पिथौरागढ़। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कांग्रेस ने अपने शासनकाल के दौरान दशकों तक जनता के साथ छल किया है। कांग्रेस ने देश को घोटालों के सिवा कुछ नहीं दिया। इस दौरान जेपी नड्डा ने तमाम घोटालों की याद दिलाते हुए जनता से कांग्रेस को सबक सिखाने के लिए कहा। जेपी नड्डा ने कहा कांग्रेस ने आकाश, जल, थल तीनों जगह घोटाले किये हैं। उन्होंने कहा उत्तराखंड वीर भूमि है. इसके बाद भी कांग्रेस ने भारत की सेना पर सवाल खड़े किये। उन्होंने कहा कांग्रेस…
Read MoreDay: April 4, 2024
स्टेटिक सर्विलांस टीम ने पकड़े एक लाख रूपए,चालक वैध कागजात दिखाने में विफल
पिथौरागढ़। स्टेटिक सर्विलांस टीम ने एंचोली बैरियर पर एक फॉर्च्यूनर कार से 1,00000 रुपए बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि बरामद धनराशि वाहन चालक पंजाब सिंह निवासी करनाल (हरियाणा) की है। वाहन चालक के पास उक्त धनराशि से संबंधित कोई भी वैध कागजात नहीं थे। पिथौरागढ़ पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 को सकुशल संपन्न कराने के लिए आदर्श आचार संहिता के दृष्टिगत जनपद की सभी एंट्री प्वाइंटों के बैरियरों पर एसएसटी (स्टेटिक सर्विलांस टीमों) को नियुक्त किया गया है। स्टेटिक सर्विलांस टीम…
Read Moreगैंगवार के बाद से फरार चल रहा 25 हजार का ईनामी बदमाश गिरफ्तार
देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ ने गैंगवार के बाद फरार चल रहे 25 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर को यूपी के मुजफ्फरनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी मूल रूप से हरिद्वार का रहने वाला है और पहचान छिपाकर पुरकाजी मुजफ्फरनगर में छिपकर रह रहा था। एसटीएफ ने आरोपी को हरिद्वार के भगवानपुर में दाखिल कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।गौर है कि आरोपी रोहित राणा के खिलाफ हरिद्वार के थाना भगवानपुर और गंगनहर में करीब 7 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी थाना भगवानपुर क्षेत्र का शातिर हिस्ट्रीशीटर भी है।…
Read Moreदुकान में काम कर रहे युवक पर जानलेवा हमला
नैनीताल। जिले के रामनगर में कुछ लोगों ने युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किया है, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मिली जानकारी के अनुसार पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला किया गया था। बताया जा रहा है कि रामनगर के मोहल्ला खताड़ी का रहने वाला सैफ कुरैशी लखनपुर में दुकान पर काम कर रहा था। वहीं पर पहुंचे एक दर्जन से ज्यादा युवकों…
Read More52 पेटी अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार
हल्द्वानी। प्रदेशभर में अवैध शराब का कारोबार खूब फलफूल रहा है। पुलिस की कार्यवाही के बावजूद शराब तस्करों के हौसले बुलंद है। गौलापार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के समीप जंगल के अंदर बने एक कमरे से काठगोदाम पुलिस ने अंग्रेजी और देसी शराब की 52 पेटी जब्त की हैं। साथ ही एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ संबधित धाराओं में मामला दर्ज कर पुलिस ने आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली की गौलापार में अंतरराष्ट्रीय जू के…
Read Moreशहीद कमल भाकुनी का सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
अल्मोड़ा। मणीपुर में नक्सली मुठभेड शहीद हुए अल्मोड़ा निवासी कमल भाकुनी का पर्थिव शरीर गुरूवार को पंचतत्व में विलीन हो गया। अल्मोड़ा के चनौदा के बुंगा गांव में जब शहीद के शव को लाया गया, तो पूरे गांव की आंखें आंसुओं से भर आईं। मात्र 24 साल की उम्र में मां भारती की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले कमल अपने पीछे अपनी मां और पिता को छोड़ गए हैं।16 कुमाऊं रेजिमेंट के जवान कमल सिंह भाकुनी अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर तहसील के रहने वाले थे। वो…
Read Moreभुल्लर ने कांग्रेस की नीतियां जन-जन पहुंचाने की अपील की
अल्मोड़ा। यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर अल्मोड़ा पहुंचकर पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव के संबंध में चर्चा की। इस दौरान उन्होंनें पार्टी कार्यकर्ताओं से डोर-टू-डोर जाकर लोगों तक कांग्रेस की विचारधारा को पहुंचाने की अपील की। अल्मोड़ा पहंुचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में आम जनता परेशान है। लोग महंगाई, बेरोजगारी से जूझ रहे हैं। भाजपा की तानाशाही से लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुद्दों…
Read Moreअनियंत्रित होकर खाई में गिरा पिकअप,एक की मौत,दुसरे ने कूदकर बचाई जान
टिहरी। जिले के साकनीधार के समीप पिकअप वाहन के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के समय वाहन में दो लोग सवार थे। दूसरा व्यक्ति वाहन से कूद गया था। इसीलिए उसकी जान बच गई। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है।मिली जानकारी के अनुसार जिला नियंत्रण कक्ष टिहरी को सूचना मिली थी कि साकनीधार के पास पिकअप वाहन करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया है। जिला नियंत्रण कक्ष…
Read Moreबनभूलपुरा कांडः पुलिस के हत्थे चढ़ी फरार चल रही साफिया मलिक
नैनीताल। बनभूलपुरा में फर्जी शपथ पत्र लगाकर जमीन कब्जाने की आरोपी साफिया मलिक पत्नी अब्दुल मलिक को पुलिस ने बरेली से गिरफ्तार कर लिया है। बनभूलपुरा में जिस जमीन को लेकर बवाल हुआ, उसकी मुख्य आरोपित साफिया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि साफिया विदेश भागने की फिराक में थी।गौर हो कि बीती आठ फरवरी को बनभूलपुरा में सरकारी नजूल भूमि से अतिक्रमण हटाने पर बवाल हुआ था। उपद्रव में पांच लोगों की मौत हो गई थी। जिस जमीन…
Read Moreदेर रात भाजपा नेता के घर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग,मंचा हड़कंप
रुड़की। बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने देर रात उद्योगपति व भाजपा नेता रॉबिन सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। बदमाशों की तरफ से चलाई गई एक गोली घर के गेट पर लगी तो दूसरी बाहर खड़ी कार में लगी। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। चेहरे पर नकाब होने के कारण बदमाशों की पहचान नही हो पाई है।मिली जानकारी के अनुसार रुड़की की गंगनगर कोतवाली क्षेत्र के रामनगर इलाके में भाजपा नेता रॉबिन सिंह का घर है। बीती देर रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने घर…
Read More