उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक ठंड का कहर जारी है। बारिश नहीं होने से सूखी ठंड लोगों को परेशान कर रही है। राजधानी देहरादून में आज दिन की शुरुआत कोहरे के साथ हुई। वहीं बादल छाने से तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई है। मसूरी में हालांकि मौसम साफ है, लेकिन तापमान में गिरावट होने से ठंड में इजाफा हुआ है। 12 जनवरी से बदलेगा मौसममौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी बारिश-बर्फबारी नहीं होने से सूखी ठंड परेशान करेगी। 11 जनवरी तक प्रदेशभर…
Read MoreCategory: उत्तराखण्ड
फिर बदलने जा रहा है उत्तराखंड में मौसम, ठंड से लोग परेशान
उत्तराखंड में मौसम बदल रहा है। पहाड़ों में शानदार धूप खिली हुई है लेकिन तराई और भाबर क्षेत्र में सूरज के दर्शन नहीं हो रहे हैं और कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। बृहस्पतिवार सुबह हल्द्वानी, रुद्रपुर, बाजपुर में कोहरा छाया रहा। रुद्रपुर में आसमान में बादल छाये हुए है। हल्द्वानी, पिथौरागढ़, नैनीताल, अल्मोड़ा, थल, बागेश्वर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड से लोग परेशान है। वहीं, बुधवार को हल्द्वानी का अधिकतम पारा 15 डिग्री और न्यूनतम पारा 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा। तेज हवाएं चलने के कारण दिन…
Read Moreबागेश्वर, नैनीताल और मसूरी के लिए भी अब मिलेगी हेली सेवा…इसी महीने हो सकती है शुरू
प्रदेश के तीन नए शहरों के लिए इसी माह के अंत तक हेली सेवा शुरू होगी। इनमें देहरादून से बागेश्वर, मसूरी व नैनीताल के लिए हवाई सेवा शुरू होंगी। इसके लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। निकाय चुनाव की आचार संहिता हटने के बाद तीनों स्थानों के लिए हवाई सेवा की शुरुआत हो सकती है। यूकाडा की ओर से बागेश्वर, मसूरी, नैनीताल के लिए हवाई सेवा शुरू करने के लिए प्राइवेट हेली कंपनियों के साथ सभी औपचारिकताओं को पूरा करने की प्रक्रिया को…
Read Moreअवैध मदरसों को लेकर यूपी में सख्ती..अब उत्तराखंड में तैयारी, बोले सीएम धामी- फंडिंग की भी होगी जांच
प्रदेश में कई मदरसे अवैध रूप से चल रहे हैं। मामले में आज सीएम धामी का बयान सामने आया है। सीएम ने कहा कि अवैध मदरसों के साथ ही फंडिंग की भी जांच होगी। शासन के निर्देश के बाद सभी जिलों में जिला प्रशासन ने इसकी जांच शुरू कर दी है। निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण राजेंद्र कुमार के मुताबिक जांच में यह देखा जा रहा कि यह मदरसे पंजीकृत हैं या नहीं। इनकी आय के स्रोत का भी पता लगाया जा रहा है। जिला प्रशासन जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट…
Read Moreनिकाय चुनाव के बाद धामी सरकार बांटेगी दायित्व, राज्य में तीन आयोग और एक समिति की कुर्सी खाली
निकाय चुनाव के बाद धामी सरकार दायित्व बांट सकती है। उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग और महिला आयोग के अध्यक्ष की कुर्सी खाली हो गई है। दोनों आयोगों के अध्यक्षों का तीन साल का कार्यकाल इस सप्ताह समाप्त हो गया है। इन आयोगों के साथ ही श्रीबदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष का कार्यकाल भी खत्म हो गया। वहीं, राज्य में उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष की कुर्सी पिछले एक साल से खाली है। सरकार ने उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग में डाॅ. गीता खन्ना को अध्यक्ष बनाया था। दो उपाध्यक्षों…
Read Moreपहाड़ों की बर्फबारी ने छुड़ाई मैदान में कंपकंपी, 11 और 12 को बारिश का यलो अलर्ट
देहरादून। उत्तराखंड में मौसम शुष्क हो गया है, लेकिन मैदानी क्षेत्रों में कोहरा और धुंध मुश्किलें बढ़ा रही हैं। चोटियों पर हिमपात के बाद निचले क्षेत्रों में सर्द हवाएं कंपकंपी छुटा रही हैं। इसके साथ ही ज्यादातर क्षेत्रों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास ही बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। इस दौरान पहाड़ों में पाला और मैदानी क्षेत्रों में धुंध और कोहरा छाया रह सकता है। इसके बाद आगामी 11 और 12 जनवरी को…
Read Moreमुख्यमंत्री धामी ने नई दिल्ली में की केंद्रीय खेल मंत्री से मुलाकात, इन बिंदुओं पर की चर्चा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की तैयारियों के बारे में जानकारियां साझा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के 38वें संस्करण की मेजबानी का सौभाग्य उत्तराखंड को प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय खेल मंत्री का आभार व्यक्त किया। कहा कि 28 जनवरी से 14 फरवरी तक चलने वाले राष्ट्रीय खेलों के इस महापर्व में भारत के विभिन्न प्रान्तों से आए लगभग 10…
Read Moreप्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, राष्ट्रीय खेलों के लिए किया आमंत्रित, ये खास तोहफा भी दिया
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को उत्तराखंड में आयोजित राष्ट्रीय खेलों के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री को मलारी (चमोली) की शॉल और नारायण आश्रम की प्रतिकृति भेंट की। मुख्यमंत्री धामी ने राज्य के विकास में प्रधानमंत्री के नेतृत्व, मार्गदर्शन और सहयोग के लिए प्रदेश की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को राज्य में संचालित विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी। सीएम ने कहा कि ऋषिकेश – कर्णप्रयाग रेल…
Read Moreउत्तराखंड में आज से बदलेगा मौसम, ऊंची चोटियों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में हल्की बारिश के आसार
देहरादून। चार दिन की चटख धूप के बाद आज एक बार फिर राज्य का मौसम करवट बदल सकता है। निचले क्षेत्रों में बादल छाये रहने, कहीं-कहीं हल्की वर्षा और तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम बदलने से तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की कमी आने का अनुमान है। रविवार को पिछले चार दिनों की तरह चटख धूप खिली रही। जिससे दिन के समय धूप सहन नहीं हो पाई। उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग के ऊंचे क्षेत्रों में दोपहर बाद हल्के…
Read More10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर, इस दिन से शुरू होंगे एग्जाम
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी गई है। 21 फरवरी से शुरू होने वाली बोर्ड की परीक्षाएं 11 मार्च तक चलेंगी। शनिवार को बोर्ड कार्यालय सभागार में सभापति एसबी जोशी की अध्यक्षा में परीक्षा समिति की बैठक हुई। बताया कि इस बार बोर्ड परीक्षा के लिए 49 एकल व 1196 मिश्रित कुल 1245 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। इस बार परीक्षा में 2,23,403 परीक्षार्थी देंगे। हाईस्कूल में 1,13,690 व इंटरमीडिएट में 1,09,713 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। बताया कि 21…
Read More