मिस टीन उत्तराखंड 2026: ‘मिस फ्रेश फेस’ सब-टाइटल में 20 Finalists ने दिखाया जलवा

देहरादून। एम्बेलिश टैलेंट मैनेजमेंट की ओर से आयोजित मिस टीन उत्तराखंड 2026 सीजन 5 के लिए प्रतियोगिता शुरू हो गई है। इसके तहत् शुक्रवार को राजपुर रोड स्थित दून ज्वैलर्स देहरादून में फ्रेश फेस सब-टाइटल का आयोजन किया गया।


प्रतियोगिता के लिए हुए ऑडिशन के बाद चयनित 20 फाइनलिस्ट्स ने इस राउंड में हिस्सा लिया। इस दौरान प्रतिभागियों के व्यक्तित्व, आत्मविश्वास, प्रस्तुति और आकर्षक लुक्स का मूल्यांकन किया गया। एम्बेलिश टैलेंट मैनेजमेंट की निदेशक ख्याति शर्मा ने बताया कि उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों से आई युवतियां इस प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं।

उन्होंने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मिस टीन उत्तराखंड के अंतर्गत विभिन्न सब-टाइटल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि 14 जून को देहरादून स्थित होटल गेटवे में मिस टीन उत्तराखंड 2026 का ग्रैंड फिनाले आयोजित होगा। फिनाले से पहले प्रतिभागियों के लिए अलग-अलग सब-टाइटल राउंड आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें फ्रेश फेस भी शामिल रहा
ख्याति शर्मा ने बताया कि इस मंच के माध्यम से प्रदेश की युवा प्रतिभाओं को अपनी क्षमता और व्यक्तित्व को प्रदर्शित करने का अवसर मिल पा रहा है।

प्रतियोगिता को लेकर प्रतिभागियों में काफी उत्साह है और सभी फाइनलिस्ट्स ग्रैंड फिनाले की तैयारियों में जुटी हुई हैं।

इस दौरान जजेज पैनल में दून ज्वैलर्स के मनीष जैन एवं विमल कपूर,एम्बेलिश मिसेज इंडिया 2026 की सिल्वर केटेगिरी की विनर रूपाली गुप्ता, गोल्ड केटेगिरी की विनर दीक्षा सती और प्लेटिनम केटेगिरी की विनर मंजू बिष्ट शामिल रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों के व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और प्रस्तुति का मूल्यांकन किया।

Related posts

Leave a Comment