रूद्रप्रयाग। पंच केदार में द्वितीय भगवान मद्महेश्वर मंदिर के कपाट सोमवार को शुभ लग्न में साढ़े 11 बजे भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। इस अवसर पर 350 से अधिक श्रद्धालु मंदिर में मौजूद रहे। बाबा मद्महेश्वर की चल उत्सव विग्रह डोली को दस बजे मंदिर में लाया गया। इसके बाद मंदिर के कपाट खोलने की प्रक्रिया शुरू हुई। पुजारी टी गंगाधर लिंग ने पूजा-अर्चना के बाद बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के अधिकारियों, हकहकूक धारियों की उपस्थिति में विधि-विधान से मंदिर के कपाट खोले। इसके बाद भगवान मदमहेश्वर के…
Read MoreCategory: धर्म-संस्कृति
25 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट
देहरादून। हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 25 मई को खोले जाएंगे। इसके चलते राज्य सरकार, जिला प्रशासन और गुरुद्वारा प्रबंधन ने जमीनी हालात को देखते हुए प्रतिदिन श्रद्धालुओं के पहुंचने की सीमा तय की है। कपाट खुलने के बाद प्रतिदिन 3500 श्रद्धालु ही हेमकुंड साहिब जा सकेंगे। इस बाबत गुरुद्वारा प्रबंधन ने बताया कि हेमकुंड साहिब में अभी भी काफी बर्फ है। बर्फ पिघलने के बाद श्रद्धालुओं की संख्या पर फिर से विचार किया जाएगा। बता दें कि 22 मई को पंज पयारों की अगुवाई में राज्यपाल एवं संत समाज…
Read Moreपर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने किए बाबा केदार के दर्शन
रुद्रप्रयाग। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज और पूर्व कैबिनेट मंत्री अमृता रावत मंगलवार को बाबा केदार के दर्शनों के लिए केदारनाथ धाम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बाबा केदारनाथ का रुद्राभिषेक कर विशेष पूजा अर्चना की और विश्व एवं जन कल्याण के कामना की प्रार्थना की। वहीं, सतपाल महाराज ने पूजा अर्चना के बाद केदारनाथएक दिवसीय दौरे पर बाबा केदारनाथ धाम के दर्शनों को पहुंचे पर्यटन एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज और गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय का जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने वीआईपी हेलीपैड पर स्वागत किया। ड्यूटी पर मौजूद सभी अधिकारियों…
Read Moreचारधाम यात्रा ने रफ्तार पकड़ी,चारों धामों में उमड़ रहा श्रद्धालुओं का सैलाब
देहरादून। चारों धामों के कपाट खुलते ही चारधाम यात्रा ने रफ्तार पकड़ ली है। काफी संख्या में श्रद्धालु चारों धामों के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। सभी धामों में श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ रहा है। चारधाम में उमड़ी भीड़ को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा निर्णय लिया है। जिसके तहत सचिव स्तर के तीन अधिकारियों को चारधाम यात्रा क्षेत्र वाले तीनों जिलों की जिम्मेदारी सौंपी है। ताकि, उत्तराखंड में सुगम, सुरक्षित, सुलभ और सुव्यवस्थित तरीके से चारधाम यात्रा संचालित हो सके। दरअसल, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…
Read Moreश्रद्धालुओं के लिए खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं
-नारायण के जयकारों से गूंज उठी बदरीशपुरी चमोली/बद्रीनाथ : विश्व प्रसिद्ध भगवान बद्रीनाथ मंदिर के कपाट 12 मई को शुभ मुहूर्त पर सुबह 6ः00 बजे पूरे विधि विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं के लिए खुल गए है। हजारों भक्त इस पावन पल के साक्षी बने। बदरीनाथ कपाट खुलने के मौके पर पहले दिन विशेष पूजा अर्चना की गई। सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कपाट खुलने के शुभ अवसर पर समस्त श्रद्धालुओं को बधाई दी है। बदरीनाथ धाम में ब्रह्म बेला पर सुबह चार बजे से कपाट खुलने…
