आयुष मंत्री मदन कौशिक की अहम बैठक, जानें क्या रहा खास

आयुष मंत्री मदन कौशिक ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय हर्रावाला के संबंध में पूर्व में लिये गये निर्णयों के अनुपालन और क्रियान्वयन के स्थिति पर विस्तृत चर्चा हुई। इसके साथ ही आयुष मंत्री ने आयुष मंत्रालय भारत सरकार के साथ आगामी प्रस्तावित बैठक को लेकर विभागीय स्तर पर की जा रही तैयारियों और कार्य योजनाओं पर भी विस्तृत चर्चा करते हुए हुई।

मंत्री कौशिक ने आयुर्वेदिक कॉलेज ऋषिकुल और गुरूकुल हरिद्वार में दवाईयों के वितरण को सुचारू रूप से बनाये रखने के लिए अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि आयुष विश्वविद्यालयों में किसी भी तरह की अव्यवस्था न होने पाए इसके लिए अधिकारी उचित कार्यप्रणाली अपनाएं। मंत्री ने विश्वविद्यालयों में टेक्नीशियन, लाइब्रेरियन और अन्य रिक्त पदों को भी जल्द से जल्द भरने के लिए अधियाचन भेजने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

Related posts

Leave a Comment