देहरादून समेत आठ जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट।
उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ में बारिश के आसार।
40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना।
गर्जन और आकाशीय बिजली को लेकर भी लोगों को सतर्क रहने की सलाह।
हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में मौसम शुष्क, लेकिन उमस से राहत नहीं।
अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम का यही मिजाज बने रहने का अनुमान।