Read Moreभगवान बदरीनाथ की डोली पहंुची धाम,रविवार को खुलेंगे कपाट
चमोली। केदारनाथ, गंगोत्री- यमुनोत्री के कपाट खुलने के बाद अब बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। भगवान बदरीनाथ की डोली शनिवार को धाम पहुंच गई है। बदरीविशाल की जयकारों के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालु धाम पहुंचे हैं। 15 कुंतल फूलों से बदरीनाथ मंदिर को सजाया जा रहा है। कल रविवार सुबह छह बजे बदरीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। सबसे पहले भगवान बदरी विशाल को यात्राकाल में लगाए जाने वाले तेल को पिराने(पीसने) की प्रक्रिया शुरू हुई। परंपरा है कि भगवान बदरी विशाल को प्रतिदिन ब्रह्म…
Read Moreमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बने कपाट खुलने के साक्षी
-श्रद्धालुओं को दी बधाई, देश एवं प्रदेश की खुशहाली के लिए की कामना केदारनाथ/रूद्रप्रयाग: विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट जय बाबा केदारनाथ के उदघोष तथा सेना के ग्रेनेडियर रेजीमेंट की बैंड की भक्तिमय धुनों के बीच इस यात्रा वर्ष आज 10 मई को ठीक 7 बजे विधि- विधान से खुल गये है। इस अवसर पर सीएम धामी समेत दस हजार से अधिक श्रद्धालु कपाट खुलने के गवाह बने। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कपाट खुलने के अवसर पर विशेषरूप से मौजूद रहे उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को…
Read Moreगंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ हुआ चारधाम का आगाज
उत्तरकाशी। वैदिक मंत्रोच्चार, धार्मिक अनुष्ठान और जय मां गंगा के जयकारों के साथ अक्षय तृतीया के पर्व पर गंगोत्री और धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं।ं शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे भैरों घाटी से गंगा जी की डोली यात्रा गंगोत्री के लिए रवाना हुई। साढ़े नौ बजे डोली गंगोत्री पहुंची और यहां गंगा लहरी एवं गंगा सहस्त्रनाम पाठ के साथ ही हर-हर गंगे के जयकारों से पूरा गंगोत्री गूंज उठा। तय मुहूर्त पर दोपहर शुक्रवार तड़के ही गंगोत्री धाम के कपाट ओपन के लिए मां गंगा…
Read Moreवैदिक मंत्रों के साथ खुले तुंगनाथ के कपाट
रूद्रप्रयाग। पंचकेदारों में तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ धाम के कपाट को शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चारण एवं विधि विधान के साथ खोल दिए गए हैं। इससे पहले भगवान की डोली चोपता से रवाना होकर मंदिर परिसर पहुंची। पुजारियों ने वैदिक मंत्रों के साथ भगवान तुंगनाथ की विशेष पूजा अर्चना की। इसके बाद कपाट भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिए गए। अब छह माह की नित्य पूजा यहीं पर संपन्न की जाएंगी। मौके पर मठापति राम प्रसाद मैठाणी, प्रबन्धक बलवीर सिंह नेगी, अतुल मैठाणी समेत बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित हैं।
Read Moreश्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए यमुनोत्री धाम के कपाट
उत्तरकाशी। केदारनाथ के बाद शुक्रवार को यमुनोत्री धाम के कपाट सुबह 10.29 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। यमुनोत्री धाम में मां यमुना की डोली सुबह 10.00 बजे पहुंच गई थी। इसके बाद पुरोहितों ने पूजा अर्चना की। शुभ मुहूर्त पर यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। मां यमुना की डोली यमुनोत्री धाम में विराजमान हो गई है। यमुनोत्री मंदिर समिति के उपाध्यक्ष राजस्वरूप उनियाल ने में इस बार यमुनोत्री मंदिर समिति ने यमुना मंदिर परिसर में निर्णय भी कराया है। जिसका रंग…
Read More