भाजपा सरकार कर रही नागरिकों में भेद-भाव उत्पन्नःहरीश रावत

रुड़की। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नागरिकों में जाति धर्म भेदभाव उत्पन्न कर देश में लगातार अराजक माहोल पैदा करने का प्रयास कर रही है। यह राजनीतिक दल देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए खतरा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि पर देश की जनता काफी होशयार है। वो भाजपा के मंसूबों को कभी कामयाब नही होने देगी।कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र रावत के साथ उनके पिता और पूर्व सीएम हरीश रावत ने शहर के विभिन्न मोहल्लों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत…

Read More

निर्वाचन आयोग को खर्च का सही हिसाब नही दे रहे प्रत्याशी

 देहरादून। लोकसभा चुनाव 2024 के मैदान में उतरे कई प्रत्याशी निर्वाचन आयोग को गुमराह करने का प्रयास कर रहे है और आयोग को खर्च का सही-सही हिसाब नहीं दे रहे है। ऐसा इसीलिए कहा जा रहा है कि क्योंकि प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार में अब तक जो खर्च दर्शाया है, वह निर्वाचन आयोग के बहीखाते से मेल नहीं खा रहा है।लोकसभा चुनाव में एक प्रत्याशी 95 लाख रुपए से ज्यादा खर्च नहीं कर सकता है। यानी 95 लाख के अंदर ही एक प्रत्याशी को अपना चुनाव लड़ना है। प्रत्याशियों के…

Read More

जंगल में घास लेने गई महिला पर भालू का हमला,हालत गंभीर

रुद्रप्रयाग। विकासखंड जखोली के धारकुड़ी कोट बांगर में जंगल में चारा-पत्ती लेने गयी एक महिला पर भालू ने हमला कर दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। महिला के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग महिला के पास पहंुचे। जिसे देख भालू भाग खड़ा हुआ। महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह धारकुड़ी कोट बांगर की सुशीला देवी चारा-पत्ती लेने के लिए पास के जंगल गई थी। जहां घात लगाकर बैठे भालू ने उन पर  हमला कर दिया। महिला…

Read More

नवरात्र शुरू, पहले दिन पूजी गयी शैलपुत्री

देहरादून। मंगलवार से नवरात्र आरंभ हो गए है। सबसे पहले आज शैलपुत्री का विधिविधान के साथ पूजन किया गया। नवरात्र के लिए राजधानी देहरादून के मंदिरों में भव्य सजावट की गई है। शहर के मां डाट काली मंदिर, मां कालिका मंदिर सहित दून के मंदिरों में भक्त पहुंचे। वही   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी हिन्दू नववर्ष एवं चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर अपने आवास पर मां आदिशक्ति भगवती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर शक्तिस्वरूपा जगतजननी देवी मां से समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं राज्य की उन्नति के…

Read More

खाई में गिरा पिकअप वाहन,आठ नेपाली मजदूरों की मौत

नैनीताल। सोमवार देर रात बेतालघाट क्षेत्र के मल्ला गांव ऊंचाकोट मोटर मार्ग पर एक पिकअप 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक समेत आठ लोगों की मौत हो गई। वाहन में सवार दो नेपाली मजदूर भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है।थानाध्यक्ष अनीस अहमद ने बताया कि सोमवार देर रात पिकअप के खाई में गिरने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय…

Read More

 बाबा तरसेम सिंह के हत्यारे को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया,दूसरा फरार

हरिद्वार। आखिरकार देर रात नानकमत्ता गुरुद्वारे के कारसेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह  की गोली मारकर हत्या करने वाले अमरजीत सिंह को उत्तराखंड एसटीएफ और हरिद्वार पुलिस ने थाना भगवानपुर क्षेत्र में मुठभेड़ में मार गिराया है। मौके से हत्यारे का दूसरा साथी फरार होने में कामयाब रहा। फरार आरोपी की तलाश में एसटीएफ और पुलिस जुटी हुई है। उसके लिए लगातार दबिशें दी जा रही है। 28 मार्च की सुबह नानकमत्ता में डेरा कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की बाइक सवार दो शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।उत्तराखंड…

Read More

तिथि घोषितः 10 मई को खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट

उत्तरकाशी। हिन्दूओं की प्रमुख धार्मिक आस्था के केन्द्र विश्वप्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर 10 मई को 12.25 बजे अभिजीत मुहूर्त और अमृत बेला पर पूरे विधि विधान के साथ खोले जाएंगे। इस अवसर पर गंगा सहस्त्रनाम पाठ किया जाएगा।नवरात्रि के पावन अवसर पर मंगलवार को श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति के कार्यालय में कपाटोद्घान का मुहूर्त निकाला गया। समिति के अध्यक्ष हरीश सेमवाल व सचिव सुरेश सेमवाल ने प्रेस वार्ता कर कपाटोद्घान के लिए तय मुहूर्त की जानकारी दी।

Read More

नवरात्रि शुरू: मां मायादेवी मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा

हरिद्वार। मंगलवार से नवरात्रि शुरू हो गए है। सुबह से ही हरिद्वार की अधिष्ठात्री देवी कही जाने वाली मां मायादेवी मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मान्यता है कि नवरात्र के दिनों में मां महामाया देवी के दर्शन करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। यहां आकर श्रद्धालु सच्चे मन से मां की उपासना करते हैं। हरिद्वार के महामाया देवी मंदिर को 52 शक्तिपीठों का केंद्र माना जाता है। इसी मंदिर के नाम पर पूर्व में हरिद्वार को मायापुरी के नाम से जाना जाता था. नवरात्र के अवसर…

Read More

चुनाव को धार देने 13 अप्रैल को उत्तराखंड आएंगी प्रियंका गांधी

देहरादून। लोकसभा चुनाव में चुनाव प्रचार के लिए भाजपा के दिग्गज नेता उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। वहीं अब कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में केंद्रीय नेताओं का उत्तराखंड दौरा शुरू होने जा रहा है। इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 13 अप्रैल तो उत्तराखंड दौरे पर आ रही हैं। प्रियंका गांधी पौड़ी और हरिद्वार लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में जनसभाएं करेंगी।उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश संगठन उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने बताया प्रियंका गांधी 13 अप्रैल को पौड़ी और हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र में जनसभाएं करने जा रही हैं। उन्होंने…

Read More

लोकसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू, बुजुर्ग और दिव्यांगजन डाल रहे वोट

नैनीताल। उत्तराखंड में पोस्टल बैलेट यानी घर-घर जाकर मतदान कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिसके तहत दिव्यांग और 80 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों के घर-घर जाकर मतदान कर्मी बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान करवा रहे हैं। नैनीताल जिले में विभिन्न जगहों पर वोट डलवा रहे हैं। उधर, अल्मोड़ा जिले में 2,015 बुजुर्गों और दिव्यांगजनों से मतदान कराने को लेकर 131 पोलिंग पार्टियां रवाना हो चुकी है। उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है। दिव्यांगजन और बुजुर्ग व्यक्तियों से घर…

Read More