हल्द्वानी। लालकुआं रेलवे पुलिस ने रेलवे लाइनों से लोहे के समान सहित रेलवे के अन्य सामान चोरी करने के मामले में एक कबाड़ी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। रेलवे पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से भारी मात्रा में रेलवे की चोरी का सामान भी बरामद किया है। पूछताछ में आरोपियों के स्वीकार किया कि वे पहले भी कई रेलवे स्टेशन और रेलवे लाइनों के किनारों से लोहे के साथ-साथ अन्य सामान चोरी कर चुके हैं। रेलवे पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर कार्रवाई तेज कर दी…
Read MoreMonth: April 2024
डाॅ निशंक का टिकट काटने का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है भाजपा को
देहरादून। हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधी टक्कर के आसार बन रहे है। राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि भाजपा द्वारा डाॅ निशंक का इस सीट से टिकट काटने का खामियाजा चुनाव में पार्टी को भुगतना पड़ सकता है।पूर्व चुनाव उत्तराखण्ड की हरिद्वार संसदीय सीट पर भाजपा के सिंबल पर डाॅ रमेश पोखरियाल निशंक ने परचम लहराया था। उसके बाद डाॅ निशंक ने हरिद्वार के विकास का लेखाजोखा तैयार किया। जिसमें वे काफी हद तक सफल भी हुए थे। वे हरिद्वार के समुचित विकास…
Read Moreनशेड़ी पति से तंग आकर की महिला ने खुदकुशी
हल्द्वानी। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक महिला ने अपने नशेड़ी पति से तंग आकर खुदकुशी कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।बताया जा रहा की मंगल पड़ाव इलाके में नशे को लेकर रात में पति और पत्नी के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद पत्नी ने खुदकुशी कर ली। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मंगल पड़ाव पुलिस स्टेशन प्रभारी…
Read Moreखुल गए सोमेश्वर देवता मंदिर के कपाट
उत्तरकाशी। यमुना घाटी के गीठ पट्टी के 12 गांवों के आराध्य देव सोमेश्वर (समेश्वर) देवता के मंदिर के कपाट बैसाखी पर शनिवार सुबह 6 बजे खोल दिए गए हैं। ऐसे में श्रद्धालु आगामी 6 महीने तक खरसाली में सोमेश्वर देवता के दर्शन कर सकेंगे। सोमेश्वर देवता का मंदिर मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरसाली गांव में है, जहां पर कपाट खोलने के लिए परंपराओं के अनुसार बैसाखी से एक दिन पहले विशेष पूजा शुरू हो गई थी।यमुनोत्री धाम से सटे गीठ पट्टी के खरसाली समेत बनास, पिंडकी, मदेश, निसणी, दुर्बिल,…
Read Moreबैशाखी पर्व पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी
हरिद्वार। बैशाखी का पर्व धर्मनगरी हरिद्वार में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। पर्व पर सुबह से ही हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हरकी पैड़ी समेत अन्य घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई।बैशाखी पर गंगा स्नान का विशेष महत्व है। पुलिस ने स्नान को लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। शनिवार से तीन दिन के लिए हरिद्वार में रूट डायवर्ट रहेंगे। स्नान पर्व को शांति और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए घाटों पर बड़ी संख्या में पुलिस…
Read More10 मई को तुंगनाथ धाम और 20 मई को खुलेंगे मद्महेश्वर धाम के कपाट
रुद्रप्रयाग। विश्व विख्यात भगवान तुंगनाथ के कपाट खोलने व चल विग्रह उत्सव डोली के शीतकालीन गद्दी स्थल मक्कूमठ से धाम रवाना होने की तिथि घोषित कर दी गई है। बैसाखी पर्व पर घोषित तिथि के अनुसार इस वर्ष 10 मई को दोपहर 12 बजे कर्क लग्न में भगवान तुंगनाथ के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिये जाएंगे।बैसाखी पर्व पर शीतकालीन गद्दी स्थल मक्कूमठ में घोषित तिथि के अनुसार 7 मई को भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली मक्कूमठ से रवाना होगी। डोली का पहला रात्रि प्रवास भूतनाथ मंदिर में…
Read Moreदेश में जारी समस्याओं का दुसरा नाम कांग्रेसःयोगी
नैनीताल। उत्तरप्रदेश के सीएम आदित्य नाथ योगी ने कहा कि देश की समस्याओं का नाम कांग्रेस है। आतंकवाद, नक्सलवाद, जातिवाद, भ्रष्टाचार आदि सभी समस्याएं कांग्रेस की देन है। मोदी के नेतृत्व में सभी समस्याओं का समाधान किया है। देश ने गौरव की नई ऊंचाइयों को छुआ है। चुनावी सभा में विपक्ष पर निशाना साधते हुए योगी ने कहा कि कांग्रेस के समय जातिवाद की राजनीति होती थी, अराजकता का राज होता था, तुष्टिकरण की राजनीति होती थी। आज जो परिवर्तन देखने को मिला है वो आपके वोट ने किया है।…
Read Moreडुप्लीकेट रूफिंग शीट्स बेचने का गोदाम पकड़ा, मुकदमा दर्ज
टिहरी। मुनिकीरेती थाना क्षेत्रांतर्गत ढालवाला में एक नामी कंपनी के नाम से डुप्लीकेट रूफिंग शीट्स बेचने का गोदाम पकड़ा गया है। पुलिस ने कंपनी के अधिकारी कि तहरीर पर गोदाम के मालिक राजेश अग्रवाल के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही गोदाम से नामी कंपनी की नकली 359 रूफिंग शीट्स भी बरामद की है।इंस्पेक्टर रितेश शाह ने बताया कि महाराष्ट्र विरार निवासी रवि दुखहरण पांडे जिंदल इंडिया लिमिटेड कंपनी के अधिकारी है। जो आज मुनिकीरेती थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि…
Read Moreभ्रष्टाचार के कारण हुई कांग्रेस की दुर्दशाः राजनाथ
मोदी राज में नहीं हुआ एक भी घोटाला गौचर। अपने चुनावी दौरे पर आए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को जनपद चमोली के गौचर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस की जो दुर्दशा हुई है इसका मुख्य कारण भ्रष्टाचार रहा है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में एक के बाद एक घोटाला हुआ उन्होंने बोफोर्स तोप घोटाले से लेकर हेलीकॉप्टर घोटाले तक का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश को दोनों हाथों से लूटा है। उन्होंने…
Read Moreकांग्रेस की महिला प्रदेश उपाध्यक्ष जया बिष्ट भाजपा में शामिल
हल्द्वानी। कांग्रेस को उत्तराखंड में फिर बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। कांग्रेस की प्रदेश महिला उपाध्यक्ष जया बिष्ट समेत दो दर्जन से अधिक लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है।हल्द्वानी कुमाऊं भाजपा संभाग कार्यालय में शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस के चुनाव चिन्ह पर दो बार विधानसभा का चुनाव लड़ चुकी जया बिष्ट समेत दो दर्जन से अधिक लोगों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई। जया बिष्ट वर्तमान में कांग्रेस के महिला प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। पार्टी कार्यालय में भाजपा…
Read More