स्टेटिक सर्विलांस की टीम ने अलग-अलग मामलों में बरामद की पांच लाख की धनराशी

पिथौरागढ़। जिले में पुलिस और स्टेटिक सर्विलांस की टीम ने दो अलग-अलग मामलों में करीब 5 लाख रुपए बरामद की है। जिसे निर्वाचन आयोग की एसएसटी टीम ने अपने कब्जे में लिया है। साथ ही अब पूरे मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।़ एसपी रेखा यादव ने बताया कि पुलिस और एसएसटी यानी स्टैटिक सर्विलांस टीम लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष और सकुशल संपन्न कराने को लेकर लगातार तलाशी अभियान चला रही है। जिसके तहत सभी एंट्री प्वाइंटों के बैरियरों पर एसएसटी (स्टेटिक सर्विलांस टीम) को नियुक्त किया…

Read More

सीएम धामी ने थत्यूड में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में किया जनसभा को संबोधित

टिहरी। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर उत्तराखंड में चुनाव प्रचार जोरों पर है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी टिहरी लोकसभा क्षेत्र के थत्यूड़ में पहुंचे, जहां उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के लिए चुनाव प्रचार किया। इस दौरान सीएम धामी ने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर भी जमकर हमला किया। चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने विपक्षी दलों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इस चुनाव में एक तरफ भ्रष्ट लोग हैं। वे भ्रष्टाचारा के खिलाफ उठाए गए कदमों का विरोध करने…

Read More

12 अप्रैल को ऋषिकेश में हो सकती है पीएम मोदी की रैली

देहरादून। गढ़वाल मंडल की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार गरमाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आएंगे। 12 अप्रैल को ऋषिकेश में उनकी चुनावी रैली हो सकती है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11 अप्रैल को श्रीनगर, किच्छा और रुड़की में चुनावी रैली करेंगे।प्रदेश में लोकसभा चुनाव का प्रचार जोर पकड़ने लगा है। भाजपा के स्टार प्रचारक और दिग्गज नेता चुनाव रण में उतरने लगे हैं। पीएम मोदी ने ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में बीते दिनों चुनावी रैली की।शुक्रवार को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा…

Read More

लापता महिला का अर्धनग्न शव पेड़ से लटका मिला

हल्द्वानी। हरिपुर नायक क्षेत्र में जीएनजी क्रिकेट अकादमी के पीछे नाले के किनारे महिला का शव अर्द्धनग्न हाल में पेड़ से लटका मिला। शव 26 मार्च से लापता महिला का बताया जा रहा है जो काफी सड़ा-गला था। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार हरिपुर नायक मुखानी निवासी ललित भारतीय सेना से सूबेदार पद से सेवानिवृत्त हैं। वह पत्नी तारा देवी (47) के साथ किराये के मकान में रहते है। मुखानी पुलिस ने बताया कि…

Read More

नहाते समय डूबे युवक का शव बरामद

हरिद्वार। परमार्थ घाट पर नहाते समय नदी के तेज बहाव में आकर लापता हुए युवक के शव को एसडीआरएफ द्वारा शुक्रवार सुबह बरामद कर लिया है। जिसे पुलिस की सुपुर्दगी में दिया गया है। बताया जा रहा है कि युवक अल्मोड़ा कर रहने वाला था।बता दे कि बीते 3 अप्रैल को अल्मोड़ा के भिकियासैंण देवयाल निवासी 26 वर्षीय तनुज बिष्ट पुत्र भोपाल सिंह हरिद्वार के परमार्थ घाट (सप्तऋषि चैकी) पर नहा रहा था, इसी दौरान वह नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर लापता हो गया। जिसके बाद से…

Read More

 चिंताःलगातार गिर रहा नैनी झील का जलस्तर

नैनीताल। सदिैयों में  वर्षा नहीं होने का असर गर्मी की शुरूआत में ही दिखने लगा है। वर्षा की यह बेरुखी नैनी झील की सेहत पर भी भारी पड़ रही है।लगातार गिरते हुए झील का जलस्तर 3.10 फीट पहुंच गया है। जिससे झील किनारे बड़े-बड़े डेल्टा उभर आए है। गर्मी की शुरूआत में ही जलस्तर गिरने से सिंचाई विभाग की चिंता भी बढ़ गई है।बता दें कि मानसून के दौरान वर्षा से झील लबालब भरी रहती है। मानसून खत्म होने के बाद जलस्तर में गिरावट आने लगती है। मगर शीतकाल में…

Read More

उपराष्ट्रपति पहुंचे देहरादून, राज्यपाल ने किया स्वागत

देहरादून। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे हैं। देहरादून एयरपोर्ट पहुंचने पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह और राज्य सरकार के प्रतिनिधि के रूप में कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने उनका स्वागत किया। चुनरी और गंगाजल भेंट कर उनका स्वागत किया गया। शुक्रवार को जौलीग्रांट  एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अपनी धर्मपत्नी डॉ सुदेश धनखड़ के साथ पहुंचे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री अग्रवाल ने उपराष्ट्रपति व उनकी धर्मपत्नी को माता की चुनरी ओढ़ाकर देवभूमि आगमन पर स्वागत किया। साथ ही उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को चारधाम यात्रा पर…

Read More

भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने की मां मायादेवी मंदिर में पूजा अर्चना

 संत आर्शिवाद समारोह में हुए शामिलहरिद्वार। अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान शुक्रवार को हरिद्वार पहंुचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा संत आशीर्वाद समारोह में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साधु संतों के साथ भारतीय जनता पार्टी के नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। हरिद्वार पहुंचने पर सबसे पहले भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जूना अखाड़ा पहुंचे। यहां पर उन्होंने मां मायादेवी मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके साथ ही भैरव मंदिर में पहुंच कर बाबा भैरव का आशीर्वाद लिया। इसके बाद वो संत आशीर्वाद…

Read More

भयानक अग्किांडः14 मकान जले,लाखों का नुकसान,तीन मवेशी झुलसे

चंपावत। जिले के लड़ा गांव में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर खाक हो गए। यह अग्निकांड इतना भयानक था कि उसने 14 मकानों को अपने चपेट में ले लिया, जिससे लाखों रुपए का नुकसान हो गया। इस आग्निकांड में तीन मवेशी भी झुलस गए। आग किस वजह से लगी इसकी जांच की जा रही है। राहत यह है कि इस अग्किांड में कोई जनहानि नही हुई।देर रात लगी आग से पूर इलाके में आफरा-तफरी का माहौल गया था। जिस वक्त ये हादसा हुआ, घर में चार लोग सो…

Read More