देहरादून। उत्तराखंड प्रीमियर लीग (UPL) के आगामी सीजन में पहली बार मसूरी शेरू क्लासिक फ्रेंचाइजी टीम प्रतिभाग करेगी। शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में टीम के पदाधिकारियों ने टीम की योजनाओं, आगामी तैयारियों एवं अपने विजन की जानकारी साझा की और बताया कि हमारा उद्देश्य उत्तराखंड के युवाओं को बेहतर मंच देना है। शनिवार को राजपुर रोड स्थित होटल अकेता में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान शेरू क्लासिक के संस्थापक एवं अंतरराष्ट्रीय बॉडीबिल्डिंग प्रमोटर शेरू अंग्रीश ने बताया कि वह बतौर को-ओनर (Co-owner) मसूरी शेरू क्लासिक टीम से जुड़े हैं।…
Read More