श्रीकेदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं, सुरक्षा बलों व अन्य लोगों ने किया योग

रुद्रप्रयाग। 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस जनपद में हर्षाेल्लास एवं धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ 11वें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ धाम से किया गया। रुद्रप्रयाग में गुलाबराय मैदान में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने दीप प्रज्जवलित कर योगाभ्यास कार्यक्रम का शुभारंभ किया। योगाभ्यास कार्यक्रम में जिला स्तरीय अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों स्कूली छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय जनता द्वारा प्रतिभाग किया गया।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जनपद एवं प्रदेश वासियों को 10वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि योग हमारे स्वस्थ शरीर एवं प्रसन्न…

Read More

नीट परीक्षा में हुई गड़बड़ी के विरोध में एनएसयूआई ने केन्द्र सरकार का पुतला फंूका

देहरादून। नीट परीक्षा में हुई गड़बड़ी के विरोध राजधानी देहरादून में एनएसयूआई छात्र संगठन ने डीएवी पीजी कॉलेज गेट के समीप केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। एनएसयूआई ने आरोप लगाया कि केन्द्र की भाजपा सरकार छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने में बाज नही आ रही है।शुक्रवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जगह-जगह कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। इसी श्रंखला में डीएवी कॉलेज के गेट के बाहर एनएसयूआई ने केन्द्र सरकार का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि देश…

Read More

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सीएम धामी ने आदि कैलाश पर किया योग

पिथौरागढ़। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर श्री आदि कैलाश में योग कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। पार्वती कुंड में देवाधिदेव महादेव और मां पार्वती की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।सीएम पुष्कर धामी ने कहा कि पार्वती कुंड से आदि कैलाश के दर्शन मन-मस्तिष्क को शांति एवं असीम आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करने वाले हैं। सीएम पुष्कर धामी ने कहा कि प्रतिदिन योग करना चाहिए। योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है। सीएम ने ग्रामीणों, सेना और आईटीबीपी के जवानों के साथ योग…

Read More

शासन ने किये तहसीलदारों के तबादले

देहरादून। उत्तराखण्ड शासन द्वारा देहरादून और हरिद्वार जिले के दो तहसीलदार के तबादले किए गए है।आयुक्त गढ़वाल मण्डल पौड़ी विनय शंकर पाण्डेय व अपर आयुक्त गढ़वाल मण्डल पौड़ी नरेन्द्र सिंह के द्वारा दिये गये आदेशों के अनुसार देहरादून में तैनात तहसीलदार विकास अवस्थी को हरिद्वार भेजा गया है, जबकि हरिद्वार में तैनात दयाराम को देहरादून भेजा गया है।

Read More

मंगलौर सीट के लिए कांग्रेस प्रत्याशी ने किया नामांकन

हरिद्वार। मंगलौर विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। गुरूवार को सबसे पहले भाजपा प्रत्याशी ने नामांकन किया। इसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। नामांकन करने पहुंचे काजी ने कहा उपचुनाव में उनकी जीत पक्की है। भाजपा को मंगलौर विधानसभा, जिले ओर पूरे राज्य में एक भी ऐसा कार्यकर्ता नहीं मिला, जिसको वह मंगलौर विधानसभा से चुनाव में उतार पाती। काजी निजामुद्दीन ने कहा पिछले चुनाव में जो कमियां रह गई थी उनको हमने दूर किया है। जिसके नतीजे हाल ही में…

Read More

नेहरूग्राम गोलीकाण्डः सीएम के निर्देश पर विधायक ने मृतक के परिजनों से की मुलाकात

देहरादून। मुख्यमंत्री के निर्देश पर विधायक रायपुर उमेश शर्मा काऊ नेहरूग्राम में हुई गोलीबारी में मारे गये दीपक बडोला के घर उसके परिजनों से मिले। इस दौरान एसएसपी अजय सिंह भी मौजूद रहे।गुरूवार को यहां मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के निर्देश पर उनके प्रतिनिधि के रूप में विधायक रायपुर उमेश शर्मा काऊ द्वारा डोभाल चैक पर हुई फायरिंग की घटना में मृतक स्व. दीपक बडोला के आवास पर जाकर उनके पिता व पत्नी से मुलाकात की गई। मुलाकात के दौरान एसएसपी अजय सिंह भी मौजूद रहे। इस दौरान मृतक दीपक बडोला के…

Read More

राज्य में भूमि खरीदने वाले बाहरी व्यक्तियों को भरना होगा घोषणा पत्रः धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जो भी बाहरी व्यक्ति राज्य में जमीन खरीदने के लिए आ रहे हैं, उनसे निर्धारित प्रारूप पर घोषणा पत्र भरवाया जाए।आज यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिये कि कानून-व्यवस्था का सख्ती से पालन करवाया जाए। राज्य में रह रहे बाहरी लोगों को सघनता से सत्यापन किया जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि जो भी बाहरी व्यक्ति राज्य में जमीन खरीदने के लिए आ रहे हैं, वे किस उद्देश्य…

Read More

गोलीकांड के विरोध में चक्का जाम और बाजार बंद

देहरादून। नेहरूग्राम गोलीकांड को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। हत्या के विरोध में गुरुवार को दून बंद का आह्वान किया गया था। लोगों ने सुबह रिंग रोड को जाम करते हुए नारेबाजी कर अपना विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि प्रदेश के बाहरी असामाजिक तत्वों ने दून को अपना रैन बसेरा बना लिया है। जिससे स्थानीय जनता दहशत के साए में जीने को मजबूर है।  चक्काजाम के तहत रिंग रोड 6 नंबर पुलिया के समीप की दुकानों को स्थानीय लोगों ने बंद कराया। वहीं आरोपियों के घर के पास…

Read More

गंगा और हिमालय बचाने की पहल,25 जून को दिल्ली होगा विचार मंथनः उपाध्याय

टिहरी। टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने अपने आवास पर पत्रकारों के साथ बातचीत में गोमुख ग्लेशियर के लगातार पीछे हटने और इसके प्रभाव के बारे में चिंता जताई। उन्होंने बताया कि बढ़ते तापमान के कारण बर्फबारी और बारिश में कमी देखी जा रही है। कुछ दिनों पूर्व यूएन सेक्रेटरी जनरल ने भी हिमालय को खतरे में बताया था और इसके वैश्विक असर की बात कही थी। इस मुद्दे पर वैश्विक स्तर पर चिंतन और मंथन की आवश्यकता है। हिमालय और गंगा को बचाने के लिए सबसे पहले टिहरी और उत्तरकाशी…

Read More

रिटायर्ड कर्मचारी ने किया जहर का सेवन कर जान देने का प्रयास

हल्द्वानी। कोतवाली गेट के ठीक सामने रोडवेज के रिटायर्ड कर्मचारी ने सड़क पर जहरीला पदार्थ का सेवन कर अपनी जान देने का प्रयास किया। जहरीले पदार्थ का सेवन करने के बाद वह बेहोश हो गया। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मंडी क्षेत्र निवासी सेवानिवृत्त रोडवेज चालक को उपचार के लिए बेस अस्पताल भेजा।पुलिस के मुताबिक रिटायर्ड रोडवेज कर्मचारी की किसी बात को लेकर अपनी मां से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद वह गुस्से में कार लेकर घर से निकल गया। कार…

Read More