हल्द्वानी में सीएम धामी का रोड शो: भाजपा प्रत्याशी के लिए मांगा समर्थन; सड़क पर उमड़ी भीड़; दिखा जोश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बृहस्पतिवार को हल्द्वानी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट के समर्थन में होने वाले रोड शो का शुभारंभ किया। कालाढूंगी रोड से यह रोड शो शुरू हुआ है जिसमें भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद है। रोड शो कालाढूंगी रोड से होते हुए नैनीताल रोड होकर तिकुनिया में पहुंचेगी। यहां मुख्यमंत्री धामी जनसभा को संबोधित कर सकते हैं। रोड शो को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी जोश है। रोड शो में सांसद अजय भट्ट, भाजपा प्रत्याशी गजराज सिंह, विधायक बंशीधर भगत,…

Read More

बर्फ से सराबोर हुईं देवभूमि की वादियां…हर्षिल, औली और चकराता में दिखा जन्नत सा नजारा

उत्तराखंड में आज मौसम ने फिर करवट बदली। पहाड़ में बर्फबारी और मैदान में बारिश से ठंड में इजाफा हो गया है। पहाड़ से मैदान तक कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं, आज हर्षिल, औली और चकराता में बर्फबारी हुई। जिससे यहां की वादियां बर्फ की सफेद चादर में लिपट गई हैं। पैदल रास्तों और खेत खलियानों में बर्फ जम गई है। मैदानी इलाकों में बारिश के साथ कोहरा छाने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। साथ ही सर्द हवाओं ने ठंड में और इजाफा कर…

Read More

हल्द्वानी में आज सीएम करेंगे रोड शो, नवाबी रोड से शुरू होगा कार्यक्रम; डायवर्जन देखकर निकलें

निकाय चुनाव में प्रचार के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी आज हल्द्वानी शहर में रोड शो करेंगे। इसके लिए पुलिस ने दोपहर 12:30 बजे से रोड शो के समापन तक डायवर्जन प्लान जारी किया है। सीएम दोपहर में एफटीआई स्थित हेलीपैड पर उतरेंगे। यहां से टीपीनगर, फायर स्टेशन तिराहा, मेडिकल कॉलेज गेट, धान मिल तिराहा, कैंसर अस्पताल तिराहा, जेल रोड होते हुए नवाबी रोड पहुचेंगे। यहां से रोड शो शुरू होगा। इस दौरान यह मार्ग जीरो जोन रहेगा। यहां डायवर्जन हेलिकॉप्टर उतरने से 10 मिनट पहले ही शुरू किया जाएगा।…

Read More

उत्तराखंड भाजपा ने जारी किया संकल्प पत्र, सीएम धामी बोले- जनता जरूर बनाएगी ट्रिपल इंजन की सरकार

उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव में 11 नगर निगमों के लिए आज भाजपा ने अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी पार्टी मुख्यालय में संकल्पपत्र को सार्वजनिक किया। उन्होंने कहा कि उत्तरायण हो गया है। ऐसे में शुभ काम होने शुरू हो गए हैं। सबसे पहले हम यूसीसी लागू करने जा रहे हैं। 28 जनवरी को पीएम मोदी राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ करेंगे। वहीं, 23 जनवरी को नगर निगम के चुनाव होंगे। हमें पूरा विश्वास है कि प्रदेश की जनता डबल इंजन की सरकार…

Read More

श्रद्धालुओं के लिए खुले आदिबदरी मंदिर के कपाट, शीतकाल में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु

आदिबदरी मंदिर के कपाट आज मकर संक्रांति के अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। इसके साथ ही मंदिर में शीतकालीन दर्शन शुरू हो गए हैं। इस अवसर पर आदिबदरी मंदिर परिसर के साथ ही नगर के सभी मंदिरों और बाजार को भव्य रूप से फूलों से सजाया गया है। मंदिर के मुख्य पुजारी चक्रधर थपलियाल ने बताया कि कपाट ब्रह्ममुहूर्त में सुबह चार बजे खोले गए। जबकि श्रद्धालुओं को सुबह छह बजे से दर्शन शुरू किए। साथ ही मंदिर में वेद ऋचाओं के स्वरों के साथ कड़कड़ाती…

