राजधानी देहरादून में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ली कोर ग्रुप बैठक, जानिए क्या रहा खास

अपने तीन दिवसीय दौरे पर पहली बार उत्तराखंड आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का पार्टी कार्यालय पर भव्य स्वागत किया गया. पार्टी कार्यालय पर पहुंचकर उन्होंने सबसे पहले प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक ली. बैठक में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित उत्तराखंड में पार्टी की पूरी टॉप लीडरशिप मौजूद रही. वहीं केंद्र से राष्ट्रीय अध्यक्ष के अलावा राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष के अलावा प्रभारी दुष्यंत गौतम और सह प्रभारी रेखा वर्मा मौजूद रहे.

भाजपा कोर ग्रुप की बैठक वंदे मातरम के साथ शुरू हुई. कोर ग्रुप बैठक में सबसे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया गया. प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पुष्प गुच्छ देकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया. वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को पहाड़ी टोपी पहनाकर और राज्य पक्षी मोनाल स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया.

Related posts

Leave a Comment