मास…

Read More

गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धाओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

हरिद्वार। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गंगा नदी में पवित्र डुबकी लगाने के लिए घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे। बहुत से श्रद्धालु सवेरे से ही घाटों में आना शुरू हो गये थे और उन्होंने आस्था की डुबकी लगाई। गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा और वेद पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। यह हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार यह त्योहार हर साल के आषाढ़ मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है।  गुरु पूर्णिमा का महत्व गुरु और शिष्य के पवित्र संबंध…

Read More