Read More

उत्तरकाशी से हरिद्वार तक स्नान को उमड़े श्रद्धालु, देव डोलियां भी पहुंचीं

मकर संक्रांति के पावन पर्व स्नान को लेकर उत्तराखंड में भी श्रद्धालुओं में उत्साह बना हुआ है। उत्तरकाशी से लेकर हरिद्वार तक स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। काशी नगरी में स्नान कर पुण्य अर्जित करने के लिए तड़के से ही गंगा यमुना के संगम तट गंगनानी कुंड में श्रद्धालु उमड़े। ढोल-नगाड़ों की आवाज और मां गंगा के जयकारों से पूरी काशी नगरी गुंजायमान हो रही। वहीं, हरिद्वार में भी तड़के से हरिद्वार ब्रह्मकुंड में स्नान करने को लेकर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। वहीं, देव डोलियों ने…

Read More

धनोल्टी से लेकर औली, चकराता और नैनीताल में बर्फबारी, सफेद हुईं खूबसूरत वादियां

उत्तराखंड में आज मौसम ने करवट बदली और पहाड़ से मैदान तक ठंड में इजाफा हो गया। जिसके बाद अब कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मसूरी से लेकर औली, चकराता और नैनीताल में बर्फबारी हुई। जिससे यहां की वादियां बर्फ की सफेद चादर में लिपट गई हैं। वहीं, पैदल रास्तों और खेत खलियानों में बर्फ जम गई है। मैदानी इलाकों में बारिश के साथ कोहरा छाने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। साथ ही सर्द हवाओं ने ठंड में और इजाफा कर दिया है। उधर, नैनीताल…

Read More

बर्फबारी के बाद आज निकली धूप ने दी राहत, मैदान में शीतलहर करेगी परेशान

उत्तराखंड में आने वाले दिनों में पर्वतीय जिलों में मौसम साफ रहेगा। जबकि, मैदानी इलाकों में कोहरा छाने से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 13 जनवरी से पर्वतीय जिलों में मौसम साफ रहेगा। जबकि, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में कोहरा छाए रहने के आसार हैं। रविवार के मौसम की बात करें तो मैदानी इलाकों में कोहरा छाने से शीतलहर परेशान करेगी। वहीं, पहाड़ाें में तेज गर्जन के साथ बिजली चमकने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर…

Read More

आज करवट बदलेगा मौसम, बारिश-ओलावृष्टि का येलो अलर्ट, मैदान में छाएगा कोहरा

उत्तराखंड में आज से मौसम करवट लेगा। अभी तक बारिश और बर्फबारी ना होने से सूखी ठंड लोगों को परेशान कर रही थी, लेकिन आज प्रदेश के कई स्थानों पर तेज गर्जन के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून समेत नैनीताल, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, चम्पावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में तेज गर्जन के साथ ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश भी हो सकती है। बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में…

Read More

भुवनेश्वर-देहरादून-श्रीनगर उड़ान को हरी झंडी, इस दिन से शुरू होगी फ्लाइट, ये रहेगा शेड्यूल

भुवनेश्वर-देहरादून-श्रीनगर उड़ान को हरी झंडी मिल गई है। विमानन कंपनी इंडिगो इस फ्लाइट को आगामी छह फरवरी से शुरू करेगी। कंपनी ने ऑनलाइन टिकटों की बिक्री भी शुरू कर दी है। देहरादून एयरपोर्ट पर यह पहला मौका होगा जब एक फ्लाइट एक साथ तीन शहरों को आपस में जोड़ेगी। इंडिगो का 186 सीटर विमान भुवनेश्वर-देहरादून-श्रीनगर के बीच उड़ान भरेगा। विमान ओडिशा के भुवनेश्वर एयरपोर्ट से उड़ान भरकर सुबह 9:05 बजे देहरादून पहुंचेगा। देहरादून एयरपोर्ट पर यात्रियों को उतारने और यहां से श्रीनगर के यात्रियों को बिठाने के बाद यह विमान…

Read More