हरिद्वार। आखिरकार देर रात नानकमत्ता गुरुद्वारे के कारसेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या करने वाले अमरजीत सिंह को उत्तराखंड एसटीएफ और हरिद्वार पुलिस ने थाना भगवानपुर क्षेत्र में मुठभेड़ में मार गिराया है। मौके से हत्यारे का दूसरा साथी फरार होने में कामयाब रहा। फरार आरोपी की तलाश में एसटीएफ और पुलिस जुटी हुई है। उसके लिए लगातार दबिशें दी जा रही है। 28 मार्च की सुबह नानकमत्ता में डेरा कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की बाइक सवार दो शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।उत्तराखंड…
Read MoreDay: April 9, 2024
तिथि घोषितः 10 मई को खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट
उत्तरकाशी। हिन्दूओं की प्रमुख धार्मिक आस्था के केन्द्र विश्वप्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर 10 मई को 12.25 बजे अभिजीत मुहूर्त और अमृत बेला पर पूरे विधि विधान के साथ खोले जाएंगे। इस अवसर पर गंगा सहस्त्रनाम पाठ किया जाएगा।नवरात्रि के पावन अवसर पर मंगलवार को श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति के कार्यालय में कपाटोद्घान का मुहूर्त निकाला गया। समिति के अध्यक्ष हरीश सेमवाल व सचिव सुरेश सेमवाल ने प्रेस वार्ता कर कपाटोद्घान के लिए तय मुहूर्त की जानकारी दी।
Read Moreनवरात्रि शुरू: मां मायादेवी मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा
हरिद्वार। मंगलवार से नवरात्रि शुरू हो गए है। सुबह से ही हरिद्वार की अधिष्ठात्री देवी कही जाने वाली मां मायादेवी मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मान्यता है कि नवरात्र के दिनों में मां महामाया देवी के दर्शन करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। यहां आकर श्रद्धालु सच्चे मन से मां की उपासना करते हैं। हरिद्वार के महामाया देवी मंदिर को 52 शक्तिपीठों का केंद्र माना जाता है। इसी मंदिर के नाम पर पूर्व में हरिद्वार को मायापुरी के नाम से जाना जाता था. नवरात्र के अवसर…
Read More