काशीपुर, 25 मई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को काशीपुर पहुंचकर पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा के भाई एवं वर्तमान काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा के ताऊ सरदार अमरजीत सिंह चीमा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रामनगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक दिवान सिंह बिष्ट के आवास पर पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी के निधन पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य एवं…
Read MoreDay: May 25, 2026
नवनियुक्त DM आशीष चौहान से मिले SSP, गुलदस्ता भेंट कर दीं नए कार्यकाल की बधाई
राजधानी देहरादून में आज प्रशासनिक स्तर पर एक शिष्टाचार मुलाकात देखने को मिली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) देहरादून ने आज, 25 मई को जिले के नवनियुक्त जिलाधिकारी (DM) श्री आशीष चौहान से मुलाकात की। एसएसपी ने नए जिलाधिकारी के कार्यभार संभालने पर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया और जनपद में उनके आगमन पर बधाई व शुभकामनाएं दीं। नए जिलाधिकारी के आने के बाद अब जिले में पुलिस और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय के साथ काम होने की उम्मीद जताई जा रही है।
Read Moreखटीमा को सीएम धामी की सौगात, 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खटीमा भ्रमण के दौरान विकासखंड कार्यालय परिसर में शिक्षा, युवा सशक्तिकरण और जनसुविधाओं को नई दिशा देने वाली विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने लगभग 89 लाख रुपये की लागत से पूर्ण हुई परियोजनाओं का लोकार्पण करते हुए कहा कि राज्य सरकार युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए लगातार कार्य कर रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 55 लाख रुपये की लागत से निर्मित आधुनिक “दीदी की लाइब्रेरी”, 7.50 लाख रुपये की लागत से…
Read Moreमिस उत्तराखंड-2026: ब्यूटी विद ब्रेन का मुकाबला, पहले ही दिन 100 से ज्यादा ऑडिशन
सिनमिट कम्युनिकेशन्स की ओर से पिछले कई वर्षों की तरह इस वर्ष भी “मिस उत्तराखंड 2026” के लिए वॉक-इन ऑडिशन आयोजित किए गए। देहरादून के सेंट्रियो मॉल स्काई डेक में आयोजित ऑडिशन में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से पहुंचीं 100 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान युवतियों में खासा उत्साह देखने को मिला और हर प्रतिभागी की आंखों में “मिस उत्तराखंड” का ताज जीतने का सपना साफ नजर आया। ऑडिशन के दौरान प्रतिभागियों ने रैंप वॉक कर अपना परिचय दिया और आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन…
Read Moreसड़क पर नमाज पढ़ने पर बोले सीएम धामी, कहा- चिन्हित स्थलों पर ही अदा हो नमाज
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में जिले के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर कानून व्यवस्था, चारधाम यात्रा और जन सुविधाओं को लेकर चर्चा की. इस दौरान खुले में नमाज पढ़ने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि नमाज पढ़ने पर किसी प्रकार की रोक नहीं है, लेकिन यह केवल चिन्हित स्थलों पर ही होनी चाहिए, ताकि आम लोगों और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े. वहीं इस मुद्दे पर प्रदेश में सियासी घमासान मचा हुआ है और तमाम दल आगे आकर प्रतिक्रिया दे…
Read Moreउत्तराखंड के जंगलों में तांडव, यमुना और अगलाड़ घाटियों में भड़की भीषण आग
उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में पारा बढ़ने के साथ ही वनाग्नि की घटनाएं तेजी से विकराल रूप धारण कर रही हैं। ताजा मामला यमुना और अगलाड़ घाटियों के जंगलों का है, जहाँ पिछले कुछ घंटों में आग लगने की कई बड़ी घटनाएं सामने आई हैं। भीषण गर्मी, सूखे पहाड़ों और तेज हवाओं के चलते यह आग एक बड़े इलाके में फैल चुकी है, जिससे वन संपदा को भारी नुकसान पहुँचने की आशंका है। जंगलों से उठते धुएं के काले गुबार और लगातार बढ़ती लपटों के कारण आस-पास की ग्रामीण बस्तियों…
Read Moreकुमाऊं दौरे पर सीएम धामी, ‘जी राम जी लाइब्रेरी’ का करेंगे शुभारंभ
सीएम पुष्कर सिंह धामी आज कुमाऊं दौरे पर खटीमा में करेंगे जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक. ‘जी राम जी लाइब्रेरी’ का करेंगे शुभारंभ, जनप्रतिनिधियों से भी करेंगे संवाद हल्द्वानी में मीडिया सेंटर भवन का शिलान्यास और सोशल मीडिया मंथन कार्यक्रम में होंगे शामिल
Read More