हरिद्वार। मामुली विवाद के चलते कबाड़ बीनने वाले एक युवक ने कांच की बोतल तोड़कर चायवाले की हत्या कर दी गयी। हत्या के बाद मौके से कबाड़ी फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हत्यारे कबाड़ी की तलाश शुरू कर दी है। शनिवार सुबह यह वारदात उत्तरी हरिद्वार के भारत माता मन्दिर रोड पर घटित हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह साढ़े पांच बजे कुछ राहगीरों ने उत्तरी हरिद्वार में भारत माता मंदिर रोड़ पर एक व्यक्ति को लहूलुहान अवस्था में पड़ा…
Read MoreMonth: June 2024
पिंजरे में कैद हुआ गुलदार का शावक
देहरादून। पिछले कुछ दिनों से राजाजी टाइगर रिजर्व के खांड गांव ग्राम सभा में लगातार गुलदार की गतिविधियां बनी हुई थी। जिससे क्षेत्र में दहशत का माहोल था। जिसके बाद ग्रामीणों की मांग पर पार्क प्रशासन ने यहां गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था। शुक्रवार की देर रात गुलदार का शावक पिजरे में कैद हो गया।इसके बाद वनकर्मियों की टीम मौके पर पहुंची और गुलदार को मोतीचूर रेंज ले गए। जहां मेडिकल परीक्षण के बाद उसे पार्क क्षेत्र में छोड़ दिया जाएगा। शावक की उम्र करीब दो वर्ष…
Read Moreधारदार खुखरी के साथ दो बदमाश गिरफ्तार
ऋषिकेश। शहर मंे किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे पंजाब के दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने दो खुखरी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आम्स एक्ट में मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि एसएसपी अजय सिंह और एसपी देहात लोकजीत सिंह के निर्देश पर पुलिस ने देहरादून रोड स्थित जंगलात बैरियर पर वाहनों की तलाशी की गई। इस दौरान दो संदिग्ध पुलिस को…
Read Moreसंदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ महिला की मौत
नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र में एक अधेड़ महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।जानकारी के अनुसार मल्लीताल के रुकुट कम्पाउंड क्षेत्र से पुलिस को एक महिला की घर के अंदर मौत होने की सूचना दी गई। मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस क्षेत्र में पहुंची तो घर में ताला लगा हुआ था। जब पुलिस ने घर का ताला खुलवाया तो महिला जमीन पर लगे गद्दे के ऊपर मूर्छित अवस्था में…
Read Moreजानकीचट्टी में महिला श्रद्धालु की मौत
उत्तरकाशी। शनिवार तड़के चारधाम यात्रा पर परिवार के साथ आई पश्चिम बंगाल की एक महिला श्रद्धालु की यमुनोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव जानकीचट्टी में मौत हो गई। धाम की यात्रा के दौरान मरने वालों की संख्या 29 हो चुकी है।बताया जा रहा है कि पश्चिमी बंगाल निवासी 65 वर्षीय श्यामली हल्दर अपने परिजनों के साथ चारधाम यात्रा पर आई थी। इस दौरान उनकी यमुनोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव जानकीचट्टी में सुबह तड़के तबीयत बिगड़ी, जिन्हें अचेतावस्था में जानकीचट्टी अस्पताल पहुंचाया गया।यहां पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक…
Read Moreशक्तिनहर से चार दिन बाद बेटे का शव बरामद,पिता की तलाश जारी
देहरादून। डाकपत्थर क्षेत्र के ढकरानी कोर्ट पुल के पास शक्ति नहर में 19 जून को पिता-पुत्र ने छलांग लगा दी थी। उसके बाद से उनकी तलाश के लिए लगातार सर्च आपरेशन चलाया जा रहा था। शनिवार को चौथे दिन एसडीआरएफ ने सर्च ऑपरेशन के तहत पुत्र का शव बरामद किया है। घटनाक्रम के अनुसार 19 जून को बेटा नाराज होकर घर से चला गया था। पिता ढूंढते हुए पहुंचे तो बेटे ने पिता को देख नहर में छलांग लगा दी थी। इसके बाद बेटे को बचाने के लिए पिता ने…
Read Moreजल संरक्षण व संवर्द्धन को आंदोलन के रूप में लेंःधामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिये हैं कि जल संरक्षण और संवर्द्धन को जल आंदोलन के रूप में लिया जाए। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने शुक्रवार को सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि जल संरक्षण के लिए आधुनिक और कारगर तकनीक के इस्तेमाल किया जाए। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण एवं संचय के लिए विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार किया जाए और इसके लिए जन सहयोग भी लिया जाए।अपर मुख्य सचिव ने कहा कि नगर निकायों, प्राधिकरणों, पंचायतीराज…
Read Moreपूजा अर्चना के लिए पूर्व केन्द्रीय मंत्री पहुंचीं देवगुरु बृहस्पति धाम
नैनीताल। पूर्व केंद्रीय मंत्री और मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने ओखलकांडा ब्लॉक के बृहस्पति देवगुरु धाम मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की। उमा भारती डोल आश्रम से शहरफाटक, मोरनोला होते हुए नाई से कोटली पहुंची। वहां से ग्रामीणों के साथ पांच किलोमीटर पैदल यात्रा कर मंदिर पहुंची। मंदिर में पूजा अर्चना के बाद उन्होंने गुफा में रहने वाले स्वामी प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की। महाराज ने उन्हें बताया कि यह उत्तर भारत का एकमात्र बृहस्पति देवगुरु धाम मंदिर है जो ऊंची पहाड़ी पर स्थित है। उमा भारती ने…
Read Moreकाफिले के वाहन आपस में टकराए,बाल-बाल बचे काबीना मंत्री
देहरादून। अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में जाते हुए राजपुर रोड पर प्रदेश के काबीना मंत्री के काफिले के वाहन आपस में टकरा गए। इस हादसे में जिस वाहन में मंत्री सवार थे वह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि मंत्री सुरक्षित बच गए और बड़ा हादसा होने से टल गया ।इस मामले में कैबिनेट मंत्री के जनसंपर्क अधिकारी मनोज जोशी ने बताया कि बहल चौक पर अज्ञात वाहन के आगे आने से दुर्घटना हुई। वाहन को बचाने के लिए लगाए गए इमरजेंसी ब्रेक लगाया गया,…
Read Moreयुवती चोर के कारनामों से पूरा शहर हैरान
हल्द्वानी। शहर में एक युवती चोर के कारनामों ने सबको हैरान कर दिया है। दिनदहाड़े यह युवती चोर एक मेडिकल स्टोर संचालक के घर में घुस गई थी। इसका यह सिलसिल गुरुवार को भी जारी रहा। दिन दहाड़े इसने चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला। पहली घटना में तो इसने भाग कर खुद को बचा लिया था किन्तु दूसरी घटना में युवती पकड़ी गई। हल्द्वानी कोतवाली पुलिस के मुताबिक गुरुवार एक महिला तिकोनिया स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा गई थी। कुछ देर बाद वह बाहर निकली तो पहले से घात…
Read More